28 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 28 अक्टूबर 2025, कार्तिक मास का 22वां दिन है। पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है, जो सुबह 7:59 बजे तक रहेगी। इसके बाद सप्तमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। आज मंगलवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव तुला राशि में विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा रात 10:14 बजे तक धनु राशि में रहेंगे, इसके बाद वे मकर राशि में गोचर करेंगे।
आज के अभिजीत मुहूर्त का समय सुबह 11:42 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल का समय दोपहर 2:52 बजे से 4:15 बजे तक रहेगा। आज कोई विशेष त्योहार नहीं है, लेकिन वार के अनुसार मंगलवार का व्रत रखा जा सकता है, जो हनुमान जी को समर्पित माना जाता है।

मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। राशि स्वामी मंगल के सप्तम भाव में विराजमान होने से नए कार्यों में सफलता मिलेगी। भाग्य का सहयोग मिलने से रुके हुए कार्यों को गति मिलेगी। व्यापार में नए बदलाव के संकेत दिख रहे हैं, जिससे आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। वहीं, नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर बढ़ी हुई जिम्मेदारियों का सामना करना पड़ सकता है। शाम के बाद आराम और स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत पड़ेगी।
वृष राशि (Taurus) आज आपको कोई निर्णय जल्दबाजी में या भावनाओं में बेहतर लेने से बचना होगा। आप अपने कामों में थोड़ा समझदारी व बुद्धि का प्रयोग करके ही आगे बढ़ें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपको कोई बहलाने फुसलाने की कोशिश करेगा। आप अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें और किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी होने से आपका मन काफी खुश रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini) आज मिथुन राशि के जातकों का ध्यान कार्यों के प्रति केंद्रित रहेगा। पुरानी अटकी हुई योजनाओं को आज गति मिलती हुई दिख रही है। नौकरी करने वाले लोगों को वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी। व्यवसाय करने वालों के लिए नए निवेश के अवसर सामने आएंगे। लेकिन पारिवारिक वातावरण थोड़ा तनावपूर्ण रह सकता है। शाम के समय अचानक वाहन से जुड़ी कोई तकनीकी खराबी से कुछ परेशानी हो सकती है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपको बिजनेस में भी छुटपुट लाभ के अवसरों पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि आपका ध्यान कहीं फंसा हुआ था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। विद्यार्थी किसी सरकारी नौकरी से संबंधित प्रतियोगिता की तैयारी करने में जुटे रहेंगे। आपके जीवनसाथी आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकते है। आपको उन्हे मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन करियर में नई पहचान बनाने का अवसर लेकर आएगा। भाग्येश चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं, जिससे करियर में लाभ और कार्ययश के योग बन रहे हैं। कीमती वस्तु मिलने की संभावना बन रही है। व्यवसाय में बिक्री बढ़ेगी और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। इस दौरान सामाजिक संपर्क बढ़ेंगे और नए लाभदायक संबंध बनेंगे। शाम के बाद मन धार्मिक गतिविधियों की ओर आकर्षित होगा।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। परिवार के सदस्यों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको कुछ विशेष व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। आपकी कला व कौशल में निखार आएगा। आपका कोई निर्णय आपको समझदारी से लेना होगा। आप किसी दूसरे की बातों में आकर किसी ऐसी बात ना बोले, जो की लड़ाई झगड़े की वजह बने। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रोका हुआ काम पूरा होगा।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों को आज के दिन मेहनत का पूरा फल मिलेगा। लेकिन अधिक परिश्रम के कारण स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। इसलिए कार्य और आराम में संतुलन बनाना जरूरी होगा। सरकारी मामलों में मान-सम्मान बढ़ेगा। नौकरीपेशा जातकों की जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। सहकर्मियों का साथ मिलने से काम में तेजी आएगी। व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे और किसी पुराने संपर्क से लाभ संभव है। परिवार की ओर से सुखद समाचार मिलेगा।
ये भी पढ़ेंः Astrology: नवंबर में शुक्र की बदलेगी चाल, इन 4 राशियों को करेंगे मालामाल!
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके सामने कुछ खर्च ऐसे आएंगे, जो मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। परिवार के सदस्यों में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो, तो आपस उसमें चुप रहने की कोशिश करें। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको किसी उपहार के मिलने की संभावना है।
मकर राशि (Capricorn) मकर राशि वालों के लिए आज का दिन उपलब्धियों से भरा रहने वाला है। द्वादश भाव में चंद्रमा और अष्टम भाव में केतु, सूर्य, मंगल और शुक्र का योग आपके निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत बनाएगा। किसी पुराने विवाद या कानूनी मामले में जीत मिलेगी। कार्यस्थल पर मेहनत रंग लाएगी। इस दौरान प्रमोशन या मान-सम्मान मिलने की संभावना बढ़ती हुई दिख रही है। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभदायक प्रस्ताव मिलने से आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। आपको किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, जिसके लिए यात्राएं भी अधिक होगी। आपको कोई पेट संबंधित समस्या थी, तो आपको अपने खाने-पीने पर ज्यादा ध्यान देना होगा। आपके उस धन के फंसने की संभावना है और आप अपने घर परिवार में जिम्मेदारियां को लेकर थोड़ा सतर्क रहे। धार्मिक कार्यों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के विस्तार के लिए शुभ रहेगा। कार्यक्षेत्र में नए अवसर सामने आएंगे और वरिष्ठों का सहयोग प्राप्त होगा। सहकर्मी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। व्यापार में भागीदारी वाले काम से लाभ होगा। वहीं, परिवार के बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। सायंकाल में मित्रों से मुलाकात का योग बनेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वालों के लिए समय अनुकूल है।
ये भी पढ़ें: Astrology: शनि की उल्टी चाल, इन राशियों को करेंगे मालामाल!
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बातचीत करने में व्यतीत करेंगे, जिससे पुराने गिले शिकवे भी दूर होंगे और कारोबार में भी आपको अच्छी सफलता मिलेगी। आपकी कोई बड़ी दिल फाइनल हो सकती है, जो आपकी इन्कम को भी बढ़ाएगी। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपकी कुछ नई कोशिश रंग लाएगी। आपको कोई ऐसी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे थे।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।
