13 April 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः 6 अप्रैल को अद्भुत शुभ संयोग, इन 5 राशियों की चमकेगी क़िस्मत

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। पार्ट टाइम कारोबार के लिए दिन अच्‍छा है। महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन है, आपका हर प्रयास सफल होगा। काफी समय के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। धीरे-धीरे आपका भाग्य साथ देगा। आपको आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज आपको किसी कारण से दूर की यात्रा भी करनी पड़ सकती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आज आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरा होने की संभावना है। आप परिवार में अपनी जिम्मेदारियां को समय रहते निभाना होगा। आप जल्दबाजी में कोई काम करने से बचें। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों के परीक्षा के परिणाम आने से माहौल खुशनुमा रहेगा। परिवार में किसी सदस्य को रिटायरमेंट मिलने से आप किसी सरप्राइज पार्टी का आयोजन हो सकता है। आपको अपने मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। तरक्की के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होगी।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज आपको हर कार्य में शुभ परिणाम मिलेंगे और सफलता प्राप्‍त होगी। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देखकर सभी हैरान होंगे। आपकी अपनी नजर भी अपनी उपलब्धियों को लग सकती है। प्रगति की इस गति को स्थायी रखने से आपको लाभ होगा। आगे चलकर आपकी प्रतिष्ठा को धक्का लग सकता है। बेहतर होगा कि मान बढ़ाई से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपको अकस्मात लाभ मिलने की संभावना है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें अपनी बात लोगों के सामने अवश्य रखें। आप किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांचना होगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा।

सिंह राशि (Leo)  सिंह राशि के लोगों को आर्थिक मामलों की चिंता परेशान करेगी। आज आप अपने कारोबार को लेकर काफी परेशान रहेंगे। पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमित नहीं है, इसलिए काम पर फोकस करें। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में कोई बड़ा नुकसान आपको हो सकता है। आपको अपने आलस्य व आराम को त्यागना पड़ेगा। तो आपका काम अच्‍छा चलेगा। आज के दिन किसी से पैसों का लेनदेन न करें।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए कारोबार में पूरा फोकस बनाए रखने के लिए रहेगा। आपको अपने विरोधियों की चाल को समझना होगा। नौकरी में कार्यरत लोग अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे अधिकारी उनका प्रमोशन कर सकते हैं। आपको किसी बात को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा। गृहस्थ जीवन में चल रही समस्याएं आपको परेशान करेंगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में पढ़ाई लिखाई पर पूरा ध्यान देना होगा। यदि उन्होंने अपना ध्यान इधर लगाया, तो इससे उनका कोई नुकसान हो सकता है। कारोबार में  कोई तकनीकी समस्या आ सकती  है।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों का दिन शुभ नहीं है और आज आप अकारण ही चिंतित और परेशान रहेंगे। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं ही कुछ आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगो को पराजित कर सकते हैं। अतः मन की दुर्बलता व दुर्गुणों का त्याग करें।

मकर राशि (Capricorn)  आज का दिन आपके लिए सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी शान शौकत की वस्तु की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों से कोई समस्या हो सकती है। आपके जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं, जिसे आप पूरी अवश्य करेंगे। आपको माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालना होगा।  आपको यदि किसी यात्रा पर जाना हो, तो उसमें आप वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। आपके कुछ नए शत्रु उत्पन्न हो सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Animal Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में पालें इन जानवरों को, खिंचा चला आएगा धन

वृश्चिक राशि (Scorpio)  वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज लाभ का दिन है और आज आपको कहीं से शुभ समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्‍न होगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में तनाव आपके ऊपर हावी नहीं होगा और आप अपने काम को समय से पूरा कर लेंगे। नवीन योजनाएं सफल होंगी। पुराने झगड़े झंझटों से मुक्ति मिलेगी और हर कार्य पूर्ण होगा। अधिकारी वर्ग में सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय बहुत ही अनुकूल है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके कामों से आपको सर्वोच्च पद की प्राप्ति होगी। आपके भाग्य का सितारा चमकेगा। कार्य क्षेत्र में कोई बड़ी उपलब्धि मिलने की संभावना है। आपको यदि किसी व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपको शीघ्रता में भावुकता में कोई निर्णय न लें, नहीं तो उसमें आपसे कोई गड़बड़ी हो सकती है। आप संतान को पूरा समय दें, उनके मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करें। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव पर मोहर लग सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों का सम्‍मान होगा और आज आपके धन में वृद्धि होगी। जो लोग बिजनस करते हैं उनको लाभ होगा। आयात-निर्यात के व्यवसाय में आपको लाभ होगा। आपकी धर्म और आध्यात्म में काफी रुचि रहेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए खर्च को लेकर परेशानी लेकर आ सकता है। आप दिखावे के चक्कर में न पड़ें। बिजनेस करने वाले लोगों को  कोई नुकसान होने की संभावना है। आपको सोच समझ कर किसी योजना में धन लगाना होगा। यदि आप किसी योजना को फाइनल करने जा रहे थे, तो उसमें आपको कुछ समस्या आ सकती है। आपको अपने आसपास रख रहे लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है। सामाजिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों का दायरा बढ़ेगा।  कुछ नए मित्र भी बन सकते हैं। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-13 April-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal-13 April-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)