24 January 2025 Ka Rashifal

24 January 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

24 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

24 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि शुक्रवार शाम 7 बजकर 26 मिनट तक रहेगी। 24 जनवरी को पूरा दिन पार कर शनिवार सबह 5 बजकर 8 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही 24 जनवरी को पूरा दिन, पूरी रात पार कर शनिवार सुबह 7 बजकर 8 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा शनिवार को शाम 5 बजकर 38 मिनट पर बुध मकर राशि में प्रवेश करेंगे।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में शंख रखने के फायदे..मां लक्ष्मी की होगी कृपा

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए दिन लाभ से भरा होगा और आप खुद से ज्‍यादा दूसरों की मदद करने में वक्‍त बिताएंगे। आपके सुख में वृद्धि होगी और मन में प्रसन्‍नता का भाव रहेगा। भाग्य आपका साथ देगा। कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इन जिम्मेदारियों को निभाकर आप अपनी क्षमता साबित कर पाएंगे। आपकी प्रगति को देखकर सहकर्मियों का मूड थोड़ा खराब रह सकता है। लेकिन आप अपने अच्छे व्यवहार से माहौल को अपने काबू में रख पाएंगे।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में आपको सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। आपके ऊपर यदि कुछ खर्च थे, तो उन्हें भी आप काफी हद तक उतार सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को अपने कामों में प्रोत्साहन मिलेगा। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आपकी किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मुलाकात होगी। आपको किसी की कोई बात बुरी लगने से आपका मन परेशान रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों को करियर में लाभ मिलेगा। पिता और उच्च अधिकारियों के सहयोग से कोई कीमती वस्तु या संपत्ति मिल सकती है। आपका दिन काफी व्यस्त रहेगा। फिजूल के खर्च से बचें और अपने काम पर फोकस करें। शाम से रात तक किसी भी तरह की जल्दबाजी करने से बचें। किसी महान व्यक्ति से मिलने से आपका मनोबल बढ़ेगा। पत्नी के परिवार से भी सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप संतान को किसी नई नौकरी के काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है, जो लोग सिंगल हैं, उनके जीवन में खुशियां आ सकती हैं। किसी अधूरे काम को पूरा करने में आप अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। यदि आपने किसी जमीन की खरीदारी संबंधित कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह आपको मिल सकता है। आपको किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आप अपने घर किसी पूजा-पाठ का आयोजन कर सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों का भाग्य साथ देगा। राजनीति के क्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। संतान के प्रति जिम्मेदारियां पूरी होंगी। प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ेंगे। रुके हुए काम पूरे होंगे। शाम का समय दोस्तों के साथ मनोरंजन में बीतेगा। इसमें कुछ खर्च भी होगा। खाने-पीने का विशेष ध्यान रखें और किसी प्रकार के विवाद से आपको बचने की सलाह है। दूसरों की बातों पर ध्‍यान न दें और बाहरी लोगों के हस्‍तक्षेप से बचें।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको कोई फैसला जल्दबाजी में लेने से बचना होगा। आपका कोई महत्वपूर्ण काम यदि लंबे समय से लटका हुआ था, तो वह पूरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको धैर्य और साहस से काम लेने की आवश्यकता है। आपके कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। आप अपने कामों को भाग्य के भरोसे ना छोड़ें। आपके मन में किसी काम को लेकर यदि संशय बना हुआ था, तो आप उस काम को बिल्कुल ना करें। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। विशेष उपलब्धि हासिल होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। आपके अच्छे स्वभाव के कारण आपको सम्मान मिलेगा। भागदौड़ के कारण सेहत पर असर पड़ सकता है, इसलिए सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होने से आपको खुशी होगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपको पारिवारिक मामलों को घर में ही सुलझाने की आवश्यकता है। कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आप किसी स्कॉलरशिप से संबंधित एग्जाम की तैयारी कर सकते हैं। आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, जो लोग अपने बिजनेस को विदेशों तक ले जाने की कोशिश में लगे हैं, उनकी यह योजनाएं सफल होंगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी को कहीं डिनर डेट पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि वालों के लिए दिन खर्चीला रहेगा। धन का व्यय होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी रिश्तेदार के कारण तनाव हो सकता है। धन के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। दिन में कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। लेकिन अंत में आपकी जीत होगी। आपके खिलाफ कोई साजिश विफल होगी। शत्रु पक्ष के लोग आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपको अपने काम पर फोकस करने की सलाह है।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए खर्चों भरा रहने वाला है। आपके खर्च बढ़ने से आपको समस्या नहीं आएंगी। पारिवारिक जरूरतों पर आप पूरा ध्यान दें। वैवाहिक जीवन में किसी पुरानी बात को लेकर लड़ाई-झगड़ा बढ़ने की संभावना है, इसलिए आप सावधानी बरतें। आपकी किसी पुराने मित्र से मिलने की इच्छा पूरी हो सकती है, जो लोग राजनीति में आगे बढ़ने का प्रयास कर रहे हैं, उन्हें अपने आसपास रह रहे गुप्त शत्रुओं पर ध्यान देना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: घर में पीपल का पेड़ उग आए तो भूलकर भी न करें ये काम

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए लाभ का दिन है। अचानक भागदौड़ और खर्च बढ़ सकता है। किसी भी संपत्ति की खरीद-बिक्री से पहले उसकी अच्छी तरह जांच कर लें। सभी कानूनी पहलुओं पर विचार कर लें। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके लिए दिन लाभ और सम्‍मान से भरा होगा और कहीं से आपको कोई तरक्‍की का समाचार मिल सकता है। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता मिलती दिख रही है और आपको अपने घर वालों का भी पूरा साथ मिलेगा। आप दोस्तों के चक्कर में कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने से बचें। बिजनेस कर रहे लोग किसी बड़ी डील को लेकर यदि परेशान थे, तो वह भी फाइनल हो सकती है। आपको परिवार में सदस्यों के बीच तालमेल बनाकर चलने की आवश्यकता है, इसलिए आप किसी लड़ाई-झगड़े में दोनों पक्षों की सुनकर ही कोई फैसला लें।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।