28 November 2025 Ka Rashifal

28 November 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

28 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 28 नवंबर 2025 से मार्गशीर्ष मास का 23वां दिन है। आज शुक्रवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव वृश्चिक राशि में ही विराजमान रहेंगे, जबकि चंद्रमा मकर राशि में रहेगा। आपको बता दें कि आज का अभिजीत मुहूर्त 11:26 ए.एम. से 12:08 पी.एम. तक रहेगा। वहीं राहुकाल 10:49 ए.एम. से 12:08 पी.एम. तक रहेगा। आज का दिन इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह मार्गशीर्ष मास की चतुर्दशी तिथि का अगला दिन (अमावस्या) है तथा शुक्रवार होने से मां लक्ष्मी और शुक्र देव की पूजा-अर्चना के लिए विशेष फलदायी माना जाता है।

मेष राशि (Aries)  कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं इससे व्यथित होकर साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। क्योंकि आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। किन्तु आप अपने सद्व्यवहार से माहौल को सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। रात्रि में पत्नी का स्वास्थ्य खराब होने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। व्यापार में भी आपकी कोई अच्छी डील फाइनल होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों से बिल्कुल पीछे नहीं हटेंगे। सामाजिक कामों में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी और एक नई पहचान मिलेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

मिथुन राशि (Gemini)  पिता के आशीर्वाद तथा उच्चाधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी, व्यर्थ व्यय से बचें। सायंकाल से लेकर रात्रिपर्यन्त शीघ्रगामी वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। प्रिय एवं महान पुरूषों के दर्शन से मनोबल बढ़ेगा। पत्नी पक्ष से भी वांछित सिद्धि हो सकती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज आपके मन में उलझनें रहने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर आपको कोई निर्णय थोड़ा सोच समझकर लेना होगा। पारिवारिक वाद-विवाद आपकी समस्याओं को बढ़ाएंगे। आप अपनी माताजी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। सरकारी काम यदि अटका हुआ था, तो उसे भी पूरा करने के लिए समय निकालेंगे। आपको अपनी आवश्यकताओं के अनुसार खर्च करना बेहतर रहेगा। आज आपकी कुछ नया करने की इच्छा जागृत हो सकती है।

सिंह राशि (Leo)  राजनीतिक क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। संतान के प्रति दायित्व पूर्ति भी होगी। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे, रुका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। पाचन क्रिया मंद तथा नेत्र विकार संभव है। सायंकाल से लेकर रात्रि का समय प्रियजनों के दर्शन हास्य परिहास में व्यतीत होगा। खानपान का विशेष ध्यान नियंत्रण रखें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए समझदारी से काम करने के लिए रहेगा, इसलिए आपको पार्टनरशिप थोड़ा देखकर करनी होगी। आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जो आपको खुशी देगा। स्वास्थ्य के प्रति आपको थोड़ा सचेत रहना होगा। आप अपने जरूरी कागजातों पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि उनके खोने या चोरी होने की संभावना बनती दिख रही है। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला चुकता होगा।

तुला राशि (Libra)  आज शिक्षा व प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि का योग है। आय के नए स्रोत बनेंगे। वाक् पटुता आपको विशेष सम्मान दिलायेगी। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा। यात्रा, देशाटन की स्थिति सुखद व लाभप्रद रहेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है, लेकिन आपको अत्यधिक मेहनत के कारण थकान का अनुभव होगा। आप अपने मनमौजी स्वभाव के कारण थोड़े परेशानी में आ सकते हैं। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें। यदि आपकी कोई गलती परिवार में सदस्यों के सामने उजागर हुई, तो आपको उसके लिए माफी मांगनी पड़ सकती है

मकर राशि (Capricorn)  आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति पूर्वापेक्षा अधिक सुदृढ़ होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता और पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। सायंकाल में धार्मिक स्थानों की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित होगा। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने कामों को लेकर उत्साहित रहेंगे। प्रेम संबंधों की नई शुरुआत होगी। जो आपके लिए अच्छी रहेगी, लेकिन आप अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर टेंशन में आ सकते हैं और आप नियमित प्रयास करते रहें, इसलिए योग और व्यायाम का सहारा अवश्य लें ताकि आप स्वस्थ रह सकें। पारिवारिक मामलों को भी आप मिल बैठकर निपटाएं। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

कुंभ राशि (Aquarius)  राशि स्वामी शनि की मार्गी स्थिति के कारण पत्नी को अकस्मात् शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैद्यानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। सांयकाल के समय पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा-पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से बढ़िया रहने वाला है। जीवनसाथी और आप एक दूसरे के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ेंगे, जिससे दोनों एक दूसरे की कमियों को स्वीकार करके एक दूसरे के साथ अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। नौकरी में आपको कुछ काम को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी आपके किसी जूनियर की मदद से दूर होती दिख रही है। भाग्य का दृष्टिकोण आप पर बना रहेगा, इससे आपके सभी काम आसानी से पूरे होंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें