24 September 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 24 सितंबर 2025 है और पंचांग के अनुसार आश्विन मास का शुक्ल पक्ष चल रहा है। आज इस मास का 18वां दिन है। तिथि की बात करें तो आज शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, जो पूर्ण रात्रि तक बनी रहेगी। इसके बाद चतुर्थी तिथि प्रारंभ होगी। आज बुधवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में और चंद्रमा तुला राशि में गोचर करेंगे। विशेष बात यह है कि आज के दिन अभिजीत मुहूर्त उपलब्ध नहीं है। वहीं, राहुकाल 12:13 बजे दोपहर से 1:43 बजे दोपहर तक रहेगा। आज कोई विशेष व्रत या त्योहार नहीं है, लेकिन वार के अनुसार आप बुधवार का व्रत कर सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित माना जाता है।

मेष राशि (Aries) व्यापार और नौकरी के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल रहेंगे और इनसे अच्छे परिणाम भी प्राप्त होंगे। अगर आर्थिक मामलों में समस्याओं का सामना कर रहे थे तो अब वे भी दूर हो सकती हैं। लेकिन कार्यक्षेत्र में काम की गति थोड़ी धीमी होने से तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपको कुछ लोगों से सावधान रहने की भी जरूरत है, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
वृष राशि (Taurus) आज आपको अपने स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। भौतिक शुभ सुविधाओं में वृद्धि होगी। संतान को आप नौकरी के लिए कहीं बाहर भेज सकते हैं। आपका कई सहयोगी आपके कामों को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता है। आपको अपने किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। माताजी यदि आपको कोई जिम्मेदारी दें, तो आप उसे समय रहते पूरा करने की कोशिश करें।
मिथुन राशि (Gemini) कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास के साथ कोई भी काम करना आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगा। शांति और संयम के अपने प्रोजेक्ट पर मेहनत करने से आपको सकारात्मक परिणाम जरूर प्राप्त होंगे। लेकिन व्यवसाय के क्षेत्र में आपको अपनी इच्छा के विरुद्ध जाकर कुछ काम करने पड़ सकते हैं। कोई भी निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार जरूर करें, अन्यथा समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
कर्क राशि (Cancer) आज आपको अपने भविष्य से जुड़ें कामों पर ध्यान लगाना होगा, क्योंकि आप लंबे समय से संबंधित समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। आपको अपने खानपान की आदतों में बदलाव लाना होगा, क्योंकि कोई पेट संबंधित समस्या बढ़ेगी। यदि आप अपने भाई बहनों से किसी काम को लेकर कोई सुझाव लेंगे, तो इसमें वह आपकी पूरी मदद करेंगे। नए मकान आदि की खरीदारी में आप थोड़ा सोच समझकर ही करें।
सिंह राशि (Leo) अगर कारोबार में किसी समस्या का सामना कर रहे थे तो अब स्थिति में सुधार आ सकता है। वहीं, कार्यक्षेत्र में कामकाज सामान्य चलेगा। किसी बड़े अधिकारी का सहयोग और आशीर्वाद मिलने से नौकरी में आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। लेकिन विरोधियों को इस बात से परेशानी हो सकती है। परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा और आपको भी सुकून महसूस होगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कन्या राशि (Virgo) आज आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहेगा, जो लोग किसी बड़ी डील को फाइनल करने जा रहे हैं, तो उसमें कुछ रुकावटें आएंगी, लेकिन फिर भी आपको घबराने की आवश्यकता नहीं है। आपकी राजनीति में अच्छी पहुंच रहेगी, जिस कारण आपको कोई नया पद भी मिलने की संभावना है। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर अनबन चल रही है, तो आप उसे मिल बैठकर दूर करने की कोशिश करें और आप अपने पुराने कर्जो को भी उतरने पर ध्यान दें। आप अपने बेफिजूल के खर्चे पर लगाम लगाएं।
तुला राशि (Libra) शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अपनी परीक्षा या किसी प्रतियोगिता के लिए तैयार रहना होगा तभी सफलता हासिल होगी। व्यवसाय या कारोबार के संबंधित को फैसला लेने या योजना बनाने वाले हैं तो उस काम को आप आगे बढ़ा सकता है। नौकरी करने वालों का दिन अच्छा रहेगा और आप अपने काम में व्यस्त रहेंगे। इसी के चलते अधिकारियों द्वारा प्रशंसा भी हो सकती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज आपने यदि किसी जोखिम भरे काम में हाथ डाला, तो इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपका पूजा पाठ में खूब ध्यान रहेगा, लेकिन संतान की ओर से आपका मन परेशान हो सकता है। आपकी कोई पेट संबंधित समस्या उभरेगी, इसलिए आप अत्यधिक तले-भुने भोजन से परहेज रखें।
ये भी पढ़ें: Shanidev: दिवाली से पहले शनिदेव बदलेंगे चाल, ये 3 राशियां होंगी मालामाल!
मकर राशि (Capricorn) आपके बौद्धिक क्षमता में वृद्धि होगी और यात्राओं के दौरान कोई जरूरी जानकारी भी प्राप्त हो सकती है। कामकाज के सिलसिले में आपकी मुलाकात कुछ अच्छे लोगों से हो सकती है, जिससे बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। प्रियजनों की ओर से शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे और आप किसी धार्मिक कार्य की योजना भी बना सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन अच्छा रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए सुख-साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करना अच्छा रहेगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं दूर होगी। आपको अपने माता-पिता की बातों को नजरअंदाज नहीं करना है। आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। धन-धान्य में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
कुंभ राशि (Aquarius) कार्यक्षेत्र में आपको अपने सभी जरूरी कार्यों को समय पर पूरा करना होगा। इसके लिए अत्यधिक मेहनत भी करनी पड़ सकती है। वहीं, कुछ अपने लोगों के चलते आपकी चिंता बढ़ सकती है। ऐसे में सोच-समझकर फैसला लेना जरूरी होगा। जल्दबाजी करने से नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक माहौल शांत और सुखदायक रहेगा।
ये भी पढ़ें: Suryagrahan: धनतेरस के पहले सूर्य करेंगे शुक्र के घर में प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन आपके कुछ विरोधी आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने धन संबंधित कामों को लेकर थोड़ा एतियात बरतें और आप किसी को धन उधार देने से बचें। विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को आयात-निर्यात में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी। आपको अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी पर पूरा ध्यान देना होगा और वाणी और व्यवहार पर संयम रखें।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
