21 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Animal Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में पालें इन जानवरों को, खिंचा चला आएगा धन

मेष राशि (Aries)  आज अकारण पिता से मतभेद हो सकते हैं। कार्य क्षेत्र में कार्य का अधिक दबाव रहेगा। किसी के झगड़े के बीच में न पड़े आपके लिए समस्या खड़ी हो सकती है। व्यापार में कठिन एवं अथक परिश्रम के बाद भी अपेक्षित आय ना होने से मन खिन्न रहेगा। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। नौकरी में आपको महत्वपूर्ण पद से हटाया जा सकता है। राजनीति में व्यर्थ भागदौड़ अधिक रहेगी। समाज में आपके अच्छे कार्यों की सराहना होगी। परिवार संग देवदर्शन के योग बनेंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी अपेक्षित है। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

वृष राशि (Tauras)   आज का दिन आपके लिए प्रगति का दिन रहने वाला है क्योंकि आज आप अपने व्यवसाय के सभी काम उत्साहित होकर करेंगे जिसके लिए आप अपने किसी सहकर्मी से मदद भी मांग सकते हैं। आज शाम के समय आपके घर किसी पारिवारिक सदस्य का आगमन हो सकता है, जिसमें परिवार के सभी सदस्य व्यस्त नजर आएंगे। प्राइवेट नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है जिसमें उन्हें अपने सहकर्मियों के साथ की जरूरत होगी तभी वह उस काम को पूरा कर पाएंगे। आज आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा, जिससे आप प्रसन्न होंगे।

मिथुन राशि (Gemini)   घर परिवार के मामले में आज का दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए सुखद रहेगा। आपको आज परिवार का पूरा साथ और सहयोग मिलेगा। पिता और पिता तुल्य किसी व्यक्ति की ओर से आपको लाभ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आपका सुख सहयोग बना रहेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ आप यादगार पल बिताएंगे।

कर्क राशि (Cancer)  कर्क राशि के सितारे बताते हैं कि सामाजिक और धार्मिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस मामले में आप धन भी खर्च कर सकते हैं। आज पारिवारिक जीवन में आपको कुछ उलझन की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी और किसी निकट संबंधी की चाहत पूरी करने के लिए आपको समय और धन खर्च करना होगा। लव लाइफ के मामले में आज दिन आपके पक्ष में रहेगा, अविवाहित जातकों के विवाह की बात आगे चल सकती है। परिवार के किसी सदस्य के साथ विवाद चल रहा है तो वह आज सुलझ सकता है।

सिंह राशि (Leo)  आज सिंह राशि वालों को भाग्य और देवी लक्ष्मी की कृपा से लाभ मिलेगा। इन्हें आज अचानक ही बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका लंबे समय से रुका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है। अगर कारोबार में नई योजनाएं बनाई हैं तो आज उसमें गति आएगी। सिंह राशि वालों के लिए सलाह है कि, कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो जल्दबाजी में न लें, क्योंकि आज जल्दबाजी में लिया गया निर्णय भविष्य में परेशानी दे सकता है। शाम के समय आप परिवार के साथ सुकून के पल बिताएंगे, मंदिर और देव दर्शन के लिए भी आप जा सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहेगा, इसलिए यदि आपको यात्रा पर जाना है तो वाहन बहुत सावधानी से चलाएं, क्योंकि वाहन चलाने से दुर्घटना होने का भय है। आज शाम के समय आप किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। आज परिवार के सदस्यों के बीच यदि कोई विवाद उत्पन्न होता है तो आपको उसमें संयम बनाए रखना होगा, अन्यथा बाद में यह गंभीर रूप ले सकता है। आज माता के परिवार में किसी सदस्य की तबीयत अचानक खराब होने से काफी भागदौड़ रहेगी और परिवार के लोग भी चिंतित रहेंगे।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के जातकों पर आज ईश्वर की कृपा बनी रहेगी। हृदय में भावुकता और परोपकार का भाव बना रहेगा जिससे दूसरों की मदद करने में आनंद आएगा। वैसे कुछ लोग आपकी भावुकता का लाभ भी उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए भावुकता के साथ व्यवहारिकता से भी काम लें। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ अनुकूल बदलाव हो सकते हैं, जिसके कारण आपके विरोधियों के मन में ईर्ष्या का भाव उत्पन्न हो सकता है। सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर आप हिस्सा लेंगे, जिसका आपको फायदा भी मिलेगा। संतान संबंधी किसी बात को लेकर मन में निराशा का भाव आ सकता है।

