21 March 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः होली पर इन 5 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल, भूलकर न करें ये गलती

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। संतान को शिक्षा में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है। आप छोटे बच्चों की फरमाइशों को पूरा करेंगे, जिससे उनके चेहरे पर खुशी आएगी। आपका कोई उलझा हुआ काम सुलझता दिख रहा है। आपको अपने करियर पर पूरा फोकस बनाए रखने की आवश्यकता है। आपको विरोधियों की चालो में आने से बचना होगा। संतान की तरक्की में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी तो वह दूर होती दिख रही हैं। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा। शेयर मार्केट में निवेश करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras) वृष राशि के लोगों के लिए आर्थिक लाभ का दिन है। आज आपको जायदाद से संबंधित मामलों में हानि हो सकती है। सोच समझकर कोई फैसला करें। भौतिक सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आप अपनी बात को लोगों के समक्ष दृढ़ता से रख पाएंगे और उसमें आपको किस्‍मत का साथ मिलगा। आपके लिए रात का समय परिवार के साथ सैर में बीतेगा। नज़दीक की यात्रा भी सावधानीपूर्वक करें।

मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। कारोबार से जुड़ा फैसला आपको अच्छा मुनाफा देगा। आप भाई व बहनों से अपने काम में आ रही समस्याओं को लेकर सलाह मशवरा ले सकते हैं। आपको कुछ झगड़ालू लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। यदि आप लम्बे समय से बीमार है तो उसका इलाज कराने में कोताही न बरतें। आप लंबे समय बाद मित्रों के साथ किसी पार्टी को करने की प्लानिंग कर सकते हैं। कोई भी बात सोच समझकर बोलें अन्यथा लड़ाई झगड़े की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि के लोगों के लिए आज की स्थिति शुभ है। शुभ ग्रहों से आपको अनुकूल फलों की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख समृद्धि में वृद्धि होगी और आपके कार्य सफल होंगे। सहकर्मियों से प्रगाढ़ता बढ़ेगी। शाम से लेकर रात तक का समय आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यों पर व्यतीत होगा। शुभ व्यय भी हो सकता है, जिससे आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo) आज का दिन नौकरी कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है क्योंकि उन्हें प्रमोशन मिलने की संभावना है। परिवार में सदस्यों की ओर से  आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी को कोई सलाह देंगे तो वह उसे पर अमल अवश्य करेंगे। आपका कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था तो वह पूरा हो सकता है। किसी से मांग कर वाहन चलाना आपको नुकसान देगा। आप किसी काम में उसके नीति व नियमों पर पूरा ध्यान दे नहीं तो समस्या हो सकती है। माता-पिता का आपको पूरा साथ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के लोगों को आज बिना वजह की उलझन और परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। निर्मूल विवादों से छुटकारा मिलेगा और आपका खर्च कम होगा। आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा। आज परिवार के लोगों से आपका विवाद बढ़ सकता है। आपके सारे काम आज बन जाने से कुछ लोग आपसे जलन महसूस करेंगे।

तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप अपने से ज्यादा औरों का ख्याल रखेंगे। आपकी सुख सुविधाओं की वस्तुओं में इजाफा होगा। यदि आपको लंबे समय से कुछ समस्याओं ने घेरा हुआ था तो उनमें  राहत मिलती दिख रही है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। कार्य क्षेत्र में आपको अपनी आंख व कान खुले रखकर काम करना होगा। आप कोई फैसला सोच समझ कर लें तो बेहतर रहेगा। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) मकर राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपके धन में वृद्धि होगी। कर्क राशि के लोगों के धन में वृद्धि होगी और आपकी योजनाएं सफल होंगी। आपकी किस्‍मत आज आपका साथ देगी और आपको तनाव होगा। आज शत्रु आपके खिलाफ षड़यंत्र को विफल करने का प्रयास करें। लेनदेन में सावधानी बरतें। धन के मारे जाने की संभावना है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: तिजोरी में रखें इस पक्षी के पंख को, जीवन भर होगी धन की बरसात

वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए कठिनाइयां भरा रहने वाला है। आपका बिजनेस में कुछ नुकसान भी हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आपको अपने खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। कोई पेट संबंधित समस्या आपको होने की संभावना है। जीवन साथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आप दोनों के बीच चल रही अनबन को भी दूर करेगा। यदि आपने कोई बात गुप्त रखी थी तो वह परिवार के सदस्यों के सामने उजागर हो सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारियो में जमकर मेहनत करनी होगी।

धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों के भाग्‍य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। पूजा पाठ सत्संग में रुचि बढ़ेगी। नवीन व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी जो आगे चलकर धन लाभ कराएंगी। आज आपको भाई बहनों का सुख व सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शाम से लेकर रात तक आपके कार्य में आ रही बाधाएं दूर होंगी। योजनाएं सफल होंगी।

कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए सुख सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप सुख साधनों की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आप किसी दीर्घकालीन निवेश को लेकर भी कोई प्लानिंग कर सकते हैं। आपके घर किसी परिजन का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। भाई व बहनों से यदि आप कोई मदद मांगेंगे तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको अपने व्यवहार में संयम बनाए रखना होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने के प्लानिंग कर सकते हैं। आपको मित्रों का पूरा साथ मिलेगा।

मीन राशि (Pisces) मीन राशि के लोगों के भाग्‍य में वृद्धि होगी और आज आपको खुशी का समाचार प्राप्‍त होगा। धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि रहेगी। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। आज आपके कारोबार में धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी और भाग्‍य में वृद्धि होगी। योजनाएं सफल होंगी और धन की प्राप्ति होगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-21 March-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 21 March-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)