29 August 2025 Ka Rashifal

29 August 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

29 August 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 29 अगस्त 2025 शुक्रवार का दिन है और यह भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि (रात 8:22 बजे तक) और उसके बाद सप्तमी तिथि है। षष्ठी तिथि विशेष रूप से भगवान कार्तिकेय की पूजा के लिए मानी जाती है और इसे स्कंद षष्ठी के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन भगवान कार्तिकेय की उपासना से साहस, बुद्धि और विजय की प्राप्ति होती है।

मेष राशि (Aries)  राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को सावधान रहने की जरूरत है, अन्यथा विरोधी आपके काम में बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कामकाज को पूरा करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। शाम के समय घर मेहमान आने से आप ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं। नौकरी करने वालों को कार्यस्थल पर अपने सभी जरूरी काम समय पर पूरे करने होंगे।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी आय के सोर्सो को बढ़ाने पर पूरा ध्यान देना होगा। आपको अपने अनुभवों का कार्यक्षेत्र में पूरा लाभ मिलेगा। आपकी कोई नया काम करने की इच्छा जागृत हो सकती है। मित्रों के साथ आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। प्रेम और सहयोग के भावना आपके मन में बनी रहेगी। आपको किसी काम को लेकर यदि समस्या थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है।

ये भी पढ़ेंः Rajyog: 12 महीने ख़त्म, अब इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होने वाला है!

मिथुन राशि (Gemini)  आपका दिन अच्छा रहने वाला है और ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। इसी के चलते आप कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत और लगन के साथ काम कर सकते हैं। व्यापार के मामले में अपनी बुद्धिमानी और कौशल से आप बड़ी सफलता प्राप्त करकेंगे। वहीं, राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोग अगर किसी समस्या का सामना कर रहे थे तो वह अब दूर हो जाएगी। संतान की ओर से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए किसी नई नौकरी की प्राप्ति के लिए रहेगा। आपको अपने कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आपके सुख-साधनों में वृद्धि होगी, लेकिन आपको कोई बड़ा जोखिम लेने से बचें और सेहत पर आप थोड़ा ध्यान दें, क्योंकि आपकी कोई पुरानी समस्या उभर सकती हैं। आप बिजनेस में अपने पिताजी से काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। संपत्ति को लेकर कोई वाद-विवाद बढ़ सकता है।

सिंह राशि (Leo)  कार्यक्षेत्र और परिवार में विपरीत स्थिति उत्पन्न होने पर आपको साहस और धैर्य से काम लेना होगा। बिना सोचे-समझे और जल्दबाजी में फैसले लेने से नुकसान हो सकता है। समझदारी और बुद्धिमानी से निर्णय लेने से कार्यक्षेत्र में प्रगति मिल सकती है। व्यवसाय के मामले में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कामकाज के सिलसिले में आपको यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन व्यवसाय कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है, जो आपके सिरदर्द को कम करेगी, लेकिन आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर नहीं करनी है। आपका कोई पुराना लेन-देन यदि आपको टेंशन दे रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपको कानूनी मामलों को लेकर लापरवाही नहीं दिखानी है। आप अपने शारीरिक समस्याओं को लेकर किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं।

तुला राशि (Libra)  आपके पराक्रम और धन में वृद्धि होगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। अगर कानूनी या कोर्ट के किसी मामले में फंसे थे तो अब वहां भी आपकी जीत हो सकती है, जिससे तनाव कम होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी मेहनत से आप सफलता हासिल करेंगे। वहीं, अचल संपत्ति के व्यापार में भी लाभ होने की संभावना है। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है और समाज में मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: ब्रह्म मुहूर्त में कभी भूलकर भी ना करें ये गलतियां!

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। जीवनसाथी का आपको पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप किसी भाई बहन से किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं। आप परिवार के सदस्यों के साथ मिल बैठकर कुछ पुरानी पारिवारिक समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपके मन में निराशा हो सकती है, लेकिन आप अपने हिम्मत से पीछे न हटें और अपने कामों को धैर्य रखकर निपटाने की कोशिश करें।

मकर राशि (Capricorn)  राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोग नए संपर्क बना सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ मिलने की संभावना है। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको किसी भी व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करने से बचना होगा, अन्यथा नुकसान हो सकता है। आप किसी सुव्यवस्था के कार्य में भी ले रह सकते हैं और शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को विशेष सम्मान प्राप्त होगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है।  आप अपने विरोधियों को मात देने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। आपकी किसी बात से आज परिवार में बेवजह का लड़ाई झगड़ा खड़ा हो सकता है और प्रॉपर्टी को लेकर आप कोई बड़ी डील फाइनल करेंगे और जिससे आपकी खुशियों का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर योजना बनाकर चलना होगा। सामाजिक कामों में आपकी सहभागिता बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कार्यक्षेत्र में पैसों के लेन-देन के मामले में आपको सावधान रहना होगा। खर्चे अधिक बढ़ने के कारण थोड़े परेशान रह सकते हैं। ऐसे में आपको किसी से उधार लेना पड़ सकता है। हालांकि, कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। परिवार में कुछ कार्यों को पूरा करने के लिए भागदौड़ करनी पड़ सकती है। लेकिन धीरे-धीरे स्थिति सामान्य होती जाएगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपके लंबे समय से रुके हुए काम करने में भी आसानी होगी। आपके विरोधी भी आपके मित्र बन सकते हैं, जिन्हें देखकर आपको खुशी होगी। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं। संतान की संगति पर आपको विशेष ध्यान देना होगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।