10 November 2023 Ka Rashifal..मेष से मीन..सबसे सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि खबरी हिंदी दिल्ली दिल्ली NCR

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

10 November को चंद्रमा का संचार भौतिक सुख सुविधाओं के स्वामी वृष में संचार कर रहे हैं। चंद्रमा के इस गोचर के साथ आज शुक्र और चंद्रमा का युति संबंध भी बना रहेगा। चंद्रमा और शुक्र दोनों ही ग्रह कन्या राशि में चलते हुए आज मेष और सिंह राशि के जातकों को लाभ दिलाएंगे। आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत..कौन से राशि वाले आज थोड़े होंगे मायूस..महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

मेष राशि((Aries)– मेष राशि वालों के लिए आज प्रगति का दिन होगा और दूसरों की मदद के लिए आगे रहेंगे। कार्यस्थल में कुछ बदलाव कर सकते हैं, जिससे आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है और सहकर्मियों का मूड भी खराब हो सकता है। संतान पक्ष से कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ कोई विवाद चल रहा था, तो आज आप उसे सुलझाने में सफल होंगे। परिवार में आज माहौल सकारात्मक रहेगा, सभी सदस्य कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। शाम का समय दान-पुण्य के कार्यों में व्यतीत करेंगे।

वृष राशि (Tauras)–   इन जातकों के लिए दिन  शानदार  रहेगा. बिजनेस अच्छा चलेगा, कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है. छात्रों के लिए दिन ठीक है, पढ़ाई लिखाई अच्छे से चलेगी. काम के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं. नौकरी करने वालों के लिए दिन ठीक रहेगा.

READ: Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन इन जगहों की करें सफाई, बरसेगी मां लक्ष्मी जी की कृपा

मिथुन(Gemini)   आज आपको अपने वाणी और व्यवहार में सावधानी रखने की जरूरत है. आपकी बातचीत से कोई गलतफहमी न हो, उसका ध्यान रखें. आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है और विशेषकर आंखों में तकलीफ हो सकती है. आज खर्च का दिन है. मानसिक चिंता बनी रहेगी. किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचें. ईश्वर की भक्ति और आध्यात्मिक बातों में रुचि लेने से मन को कुछ शांति मिलेगी.

कर्क राशि(Cancer)    कर्क राशि के जातकों के लिए भी आज का दिन बहुत अच्छा भी रहने वाला है.  आप अपने परिवार के साथ बहुत ही शांति के साथ में समय व्यतीत करेंगे. आपके परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा, जिसके कारण आपके मन में बहुत अधिक प्रसन्नता भी रहेगी. परिवार  को भरपूर समय देंगे. आप अपने परिवार के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएंगे.  जिससे आपके परिवार के बच्चे आपके साथ में बहुत मस्ती कर सकते हैं. व्यापार करने वाले जातकों के लिए भी दिन बहुत बढ़िया रहेगा. आपका व्यापार बहुत उन्नति करेगा. आपको आपके व्यापार को और अधिक उन्नतशील बनाने के लिए,  आपके किसी रिश्तेदार का बहुत अधिक सहारा मिल सकता है.

सिंह राशि (Leo)    सिंह राशि वाले व्यापारियों, नौकरी पेशा और कारोबारियों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा रहेगा। काम धंधे के समय व्यापार में ग्राहकी चहल पहल होने से अच्छी बिक्री होगी और धन वृद्धि के शुभ संयोग प्राप्त करेंगे। पारिवारिक जीवन की बात करें तो परिवार में छोटी छोटी बातों पर खट पट की स्थिति बन सकती है। मामूली बातों को अनदेखा करें और घर में शांति बनाए रखने का प्रयास करें। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा और पुण्य कार्यों पर खर्चा हो सकता है।

कन्या राशि((Virgo) जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आज आपको उम्मीद के विपरीत बेहतर मुनाफा मिल सकता है लेकिन फिर भी किसी बात को लेकर मन उदास हो सकता है। बेहतर होगा आप किसी के बारे में ज्यादा न सोचें और किसी से कोई उम्मीद न रखें। आज वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे बिगड़े काम बनेंगे और नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में आज आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा।

तुला राशि (Libra) –   आपका व्यक्तित्व और स्वभाव आसपास के वातावरण में सराहनीय रहेगा। इस समय कई खर्चे सामने आएंगे, परंतु साथ ही आय के स्त्रोत भी बढ़ने से आर्थिक समस्या नहीं रहेगी। संतान की शिक्षा अथवा करियर से संबंधित रुकावटें दूर होंगी। पारिवारिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में अपने निर्णय सर्वोपरि रखने की बजाय दूसरों के विचारों पर भी ध्यान दें। घर में संबंधियों के आगमन से कुछ खास कार्य रुक भी सकते हैं। विद्यार्थी पढ़ाई में व्यवधान आने की वजह से तनाव और चिंतित रहेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि वाले आज काम में अधिक व्यस्त होने के कारण परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगें। माताजी की सेहत को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। धन को बढ़ाने के लिए जिस भी काम में निवेश करेंगे, वह आपके लिए फायदे का सौदा लेकर आएगा। अपने अटके काम भी पूरा करने के लिए तैयार रहेंगे और दोस्तों से धन लाभ संबंधित योजना के बारे में जानकारी मिलेगी।

धनु राशि (Sagittarius)     इन जातकों के लिए दिन मध्यम रहेगा. परिवार से संबंधित कोई खुशखबरी मिल मिल सकती है. सेहत का ध्यान रखें, खासकर अपनी मां का. दोपहर बाद व्यापार अधिक तरक्की करेगा. धन लाभ हो सकता है.  बच्चों की कुछ जरूरी जरूरतों की खरीदारी पर भी कुछ पैसे खर्च करेंगे। शाम का समय परिवार के सदस्यों की इच्छाओं को पूरा करने में बिताएंगे।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन मिश्रित प्रभाव देने वाला रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है लेकिन कारोबार में सुधार के संकेत हैं। आज वाहन सावधानी से चलाएं, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। किसी लंबी यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। आप तीर्थ स्थलों की यात्रा भी कर सकते हैं। घरेलू खर्चों पर ध्यान देंगे। आमदनी में वृद्धि होने से मन में प्रसन्नता की अनुभूति होगी। आपको अपने प्रिय से कुछ ऐसा सुनने को मिलेगा, जो आपको पसंद नहीं आएगा। इससे प्रेम जीवन में तनाव बढ़ेगा।

कुंभ((Aquarius)   कुंभ राशि के लोग आज अपने किसी विशेष कार्य में मनोनुकूल सफलता हासिल करने में सक्षम रहेंगे, इससे आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी तथा नई उपलब्धियों को प्राप्त करने का रास्ता भी बनेगा। किसी कार्य के सिलसिले में यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है।
युवाओं को अपनी मेहनत का परिणाम पाने के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। ऐसे लोगों पर बिल्कुल भी विश्वास ना करें, जो दुहरा व्यक्तित्व रखते हो। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों से संबंधित जानकारियां भी ले।

मीन राशि(Pisces)   इन जातकों के लिए दिन बेहतर रहेगा.  समाज में सम्मान मिलेगा. शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है. सेहत का ख्याल रखें. मकान खरीदना चाहते हैं तो उसके लिए समय शुभ है. शाम को किसी खास से मुलाकात होगी. संतान की ओर से आपका मनपसंद रहेगा. 

Disclaimer-  इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2023-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-2023 rashifal

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)