27 September 2025 Ka Rashifal

27 September 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

27 September 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 27 सितंबर 2025 आश्विन मास का 20वां दिन है। पंचांग के अनुसार, आज आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, जो दोपहर 12:03 बजे तक रहेगी। इसके बाद षष्ठी तिथि प्रारंभ हो जाएगी। शनिवार के दिन सूर्य देव कन्या राशि में रहेंगे, जबकि चंद्रमा वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। आज के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:48 एएम से 12:36 एएम तक रहेगा। वहीं, राहुकाल का समय सुबह 9:12 एएम से 10:42 एएम तक रहेगा। धार्मिक दृष्टि से आज का दिन भी विशेष है। आज बिल्व निमंत्रण और स्कंद षष्ठी का पर्व मनाया जा रहा है। इसके अलावा, वार के अनुसार शनिवार का व्रत भी रखा जा सकता है, जो न्याय के देवता शनि देव को समर्पित होता है।

मेष राशि (Aries)  आज आपकी प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आपको अपने भाईयों का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर निपटना होगा। आप अपने पिताजी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई मनचाही खुशी की खबर सुनने को मिलेगी। आपको आज बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध नहीं करना होगा, नहीं तो परिवार के सदस्य आपकी इस आदत को लेकर परेशान रहेंगे।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन वृष राशि वालों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज के दिन आपको परिवार का पूरा सहयोग प्राप्त होगा और दिन सुखद बीतेगा। वहीं, दोपहर में आपको भाग्य का साथ मिलेगा और कोई शुभ समाचार मिलेगा हालांकि, स्वास्थ्य के प्रति आपको अधिक ध्यान देने की जरूरत हैं। शाम के समय जाने पहचाने अतिथि के आने से आपको प्रसन्नता होगी। रात के समय मांगलिक कार्य में शामिल होने से सम्मान बढ़ेगा।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप अपने करीबियों का विश्वास जीतने में कामयाब रहेंगे। माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकल पाएंगे। परिवार में चल रही कलह को आप मिल बैठकर दूर करेंगे। आप किसी नए वाहन की खरीदारी की योजना बना सकते हैं, जिसके लिए आप लोन भी अप्लाई करेंगे। माता-पिता से आपको काम को लेकर अच्छी सलाह मिलेगी। आप इधर-उधर की बातों में ना पड़ें। आपको किसी सहयोगी की कोई बात बुरी लग सकती है।

कर्क राशि (Cancer)  आज के दिन कर्क राशि वालों को थोड़ी बहुत चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी भी जूझना पड़ सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि दिन के पहले हिस्से में डॉक्टर से मिल लें। इसके बाद आप अपने रोजमर्रा के कामों पर फोकस कर पाएंगे। मानसिक रूप से भी आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आने वाला है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आप बेवजह घर से बाहर न जाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपका भगवान के भक्ति में खूब मन लगेगा। आप अपनी संतान के कामों से काफी खुश रहेंगे। आपका मनोबल भी ऊंचा रहेगा, लेकिन आपको कोई पेट संबंधित समस्या हो सकती है। आपकी जीवनसाथी से भी किसी बात को लेकर कहासुनी होगी, जिससे आप मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कन्या राशि (Virgo)  कन्या राशि वाले लोगों का आज का दिन चापलूसी करने वालों के साथ बीत सकता है। कन्या राशि के जातक लोगों की मदद करना पसंद करते हैं। मूड में ये लोग प्रियजनों के साथ-साथ कुछ ऐसे लोगों की भी मदद कर देते हैं जो पीठ पीछे बुराई करते हैं। आज योग्य मित्रों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। इसके साथ ही उनके साथ कुछ लाभदायक चर्चा ही हो सकती है।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपके लिए जिम्मेदारी भरा रहने वाला है। आज आपके अंदर ऊर्जा रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे। व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप करनी पड़ सकती है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। छोटे बच्चों के साथ आप समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला और फलदायक रहने वाला है। आज आपकी सोच से विपरीत काम होते हुए दिख रहे हैं। जिस व्यक्ति को आप सज्जन समझते थे, उसने आपको धोखा मिल सकता है। ऐसे में आज के दिन आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। कुछ कामों में सफलता से आपका मन प्रसन्न होगा और निराशा दूर होगी।

ये भी पढ़ें: Astro: 27 सितंबर से इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की बरसेगी कृपा!

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए आय को बढ़ाने वाला रहेगा। राजनीति में कार्यरत लोगों को उनके सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। घूमने-फिरने के दौरान आप कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करें। आप किसी की कहीसुनी बातों पर भरोसा ना करें और आपके कुछ विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे, जिन्हें आप अपनी चतुर बुद्धि से आसानी से मात दे सकेंगे। आप किसी नये घर की खरीदारी कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा राहत देने वाला रहेगा। पिछले कुछ दिनों से काम में चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी और उसमें सुधार नजर आएगा। हालांकि इन सब के बीच भी किसी अनावश्यक डर से चिंता बनी रहेगी। दोपहर के बाद कुछ भाग दौड़ करने से आपको छोटे-छोटे लाभ हो सकते हैं। आपके लिए बेहतर होगा कि किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें और संयम बनाए रखें।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। जीवनसाथी को आपका पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने घरेलू कामों को समय से निपटाने की कोशिश करें। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं। आप कार्यक्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें। लोग अपने काम से काम मतलब रखें। आपका कोई अधूरा काम पूरा होने से आपको खुशी होगी। दोस्तों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यों करने में व्यतीत करेंगे।

ये भी पढ़ें: Diwali: दिवाली बाद इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, शुक्र बनाएंगे त्रिकोण राजयोग

मीन राशि (Pisces)   मीन राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा रहने वाला है। दिन के पहले हिस्से में आपको महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता देनी होगी और लटके हुए कार्यों को निपटाने की कोशिश करनी होगी। दोपहर बाद समय आपके लिए अनुकूल नहीं हैं। इस दौरान कई तरह की रुकावट आ सकती हैं। इसकी वजह से आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।