27 june 2025 ka rashifal

28 June 2025 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि दिल्ली NCR
Spread the love

28 June 2025 Ka Rashifal: आज तारीख है 28 जून 2025 दिन शनिवार। 28 जून 2025 को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। इस तिथि पर चंद्रमा कर्क राशि में मौजूद रहेंगे। कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव होते हैं। आज आप अपना दैनिक राशिफल जानना चाहेंगे कि आपका आज का दिन आपकी राशि के अनुसार कैसा रहने वाला हैं. तो चिंता मत कीजिए, महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Malavya Yog: 500 साल बाद बन रहा है मालव्य योग, इन राशियों की तरक्की शुरू!

मेष  (Aries)  राजनीति के क्षेत्र में हैं, वो लोग आज किसी सभा में जायेंगे, जहां अपने संबोधन से जनमानस में नयी उमंग भर देंगे. आपके अंदर उत्साह होगा आप काम करने का नया टारगेट बनायेंगे. काफी दिनों से रुका कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो जायेगा. मानसिक अशांति रहेगी. छात्र आज अपनी पढ़ाई में व्यस्त रहेंगे, जल्द ही आपकी सफलता के योग बन रहे हैं, बस अपनी मेहनत जारी रखें.

वृषभ (Taurus)  बिजनेस में आज आपको उम्मीद से ज्यादा लाभ होने की संभावना है. कोई नया सौदा फायदेमंद रहेगा. हालांकि खर्च भी बढ़ सकते हैं, इसलिए फिजूलखर्ची से बचें. किसी पुराने क्लाइंट से डील पक्की हो सकती है. लव लाइफ में सकारात्मक बदलाव आएंगे. आपसी भरोसे और समझ बढ़ेगी. पार्टनर से कोई प्यारा सरप्राइज मिल सकता है. अविवाहित लोग नए रिश्ते की शुरुआत करने पर विचार कर सकते हैं.

मिथुन (Gemini) देवगुरु बृहस्पति की चाल बदलने से मिथुन राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। वर्तमान समय में बृहस्पति देव मिथुन राशि में ही उपस्थित हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। सेहत अच्छी रहेगी। ट्रिप पर जाने का अवसर मिल सकता है। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं। यह लाभ करियर या कारोबार से मिल सकता है। हालांकि, इस दौरान लालच करने से बचें। साथ ही घमंड या वाद-विवाद से भी दूर रहें। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। गहने या रत्न की खरीदारी कर सकते हैं।

कर्क (Cancer)  काफी वर्षों की गई मेहनत का फल आपको मिलेगा, आपको ख़ुशी व काम करने का नया हौसला मिलेगा. इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स मिल सकते हैं. बजट बिगड़ सकता है. धन संचय करें. मानसिक शांति के सरलता को चुनें. पढ़ाई में अनुशासन नजर आएगा. आपका कोई ऐसा करीबी मित्र जो आपसे रूठ गया था वो आज सब भूल कर आपसे दोस्ती का हांथ बढ़ाएगा. जीवनसाथी के किसी बात पर बहस करने के बजाय सरलता से सुलझा लेने से आने वाली दिक्कते समाप्त हो जायेगी, दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी.

सिंह (Leo)  आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई मन मुताबिक काम मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपके आसपास के लोगों को इससे समस्या खड़ी हो सकती है। आप यदि प्रॉपर्टी को लेकर कोई सौदा करने जा रहे थे, तो उसमें आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप वाहनों का प्रयोग थोड़ा समझदारी से करें, क्योंकि कोई चोट चपेट आदि लग सकती है।

कन्या (Virgo)  कन्या राशि वालों को इस दिन पुष्य नक्षत्र का शुभ फल मिल सकता है. इस दिन शिक्षा और नौकरी के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है. आपके काम बनेंगे और हर काम को मन लगाकर करें, आपको शुभ फल प्राप्त होगा। आपको करियर और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक परिणाम आने की संभावना है. अपने काम पर अच्छे से ध्यान दें, किसी की बातों में ना आएं, अपने मन की सुने और करें. गणेश भगवान को दूर्वा जरूर अर्पित करें.

तुला (Libra)  गुरु भाग्य भाव में हैं।चन्द्रमा इसी राशि से दशम भाव यानी कर्म गोचर में है।चन्द्रमा व गुरु आपको लाभान्वित करेंगे।आपकी बिजनेस कार्यशैली सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी।लव लाइफ बेहतर गुजरेगी।किसी मित्र का साथ आपके मन को अवसाद व तनाव से मुक्त रखेगी।ज्यादा मानसिक सोच हानिप्रद हो सकती है। बिजनेस मध्यम रहेगा।आज का उपाय -हनुमान चालीसा का 07 बार पाठ करें। तिल व चावल का दान करें।

वृश्चिक (Scorpio)  जो भी काम आप कई दिनों से टाल रहे थें, आज निपटा लेंगे। आप किसी काम के बारे में नये सिरे से सोच सकते हैं. मार्किट में किसी तरह का निवेश करने जा रहे हैं,तो पूरी तरह से रिसर्च के बाद ही निवेश करें. स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है. लंबे समय के बाद खुद को तरो-ताजा महसूस करेंगे. किसी खास विषय के लिए गुरुजन से सलाह लेने में न हिचकें. यदि आपको लगता है कि आपका रिश्ता खतरे में है तो कुछ दिनों के लिए कहीं पीछे हटना ठीक होगा। घर में रख रखाव को लेकर तनाव रहेगा। आप मिलनसार है और अपनी इस योग्यता से फायदा उठायेंगे। 

धनु(Sagittarius) आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। धार्मिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। विद्यार्थियों को यदि पढ़ाई मे समस्याएं आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप जीवनसाथी से किसी बात को लेकर बहस बाजी में न पड़े। किसी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। आप यदि किसी काम को लेकर कोई लोन लेने की सोच रहे थे, तो आप उसके लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपको किसी काम को लेकर थोड़ा सोच विचार करने की आवश्यकता है।

मकर (Capricorn)  मकर राशि वालों के लिए यह दिन शुभ है. इस दिन शनि का दिन होने से स्वास्थ्य में सुधार होगा. शनि तृतीय व सूर्य खष्ठम हैं। भाग्य भाव का चन्द्रमा बिजनेस तथा बैंकिंग व मैनेजमेंट जाँब से सम्बद्ध जातकों को सफल करेगा। जाँब में आपकी पोजिशन पहले से बेहतर होगी। छात्र पढ़ाई में एकाग्रता व मेहनत बढ़ा दें।आप ऊर्जावान व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति हैं। बिजनेस में अपनी सकारात्मक सोच से ही अपने जीवन को सही दिशा दे सकते हैं।लव लाइफ सफल रहेगी। इस दिन शनिदेव को तेल चढ़ाएं और जरूरतमंद को काला कपड़ा दान करें.

 कुंभ (Aquarius)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। धन को लेकर कोई समस्या आपको घेरे हुए थी, तो वह भी दूर होगी। बिजनेस कर रहे लोग किसी डील को लेकर यदि परेशान थे, तो वह भी फाइनल हो सकती है। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी और उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप किसी काम को लेकर यात्रा पर भी जा सकते हैं।

 मीन (Pisces)  मीन राशि वालों के लिए 28 जून, शनिवार का दिन शानदार रहेगा. इस दिन आपको करियर और व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक परिणाम आने की संभावना है. अपने काम पर अच्छे से ध्यान दें, किसी की बातों में ना आएं, अपने मन की सुने और करें. इस दिन पीले रंग के फूल भगवान विष्णु को अर्पित करें.

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।