25 February 2025 Ka Rashifal

25 February 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

25 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

25 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और मंगलवार का दिन है। द्वादशी तिथि मंगलवार दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। 25 फरवरी को सुबह 8 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर बुधवार सुबह 5 बजकर 51 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। मंगलवार को शाम 6 बजकर 31 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 25 फरवरी को  भौम प्रदोष व्रत किया जाएगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में दीपक जलाने के नियम ज़रूर जान लीजिए

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए दिन खुशियों भरा रहेगा। आपकी महत्वाकांक्षाएं पूर्ण होंगी और किस्‍मत का साथ मिलेगा। यात्रा के योग हैं और आपको उच्चाधिकारियों की बातों से संभलकर चलने की जरूरत है। वरना विवाद हो सकता है, जिससे कानूनी मामले उलझ सकते हैं। शाम को योजनाएं सफल होंगी। मेहमानों के आने से आपका काम बढ़ सकता है। तरक्की के भी योग हैं। हर मामले में सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। कारोबार में आपको कुछ नए लोगों को शामिल करना पड़ सकता है। आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। भाई व बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आपको व्यवसाय मे यदि कोई तकनीकी समस्या आ रही थी, तो वह भी दूर होती दिख रही है। आप अपने घर किसी नये इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों का दिन सफलता और तरक्की से भरा रहेगा। कारोबार में भाग्य का साथ देगा और आपकी सभी योजनाएं सफल होंगी। राजनीति से जुड़े लोग कुछ भी नया न करें वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। दोपहर बाद किसी काम में व्यस्त हो जाएंगे। पुण्य कार्य से लाभ होगा। आप किसी शुभ कार्य में शामिल हो सकते हैं और आपका खर्च भी इसमें काफी हो सकता है। आपको बेहद सावधानी बरतनी चाहिए और पैसे संभलकर खर्च करने की सलाह है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी कला और कौशल में निखार आएगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी। प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद खड़ा हो सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आप कोई धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आय और व्यय में आपको संतुलन बनाकर चलने की आवश्यकता है, नहीं तो समस्याएं बढ़ सकती हैं।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों के लिए दिन भाग्यशाली है। सफलता मिलेगी और आपका दिन शुभ होगा। जो काम चल रहे हैं उसमें सावधानी बरतें। पदोन्नति के अवसर मिलेंगे। संकल्पित कार्य पूरे होंगे। दिन आराम से बीतेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। धन में वृद्धि होगी। कारोबार में भी लाभ होगा। आपको दूसरों पर ध्‍यान देने की बजाए अपने काम पर फोकस करने की सलाह है। आपकी तरक्‍की होगी।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए इनकम के सोर्सो को बढ़ाने वाला रहेगा। सामाजिक कामों में आपकी काफी रुचि रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को साथी के साथ सामंजस्यता बनाए रखनी होगी।  प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपको कुछ अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखनी होगी। आपकी आय बढ़ने से खुशी होगी। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उनको बेहतर रिजल्ट मिलेंगे।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा। आपको हर कार्य में लाभ और सफलता प्राप्‍त होगी और आपका दिन सुख-समृद्धि से भरा होगा। व्यवसायिक प्रयास सफल होंगे और आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शाम से रात तक कोई कीमती सामान चोरी हो सकता है आप बहुत ही सावधानी के साथ कार्य पूर्ण करें। अपने काम पर ध्यान केंद्रित करें और दूसरों के साथ फालतू के विवाद से बचने का प्रयास करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। पैतृक संपत्ति संबंधित मामले में आपको छुटकारा मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी को आप कहीं घूमाने-फिराने लेकर जा सकते हैं। आपके कुछ बढ़ते खर्च आपकी टेंशन को बढ़ाएंगे। आपको किसी पारिवारिक मामले में जीत मिलेगी। आपका कोई लेनदेन आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आपको कार्यक्षेत्र में किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों के लिए दिन सफलता और तरक्की से भरा रहेगा। आसपास के वातावरण से लाभ होगा। किसी प्रिय व्यक्ति की मदद करनी पड़ सकती है और आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ेगी। रात का समय आनंद में बीतेगा। धन में वृद्धि होगी। परिवार के साथ घूमने का मौका मिलेगा। दिन खुशहाली में बीतेगा। धनु राशि वालों को दूसरों की मदद करने से लाभ होगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: जेब में ना रखें ये चीज़ें..आ सकती है मुसीबत!

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य के कार्यों में लगाएंगे। धार्मिक आयोजनों में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपको अपने स्वास्थ्य पर भी पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के काम बेहतर रहेंगे। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों को करियर में लाभ होगा। किसी बड़ी सफलता की खुशी मिलेगी। बड़ी मात्रा में धन लाभ होगा। दिन के दूसरे हिस्से में घर के विवाद सुलझेंगे। बातचीत से समस्याओं का समाधान करें। परिवार के साथ समय बिताएंगे तो आपको खुशी होगी। धन में वृद्धि होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। आपको परिवार के लोगों के साथ अच्‍छा वक्‍त बिताने का मौका मिलेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आप अपने शत्रुओं को आसानी से मात देने में कामयाब रहेंगे। बिजनेस में भी आपको मन मुताबिक काम मिल सकता है। आज आपकी कोई मां की इच्छा पूरी हो सकती है। पारिवारिक मामलों को लेकर यदि आप परेशान थे, तो वह भी बड़े सदस्यों की मदद से आसानी से दूर हो सकेंगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।