पर्थला फ्लाईओवर के सामने नोएडा होम्स-121 से बड़ी ख़बर

नोएडा के पर्थला फ्लाईओवर के सामने बने होम्स 121 सोसायटी से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। निर्माणाधीन पर्थला फ्लाईओवर के चारों ओर रोजाना शाम को लगने वाले जाम से होम्स 121 सोसायटी के करीब 5000 लोग बंधक बन जाते हैं। साथ ही एफएनजी रोड की ओर और गढ़ी गांव की तरफ के गेट भी पूरी तरह ब्लॉक रहते हैं। तीनों ओर के गेट बंद होने से होम्स 121 सोसायटी से बाहर निकलना संभव नहीं होता है।

नोएडा के होम्स 121 सोसायटी में 1732 फ्लैट हैं, जिनमें करीब 5000 से ज्यादा लोग रहते हैं। पर्थला फ्लाईओवर बनने के समय ही होम्स 121 की तरफ की सर्विस रोड को केवल सोसायटी के लोगों के लिए खोला गया था और पर्थला गोल चक्कर की तरफ इस रोड को बंद कर दिया गया था।

Continue Reading

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में सेकेंड हैंड कार चलाने वाले सावधान!

अगर आप नोएडा या ग्रेटर नोएडा में रहते हैं और सेकेंड हैंड गाड़ी का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको सावधान होने की जरूरत है. यूपी पुलिस ने खास चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। जिसके तहत अगर आप सही दस्तावेज नहीं दिखा पाते हैं तो आपका वाहन सीज किया जा सकता है। दरअसल, नोएडा और ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक से ज्यादा बार बेचे गए वाहनों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है।

Continue Reading

माफिया अतीक की दुनिया उजड़ गई..परिवार के इस सदस्य का एनकाउंटर

माफिया अतीक अहमद के किए की सज़ा मिल गई है।

उमेश पाल मर्डर केस में वांटेड गैंगस्टर अतीक के बेटे असद और शूटर गुलाम मोहम्मद को यूपी पुलिस ने गुरुवार को मार गिराया। एनकाउंटर झांसी के बड़ागांव में परीछा डैम के पास STF ने किया। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपए का इनाम था। पुलिस के मुताबिक, इनके पास विदेशी हथियार भी मिले हैं।

Continue Reading

नोएडा एक्सटेंशन के इस स्कूल ने की पैरेंट्स के साथ बदतमीजी!

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के स्कूल इन दिनों चर्चा में है। फीस बढ़ोतरी को लेकर। लेकिन नोएडा एक्सटेंशन में स्थित श्री राम ग्लोबल स्कूल पर अभिभावकों ने अभद्रता करने का आरोप लगाया है। अभिभावकों का कहना हैं कि स्कूल प्रबंधक की ओर से किताबों की सूची नहीं दी जा रही है और एक तय दुकान से किताबें लेने का दवाब बनाया जा रहा है। पैरेंट्स का आरोप है कि दुकानदार पूरा पैसा ले रहा है चाहे आप कुछ किताबें लें या ना लें। साथ ही दुकानदार छोटी कक्षा की किताबें देने से भी साफ इंकार कर रहा है।

Continue Reading