13 July 2025 Ka Rashifal

13 July 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

13 July 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 13 जुलाई को श्रावण कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि देर रात 1 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। फिर शाम 6 बजकर 1 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार कर के 14 जुलाई की सुबह 6 बजकर 49 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से पंचक शुरू हो रहा है। साथ ही भोर 4 बजकर 8 मिनट पर शनि वक्री हो चुके है।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातकों के लिए दिन कार्यक्षेत्र में अच्छा है। आपकी लीडरशिप स्किल्स की तारीफ होगी और इससे आपको प्रमोशन मिल सकता है। नए प्रॉजेक्ट शुरू करने के लिए यह अच्छा समय है। टीम में अगर कोई मतभेद है, तो उसे कूटनीति से सुलझाएं। बिजनस में विदेशी सौदे या ऑनलाइन माध्यम से कमाई के मौके मिल सकते हैं। आर्थिक रूप से दिन अच्छा है, लेकिन निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें।

वृष राशि (Taurus)   आज का दिन आपके लिए इनकम में बढ़ोतरी लेकर आने वाला है। लेकिन आपको अपने बिजनेस में आंख व कान खुले रखकर कामों को करना होगा। पारिवारिक रिश्तों को आप अहमियत दें, नहीं तो दूरी आने की संभावना है। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। आपको किसी नए काम में थोड़ा सोच समझकर हाथ बढ़ाना होगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, लेकिन संतान से संबंधित आप कोई निर्णय ले सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Surya Gochar: सावन में सूर्य के गोचर होने से इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत!

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में तनाव हो सकता है, लेकिन आप अपनी बातचीत करने की कला से स्थिति को संभाल लेंगे। बिजनस में किसी बड़े सौदे में रुकावट आ सकती है, लेकिन आपको धैर्य रखना होगा। फ्रीलांसर और मीडिया से जुड़े लोगों को नई डील मिल सकती है। पैसों की स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है। खासकर उधार दिए हुए पैसे वापस मिलने में दिक्कत होगी और आपको इस वजह से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए किसी लंबे समय से रुके हुए काम को पूरा करने के लिए रहेगा। संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें। आपको मित्र के लिए भी कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। किसी बात को लेकर यदि मन परेशान चल रहा था, तो आपकी वह समस्या भी काफी हद तक दूर होती दिख रही है। अपने घर किसी पूजा-पाठ आदि का आयोजन कर सकते हैं। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला यदि कानून में विवादित था, तो वह दूर होगा। किसी नई प्रॉपर्टी की प्राप्ति हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के जातकों के लिए करियर में कोई बड़ा मौका आ सकता है और यह अवसर आने वाले समय में आपके भविष्य की दिशा तय करेगा। प्राइवेट सेक्टर में काम करने वालों को एक्स्ट्रा प्रॉजेक्ट मिल सकता है। इससे उनकी इनकम बढ़ेगी और जीवन में बड़ी सफलता हासिल करेंगे। व्यापारियों को सरकारी कॉन्ट्रैक्ट से फायदा हो सकता है और आर्थिक मामलों में बड़ी तरक्‍की हो सकती है। किसी भी तरह का कर्ज लेने से बचें। आपका दिन लाभ और सुख से भरा होगा और कारोबार में तरक्‍की होगी।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी काम में सोच समझकर हाथ बढ़ाएं। आपको किसी के साथ पार्टनरशिप में काम करने का मौका मिले, तो आप उसमें किसी एक्सपर्ट की राय लेकर ही आगे बढ़े। आप अपने घर व बाहर के कामों को समय से निपटाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको काम को लेकर भाग दौड़ बनी रहेगी। आपको काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकालना होगा। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकती हैं।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के जातकों के लिए बिजनस में पार्टनर के साथ रिश्ते अच्छे होंगे और इससे आपको बड़ा लाभ होगा। अगर आप करियर में बदलाव करने की सोच रहे हैं, तो प्लानिंग करने के लिए अच्छा दिन है। डिजिटल क्षेत्र, मार्केटिंग या कला से जुड़े लोगों को नए प्रॉजेक्ट मिल सकते हैं। आपकी इनकम का एक नया सोर्स बन सकता है, लेकिन पुराने कर्ज चुकाने में देरी हो सकती है। आपको धन लाभ के साथ कारोबार में बड़ी सफलता प्राप्‍त होने से मन काफी प्रसन्‍न होगा। आप नई सफलता प्राप्‍त करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। व्यवसाय में आपको कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा, जिसे आपको पकड़ने की आवश्यकता है और आप  परिवार के सदस्यों से किसी बात को लेकर बहसबाजी में न पड़े। यदि कानून से संबंधित कोई फैसला आपको समस्या दे रहा है, तो उसमें आपको थोड़ा धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी और आप मौज मस्ती के मूड में रहेंगे, लेकिन काम को लेकर आपको थोड़ी टेंशन हो सकती है।

ये भी पढ़ेंः Sawan: सावन में शिव-सूर्य की युति, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि के जातकों के लिए कार्यक्षेत्र में योजना बनाकर काम करने से बड़ी सफलता मिलेगी। तकनीकी क्षेत्र या मैनेजमेंट में काम करने वाले लोगों को एक्स्ट्रा फायदा मिलेगा। आपको व्यापारियों के लिए ग्राहकों की संख्या बढ़ेगी और कमाई में सुधार होगा। खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है, क्योंकि अचानक परिवार में कोई जरूरत आ सकती है। आपके मान सम्‍मान में वृद्धि हो सकती है और अचानक से कहीं से बड़ी मात्रा में पैसा मिल सकता है। आप इस पैसे का सही प्रयोग कर लेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए आध्यात्मिक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर थोड़ी लापरवाही कर सकते हैं, जो आपके लिए बाद में समस्या बन सकती हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रचने की कोशिश करेंगे। आप संतान को संस्कारों व परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। आपको अपने जीवनसाथी से भी रिश्ते में मजबूती लाने की कोशिश करनी होगी, इसलिए आप उनकी भावनाओं का सम्मान करें। आप किसी की कही सुनी बातों पर भरोसा ना करें।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के जातकों को करियर में बड़ी सफलता मिलने की उम्‍मीद है। कोई जरूरी मीटिंग या इंटरव्यू से आपको बड़ा लाभ होने की उम्‍मीद है। ऑफिस में पुराने प्रॉजेक्ट को दोबारा शुरू करने का मौका मिलेगा और ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी। व्यापारियों को नई पार्टनरशिप से फायदा मिलेगा। पैसों के मामले में दिन लाभ से भरा होगा और आपको अचानक से कोई काम की जानकारी मिल सकती है। परिवार के मामलों में आपका काफी खर्च बढ़ सकता है। आपके मान सम्‍मान में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है, जो लोग विदेश जाने की योजना बना रहे थे, उन्हें कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको अपने बजट पर पूरा ध्यान देना होगा। आप अपनी जिम्मेदारियां को पूरी तरह निभाने की कोशिश करेंगे। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। छोटे बच्चे आपसे आप किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। राजनीति में कार्यरत लोगों को कोई बड़ा पद मिल सकता है। आपकी संतान किसी प्रतियोगिता में भाग लेगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।