3 April 2025 Ka Rashifal

3 April 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

3 April 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 3 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 9 बजकर 42 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का छठा दिन है। आज स्कन्द षष्ठी मनायी जाएगी। आज रात 12 बजकर 2 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। इसके अलावा आज पूरा दिन, पूरी रात पर कर कल सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक मृगाशिरा नक्षत्र रहेगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: काले कपड़े में बांधें ये सफेद चीज़..हमेशा पैसौं से भरी रहेगी तिजोरी!

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातकों के लिए दिन शुभ है। आपके जीवन में खुशियां आएंगी। समाज में अच्छे काम करने से आपका नाम होगा। आपकी कोई खास डील शाम तक फाइनल हो सकती है। आपको सरकार से सम्मान मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। आपके जीवन में सुख समृद्धि के योग हैं और आपको ऑफिस में अच्‍छे काम के लिए प्रशंसा मिलेगी। आपका नाम होगा।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए अच्छा लाभ लेकर आने वाला है। किसी नए काम में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा, तो आप घर में रहकर ही निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप घूमने फिरने जाने से पहले परिवार के सदस्यों से सलाह मशवरा अवश्य करना होगा। आपको किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ मिलेगा। आपकी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्य परेशान रहेंगे। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी न होने से समस्याएं बढ़ेंगी।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए दिन रचनात्मक है। आप किसी कलात्मक कार्य को पूरा करने में दिन बिताएंगे और आपको धन सम्‍मान का लाभ होगा। आपको वही काम करने को मिलेगा जो आपको सबसे ज्यादा पसंद है। इससे आपको आराम मिलेगा। आपके दिमाग में नई योजनाएं भी आएंगी। अपने सीनियर से मदद लेने की कोशिश करेंगे तो आपको उनसे हर प्रकार का सहयोग प्राप्‍त होगा। आपका दिन शुभ है और योजनाएं सफल होंगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज आपको कामकाज में कुछ चुनौतियां रहने से आपका मन परेशान रहेगा। व्यवसाय में आपको कोई बड़ा टेंडर मिलने की संभावना है। अपने कामों को आप सूझबूझ दिखाकर निपटाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। रक्त संबंधी रिश्तों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने घर की जरूरत के कामों को निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। आप किसी की दूसरे के मामले में बेवजह ना बोलें। आपको किसी काम को पूरा करने में यदि समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होगी।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए दिन व्यस्त रहेगा। आपको पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकालना चाहिए। ऑफिस में आपके सीनियर आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात का समय अच्छे कार्यों में बीतेगा। आपकी तरक्‍की के योग बन रहे हैं और कारोबार से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी। आपको हर मामले में दोस्‍तों का साथ मिलेगा और आपको धन लाभ होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए किसी नए बिजनेस की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा। प्रेम व सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको पारिवारिक रिश्तो में सामंजस्य से बनाए रखना होगा। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी से किसी बात को लेकर सलाह मशवरा कर सकते हैं। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए दिन फायदेमंद है। कामकाज से जुड़े सभी झगड़े सुलझ सकते हैं। आप कुछ नए प्रॉजेक्ट पर भी काम शुरू कर सकते हैं। जमीन-जायदाद के मामले में परिवार और आसपास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। आपको धन लाभ होगा और कहीं से आपके लिए कुछ अच्‍छी खबरें आ सकती हैं। आपका दिन शुभ कार्य में बीतेगा और आपके मान सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए कोई कदम उठाएंगे, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। किसी दूसरे के मामले में आपको बेवजह बोलने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न होगी, तो आप उसे अपनी मीठी वाणी से संभालने की कोशिश करेंगे। आपको अपने सहयोगियों से कोई मन की बात कहने का मौका मिलेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करना नुकसान देगा।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों के लिए आज का दिन सावधानी बरतने का है। बिजनस के मामले में थोड़ा जोखिम उठाने से बड़ा फायदा हो सकता है। रोज के कामों से हटकर कुछ नए काम में हाथ आजमाएं। आपको किसी अपने के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। एक नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है। आपका दिन सम्‍मान से भरा होगा और रुके कार्य पूर्ण होने से मन काफी प्रसन्‍न होगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: भूलकर भी सुबह न देखें ये चीजें, नहीं तो बनते काम भी बिगड़ जाएंगे!

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको उन्नति के कुछ नए अवसर मिलेंगे। आप अपने खान-पान पर पूरा ध्यान दें। परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर आप कुछ पुरानी बातों पर बातचीत करेंगे, जिससे आप एक दूसरे की समस्याओं पर भी काम करेंगे। विद्यार्थियों को किसी नए कोर्स को करने की इच्छा जागृत हो सकती है। आपको अपने पिताजी की बातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो उसके पूरा होने में समस्या आएगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों को अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहिए। मौसम बदलने से कुछ परेशानियां हो सकती हैं। खान-पान में लापरवाही न करें। व्यापार के मामले में दिन अच्छा बीतेगा। जल्दबाजी में कोई गलती हो सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें। दोस्‍तों और परिवार के लोगों के साथ आपका शाम का वक्‍त काफी अच्‍छा बीतेगा। आपके सम्‍मान में वृद्धि होगी और आपको किस्मत का भरपूर साथ मिलेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए अपनी आवश्यकताओं पर पूरा ध्यान देने के लिए रहेगा। आपके काम समय से पूरा न होने के कारण चिंता बनी रहेगी। आप अपने आस पड़ोस में किसी वाद विवाद में ना पड़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा और आपको अपने कामों को धैर्य रखकर निपटाने की आवश्यकता है। पारिवारिक जीवन में चल रही समस्याएं फिर से सिर उठाएंगे। स्वास्थ्य से संबंधित मामलों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।