24 April 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 24 अप्रैल को वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और गुरुवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 56 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज वरुथिनी एकादशी का व्रत किया जायेगा।

मेष राशि (Aries) मेष राशि के जातकों के लिए दिन सामाजिक प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि लेकर आया है। यदि आप किसी सरकारी कार्य या प्रतिष्ठान से जुड़े हैं, तो आपके कार्यों की सराहना हो सकती है और सम्मान प्राप्त हो सकता है। पुराने मित्रों से संपर्क होगा और उनमें से कुछ आपकी मदद के लिए तत्पर रहेंगे। दिन आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा, परंतु आर्थिक मामलों में विशेष सतर्कता रखें, विशेषकर यदि कोई लोन लेने की योजना बना रहे हैं तो आपको सफलता प्राप्त होगी।
वृष राशि (Taurus) आज आप अपने बिजनेस के कामों में कोई बड़ा बदलाव कर सकते हैं। आपका कोई सहयोगी कामों में आपका पूरा साथ देंगे, जिससे आप कुछ काम को समय से पहले पूरा करके देंगे। आपकी अपने भाई व बहनों से खूब पटेगी। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी समस्या बढ़ सकती हैं। आप अपने किसी नए मकान और जमीन-जायदाद की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन हर कार्य को सावधानी से करने का है। खानपान और दिनचर्या में अनुशासन बनाए रखें। अनावश्यक खर्चों पर नियंत्रण रखें क्योंकि व्यर्थ के खर्चों का योग बन रहा है। सामाजिक रूप से कुछ कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, जिससे मन व्यथित हो सकता है। किसी लाभ या आय से मन को संबल मिलेगा और धर्म, पूजा-पाठ, ध्यान आदि में रुचि बढ़ेगी। संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार आपके मन को प्रसन्न करेगा।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके किसी काम के समय से पूरा न होने से मन परेशान रहेगा। छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपकी कोई पुरानी समस्या उभरने से आपको टेंशन अधिक रहेगी। आप अपने बिजनेस में किसी के साथ पार्टनरशिप कर सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र की आपको कोई बात बुरी लग सकती है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: करियर-कारोबार में आ रही बाधा होगी दूर, बस अपनाएं ये वास्तु के आसान उपाय
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लिए दिन मिश्रित फल देने वाला हो सकता है। इससे निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है। उदासी और थकान भी महसूस हो सकती है, लेकिन दोपहर बाद चीजें सुधरने लगेंगी। माता-पिता का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहारा बनेगा। ससुराल पक्ष से कोई अप्रिय सूचना या तकरार हो सकती है, जिससे मन खिन्न हो सकता है। आपकी वाणी में संयम अत्यंत आवश्यक है, नहीं तो संबंधों में खटास आ सकती है।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आने वाला है। आप अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर दूर करेंगे। रक्त संबंधी रिश्तों में मजबूती आएगी। आपको किसी बात को बड़ा नहीं करना है। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो वह उस पर खरे उतरेगी। आपको किसी रुके हुए धन की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के जातकों के लिए दिन अत्यंत शुभ और फलदायक है। कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियों को प्राप्त कर सकते हैं। संपत्ति में वृद्धि और अधिकारों की रक्षा हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। आप दूसरों की भलाई के लिए कार्य करेंगे, जिससे आपको आत्मिक संतोष मिलेगा। यदि आप कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो दिन शुभ रहेगा। पारिवारिक जीवन में सुखद वातावरण बना रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती भरा रहने वाला है। आपको जीवनसाथी के साथ मिलकर अपनी संतान के लिए कुछ सरप्राइस प्लान कर सकते हैं। आपकी जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमें उन्हें अच्छी सफलता हासिल होगी। आपको किसी की मदद करने का मौका मिले, तो आप अवश्य करें। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को बिल्कुल ना लाएं। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: इन दिशाओं में भूलकर भी न रखें अनाज, नहीं तो हो सकती है धन की हानि
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के जातकों के लिए दिन बौद्धिक, आध्यात्मिक और सामाजिक दृष्टि से समृद्ध रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्य में भाग ले सकते हैं या गुरुजनों के साथ संवाद हो सकता है। परोपकार और सेवा के भाव से किया गया कार्य आपको मानसिक आनंद देगा। आर्थिक रूप से भी दिन अनुकूल रहेगा, धन आगमन के योग हैं। आपके लिए तरक्की के योग बने हैं और आर्थिक मामलों में लाभ होने के योग हैं।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आपको अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाना होगा। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। आप यदि किसी संपत्ति का सौदा करें, तो बहुत ही देखभाल कर करें। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने नौकरी में प्रमोशन मिलने से प्रसन्न रहेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों के लिए दिन बौद्धिक और रचनात्मक गतिविधियों में व्यतीत होगा। आप नई-नई योजनाएं बनाएंगे और उन्हें लागू करने के लिए प्रयास करेंगे। धन खर्च सीमित रखें और केवल आवश्यकताओं पर ही व्यय करें। सांसारिक सुख-सुविधाएं और घरेलू सहयोग मिलेंगे, लेकिन आंतरिक विश्वास थोड़ा डगमगा सकता है। शाम से लेकर रात तक आपको किसी छोटी यात्रा पर जाना हो सकता है। जो लाभकारी सिद्ध होगी और मानसिक स्फूर्ति देगी।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपकी कोई शारीरिक समस्या भी उभर सकती है और आपके बिजनेस में भी कोई नुकसान होने की संभावना है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचाना होगा। आप कोई निर्णय बहुत ही सोच समझकर लें, नहीं तो संतान से आपकी बेवजह की बहसबाजी होने की संभावना है। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती हैं, जिसे आप आसानी से पूरा कर सकेंगे। आप किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