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा होने वाला है। आज आपको पिता के आशीर्वाद और अधिकारियों की कृपा से लाभ मिलने की संभावना दिख रही है। आपकी कोई चाहत पूरी होगी, जिसकी आप लंबे समय से प्रतीक्षा भी कर रहे थे। आज आप जीवनसाथी के लिए कोई सरप्राइज प्लान भी कर सकते हैं, जिसे आपके रिश्ते में प्रेम और सामंजस्य बढेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के प्रभाव में वृद्धि होगी। सायंकाल के समय किसी प्रिय एवं वरिष्ठ और सम्मानित व्यक्ति के दर्शन और संपर्क से आपका मनोबल बढ़ेगा, आपके अंदर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

ये भी पढ़ेंः Animal Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में पालें इन जानवरों को, खिंचा चला आएगा धन

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज आप अपनी दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए कुछ पैसे खर्च करेंगे, लेकिन आज आपको ध्यान देना होगा कि आपकी बचत खत्म न हो जाए, अन्यथा बाद में आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आज आपको अपने बढ़ते खर्चों पर ध्यान देना चाहिए। आपको खुद पर नियंत्रण भी रखना होगा, तभी आप अपना धन बचा पाएंगे। बिजनेस करने वाले लोगों को आज अपने आस-पास रहने वाले लोगों से सावधान रहना होगा क्योंकि उनके बीच कुछ दुश्मन हो सकते हैं जो उनके लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आज शाम के समय आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे और परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों को आज पैसों के मामले में जोखिम लेने से बचना होगा। यदि आज व्यापार में जोखिम लेने की स्थिति बनती है तो बहुत सोच-समझकर लें, अन्यथा बाद में आपका पैसा डूब सकता है। आज विद्यार्थी अगर अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर पढ़ाई करेंगे तो उन्हें सफलता नहीं मिलेगी। छोटे व्यापारियों को आज नकदी की कमी का सामना करना पड़ेगा, जिससे आप चिंतित रहेंगे, लेकिन वे अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल रहेंगे और छोटे बच्चे आज उनसे कुछ मांग कर सकते हैं। आज आप शाम के समय अपने ससुराल वालों से मेलजोल बढ़ा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के जातकों को आज शासन सत्ता की ओर से भी पूरा सहयोग मिलता नजर आ रहा है। जो लोग वरिष्ठ पदों पर हैं, उनका कार्यभार आज बढ़ सकता है, जिससे वे थोड़े चिंतित रहेंगे, लेकिन मजबूरी में उन्हें वही करना पड़ेगा जो वे चाहते हैं। जो लोग आजीविका के सिलसिले में इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें आज अपने दोस्तों से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आज आप अपने परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, लेकिन फिर भी आपको उनसे बात करते समय अपनी वाणी की मधुरता नहीं खोनी चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके परिवार के बाकी सदस्यों को आपकी बात बुरी लग सकती है, इसलिए आज सावधान रहें। अगर आप आज अपने जीवनसाथी से किसी भी तरह की समस्या साझा करेंगे तो आपको उसका समाधान आसानी से मिल जाएगा।

मीन राशि (Pisces)  आज के दिन मीन राशि के लोगों को भावनात्मक रूप से कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यदि आप आज भावनात्मक रूप से अपने परिवार के किसी सदस्य के करियर से संबंधित कोई भी निर्णय लेते हैं, तो यह बाद में उनके लिए समस्याएँ पैदा कर सकता है, जो घर से दूर हैं। अगर आप कहीं दूर नौकरी कर रहे हैं तो आज आपको अपने परिवार वालों की याद आ सकती है। आज विवाह योग्य लोगों के लिए विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे। आज आप अपने बच्चे की शिक्षा में आ रही बाधाओं के कारण थोड़े चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप उनके शिक्षकों से भी मिल सकते हैं। आज आपको अपने कुछ बढ़ते खर्चों को लेकर सतर्क रहना होगा, नहीं तो बाद में आपको पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-21 April-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal-21 April-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)