22 December Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
22 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि रविवार दोपहर 2 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। 22 दिसंबर को शाम 7 बजे तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही रविवार दोपहर 2 बजकर 33 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा 22 दिसंबर को पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा।
ये भी पढ़ेः Rahu Gochar: सावधान! 2025 में राहु बढ़ाएंगे इन 3 राशि वालों की मुश्किलें

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपके भाग्य में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। आपकी तरक्की होगी और कारोबार में भाग्य आपका साथ देगा। आपके अच्छे कार्य से आपका व आपके खानदान का गौरव बढ़ेगा और आपका नाम रौशन होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ आपको मिलेगा। शाम को आपको किसी जरूरी काम से घर के बाहर जाना पड़ सकता है। आपके सम्मान में वृद्धि होगी।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके परिवार में वरिष्ठ सदस्यों में किसी बात को लेकर मनमुटाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। विद्यार्थी अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करेंगे। लव पार्टनर को लेकर आपके मन में यदि कुछ दूरियां आ गई थी, तो वह भी दूर होंगी। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की आवश्यकता है। आपको किसी बात को लेकर टेंशन नहीं लेनी है। स्वास्थ्य संबंधित यदि कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपका दिन तरक्की से भरा होगा। आज कोई मुकदमा चल रहा है तो उसमें आपकी विजय होगी और त्वरित निर्णय न ले पाने के कारण कार्यों में बाधा व हानि होगी। यदि आप नौकरी करते हैं तो अधिकारियों की कृपा से आपके अधिकारों में वृद्धि हो सकती है। रात का समय परिवार के लोगों के साथ सुख और आनंद में बीतेगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपकी सोच समझ से सभी काम पूरे होंगे। परिवार में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको दिखावें के चक्कर में आने से बचना होगा। संतान को किसी पुरस्कार के मिलने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपको अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है और कार्यक्षेत्र में आप किसी की कहानी सुनी बातों पर भरोसा न करें। संपत्ति को लेकर भाइयों में मनमुटाव की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा और यदि आप व्यापारी हैं तो आपके व्यापार में कुछ खास परिवर्तन हो सकते हैं। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपके अधिकार बढ़ेंगे और आपको हर मामले में आर्थिक लाभ और सम्मान मिलेगा। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलेगा। शाम से लेकर रात तक आपका मन सामाजिक कार्य में लगेगा। सामाजिक कार्य और भोग विलास में लिप्त रहेंगे। क्षमता से अधिक धन प्राप्त होने के कारण आपका मन भटक सकता है।
ये भी पढ़ेंः Bedroom Vastu Tips: बेडरूम में क्या रखें और क्या ना रखें?
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए ऊर्जावान रहने वाला है। आप अपने दैनिक खर्चों पर पूरा ध्यान दें और आपको यदि किसी काम को लेकर कोई उलझन थी, तो उसे भी दूर करने की कोशिश करें। आप किसी नई प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदारी करने की योजना बना सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। यदि आपने किसी से धन का लेनदेन किया, तो इससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपका नुकसान कम होगा। कारोबार में आपके ऊपर अचानक से कोई राजकीय दण्ड भी लगा सकता है। जोखिम के काम से दूर रहें। सायंकाल से लेकर रात्रि तक भी छोटे-मोटे कष्ट हो सकते हैं और आपको मानहानि की आशंका है। वायु विकार से शारीरिक परेशानी बढ़ सकती है। हल्का और सुपाच्य भोजन करें।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए बिजनेस में चल रही समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। लेनदेन से संबंधित मामलों में आपको किसी पर भरोसा करने से बचना होगा। आपके अंदर एक नई ऊर्जा विराजमान रहेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए कोई उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और आपका दिन ज्ञान से भरा होगा। आप अपनी बुद्धि और विवेक से नई खोज कर पाने में सक्षम होंगे। आपको रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। शाम में अचानक से आपको संतान के कारण से कष्ट हो सकता है। विश्वास प्राप्त व्यक्ति एवं नौकर चाकर विश्वासघात करने का प्रयास करेंगे सावधान रहें।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। आप अपने पारिवारिक मामलों पर पूरा ध्यान दें। आप कोई निर्णय जल्दबाजी में न लें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लगने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कोई सदस्य नौकरी को लेकर यदि परेशान चल रहा था, तो कहीं दूर नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों को अपने कामों में सूझबूझ दिखा कर आगे बढ़ने की आवश्यकता है। आपका मन धार्मिक कार्य में खूब लगेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा और कोई भी फैसला जल्दी में लेना आपके लिए भारी पड़ सकता है। आपकी भौतिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी नए कार्य में आपको निवेश करने से लाभ होगा। आगे चलकर लाभ होगा। संतान की नौकरी एवं विवाह इत्यादि मंगल कार्यों के लिए किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने पर खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप नए कामों को करने के लिए योजना बना सकते हैं। आप अपनी संतान के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे, जिससे आपको यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। माता-पिता आपको कोई खुशखबरी दे सकते हैं। आपको अपने बिजनेस में किसी पर भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपके साथ विश्वासघात कर सकता है।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
