22 साल के क्रिकेट यशस्वी जायसवाल ने खरीदा करोड़ों का घर

Trending क्रिकेट WC खेल

Yashasvi Jaiswal New Flat: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार 2 दोहरे शतक लगाकर चर्चा का केंद्र बने टीम इंडिया (Team India) के युवा ओपनर बल्लेबाज ने मुंबई (Mumbai) में करोड़ो का लग्जरी फ्लैट (Luxury Flat) खरीदा है। जायसवाल (Jaiswal) का जीवन काफी उतार चढ़ाव भरा रहा है। और वो मुंबई में अपने संघर्ष के समय टेंट में भी रात गुजारे है।
ये भी पढ़ेः ऋषभ पंत इज बैक..दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी करेंगे?

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

22 साल के यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का क्रिकेट के प्रति जुनून उन्हें यूपी के भदोही से मुंबई ले आया और आज यशस्वी अपनी मेहनत से कामयाबी की ऊंचाई छू रहे हैं। सिर्फ प्रोफेशनल करियर में ही नहीं, बल्कि उन्होंने निजी जिंदगी में भी बड़ी कामयाबी भी हासिल कर ली है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टीम इंडिया (Team India) के स्टार ओपनर ने एक्स बीकेसी में करीब 5.4 करोड़ रुपये का फ्लैट खरीदा है। हालांकि, यह मुंबई में यशस्वी का पहला घर नहीं है। इससे पहले उन्होंने ठाणे में एक 5 BHK फ्लैट खरीदा था। इस बार यशस्वी ने बांद्रा (पूर्व) में एक इमारत के विंग 3 में अपार्टमेंट लिया है।

Pic Social Media

रियल स्टेट डेटा बेस प्लेटफॉर्म जैपकी के मुताबिक यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने जो अपार्टमेंट खरीदा है। वह 1110 स्क्वॉयर फीट में फैला हुआ है। जायसवाल ने इसकी रजिस्ट्री 7 जनवरी 2024 को कराई है। हालांकि अभी अपार्टमेंट अंडर कंस्ट्रक्शन में है। बताया जा रहा है कि यशस्वी जायसवाल को इसी साल यह अपार्टमेंट हैंडओवर कर दिया जाएगा।

Pic Social Media

22 साल के यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) बेहद साधारण परिवार से हैं। उनका बचपन काफी गरीबी में बीता। एक समय आजाद मैदान में वह टेंट में रहते थे। वहीं उनके माता-पिता उत्तर प्रदेश के बदोही में रहते थे। क्रिकेटर बनने के अपने सपने को पूरा करने के लिए यशस्वी मुंबई आ गए थे। यहां वह कुछ दिन अपने चाचा के घर पर रुके, लेकिन चाचा का घर काफी छोटा था। ऐसे में उन्हें आजाद मैदान में एक टेंट में रहना पड़ा।

Pic Social Media

जायसवाल ने हाल ही में इंग्लैंड (England) के खिलाफ राजकोट टेस्ट में नाबाद 214 रन की पारी खेल सबको अपना दीवाना बना दिया था। उन्होंने इस पारी में 12 छक्के जड़े थे जो किसी एक टेस्ट में सबसे ज्यादा है। यहीं नहीं जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भी दोहरा शतक लगाया था। यशस्वी अभी तक इंग्लैंड के खिलाफ 3 टेस्ट में 545 रन बना चुके है। और अभी भी सीरीज के 2 मैच खेले जाने है।