26 February 2025 Ka Rashifal

26 February 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

26 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

26 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और बुधवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि बुधवार दोपहर पहले 11 बजकर 9 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। 26 फरवरी को देर रात 2 बजकर 57 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही बुधवार शाम 5 बजकर 23 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 26 फरवरी को महाशिवरात्रि है।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में दीपक जलाने के नियम ज़रूर जान लीजिए

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए दिन करियर के लिहाज से बहुत अच्छा है। आप जमीन-जायदाद के मामले में कोई डील करेंगे तो उसमें आपको लाभ होगा और आपकी तरक्‍की होने के योग हैं। भाग्य आपका साथ देगा। पिता के आशीर्वाद से ऑफिस में भी लाभ होगा। सरकार से सम्मान मिलने के भी योग हैं। शाम को माता जी की तबियत खराब होने से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। देर रात तक सब ठीक हो जाएगा।

वृष राशि (Taurus)  आज आपको अपने खान-पान पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। संतान को यदि आपने कोई जिम्मेदारी दी थी, तो वह उस पर खरे उतरेंगे। आप अपने बिजनेस में भी कामों पर पूरा फोकस बनाएंगे। विद्यार्थियों की किसी परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपको अपने धन संबंधित मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति से सलाह नहीं लेनी है।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों को हर काम सोच-समझकर करना चाहिए। किसी भी तरह के झगड़े से दूर रहें। अपने काम पर ध्यान दें। किसी को आपकी बात बुरी न लगे, इसका ध्यान रखें। बेवजह किसी से बात न करें। अगर आपका पैसा कहीं फंसा है, तो आज मिल सकता है। सोच-समझकर लिए गए फैसले फायदेमंद रहेंगे। शाम से रात तक हर काम में किस्मत आपका साथ देगी। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्‍न होगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान होकर धन लगाना होगा, नहीं तो उनका धन डूब सकता है। आप पार्टनरशिप में किसी काम को करें, तो उसमें पार्टनर पर पूरी निगरानी बना कर रखें। कोई संपत्ति का सौदा करते समय आपको उसके जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए दिन करियर के मामले में लाभ से भरा होगा और आपकी तरक्‍की होने से मन काफी प्रसन्‍न होगा। नए काम में हिस्सा लेने से खुशी मिलेगी। आपका अधिकांश वक्‍त परिवार के साथ धार्मिक कार्य में बीतेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आत्मविश्वास से किए गए काम सफल होंगे और फायदा होगा। रुके हुए काम थोड़ा खर्च करने से पूरे हो सकते हैं। आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। नई योजनाओं पर काम शुरू करने से लाभ होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। किसी संपत्ति संबंधित मामले में आपको जीत मिलेगी। एक साथ काफी काम हाथ में लेने से आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्रों में आपको आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी की बातों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। कुछ नया करने की कोशिश आपके मन में चलती रहेगी। पारिवारिक समस्याएं आज फिर से सिर उठाएंगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में किए गए बदलाव फायदेमंद रहेंगे। पढ़ाई में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको कामयाबी मिलेगी। नए काम सीखने में कामयाब होंगे। अपनी बातों को सही साबित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता और गुरु का सम्मान करने से लाभ होगा। शाम को गाड़ी चलाते समय सावधान रहें, चोट लग सकती है। अपनी सेहत पर ध्‍यान दें और दूसरों के साथ विवाद में न पड़ें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। शारीरिक समस्याओं पर आप पूरा ध्यान दें। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आप अपने घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन कर सकते हैं। जीवनसाथी को लेकर आप किसी डिनर डेट पर जाने की योजना बना सकते हैं। आपको अपने जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी बड़े इन्वेस्टमेंट करने की प्लानिंग करेंगे। आप किसी से धन उधार ना लें।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों को करियर में फायदा होगा। आपकी विद्या, बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होगी। मेहनत से आपकी इच्छाएं पूरी होगी। ऑफिस में लोगों से सम्मान मिलेगा। शाम को धार्मिक कामों में मन लगेगा। शुभ काम पर खर्च करने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। आपको धन लाभ होगा और मान सम्‍मान में वृद्धि होने से मन को बहुत खुशी होगी। भाग्‍य साथ देगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: जेब में ना रखें ये चीज़ें..आ सकती है मुसीबत!

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। विदेश जाने की योजना बना रहे लोगों को कोई मौका हाथ लग सकता है। आप अपनी माताजी से कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे। संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर यदि समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आपको उनके गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाने का आपको मौका मिलेगा। आप अपने कामों को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए फायदे का दिन है। आपकी तरक्‍की होने से मन काफी प्रसन्‍न होगा। कमाई बढ़ाने के आपके प्रयास सफल रहेंगे। सही तरीकों से कमाया हुआ पैसा आपके धन में इजाफा करेगा। किस्मत के लिहाज से दिन अच्छा है। हर क्षेत्र में फायदा होगा। दोस्तों का साथ मिलेगा और नए दोस्त भी बनेंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्य आपका पूरा साथ देगा। कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces)  आज आपका यदि कोई धन से संबंधित मामला आपको परेशान कर रहा था, तो वह भी सुलझेगा। संतान के साथ आप उनके मन में चल रही उलझनों को लेकर बातचीत करेंगे। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपको प्रमोशन आदि मिलने की संभावना है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आप अपने बिजनेस में कुछ नए उपकरणों को शामिल करेंगे, जिससे आपका बिजनेस पहले से बेहतर रहेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।