नोएडा एक्सटेंशन टू जेवर एयरपोर्ट..उड़ उड़..फुर्र-फुर्र

अगर आप नोएडा एक्सटेंशन में रहते हैं तो आपके लिए बड़ी ख़ुशख़बरी है। क्योंकि ग्रेटर नोएडा वेस्ट को जेवर में बन रहे जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सीधे जोड़ने की कवायद शुरू हो गई है। ग्रेटर नोएडा के गौर सिटी (किसान चौक) सिरसा गांव तक बनी 28 किमी व 130 मीटर चौड़ी सड़क को अब जेवर एयरपोर्ट तक बनाने का निर्णय किया गया है।

Continue Reading

भारत सरकार के इस मंत्रालय में मीडियाकर्मियों के लिए नौकरी

अगर आप पत्रकार हैं और सूचना-प्रसारण मंत्रालय में जॉब करने के इच्छुक हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। दरअसल, इसके लिए सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने आवेदन मंगवाए हैं। मंत्रालय द्वारा रोजगार समाचार में प्रकाशित विज्ञापन के मुताबिक कुल 75 मीडियाकर्मियों की भर्ती की जाएगी। सारी भर्तियां Contract के आधार पर होगी। ये पहले एक साल के लिए होगी लेकिन आगे इसे बढ़ाकर दो साल भी किया जा सकता है।

Continue Reading

किराए पर फ्लैट देने वाले मकान मालिकों के लिए जरूरी ख़बर

अगर आप नोएडा या ग्रेटर नोएडा में रहते हो और आपने अपना फ्लैट किराए पर दिया हुआ है तो आपके लिए बड़ी और जरूरी खबर है। क्योंकि किराएदारों का पुलिस वेरिफिकेशन ना करवाने पर यूपी पुलिस आपके खिलाफ़ कार्रवाई कर सकती है।

Continue Reading

नोएडा की इस सोसायटी का पानी पीने से बच्चे बीमार..पैरेंट्स में हाहाकार

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आने वाले पानी में हाई TDS लोगों की सेहत के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। ऐसी ही ख़बर नोएडा सेक्टर-79 से सामने आई है जहां हाई टीडीएस का पानी गौड़ स्पोर्ट्स बुड सोसायटी के लोगों को बीमार कर रहा है। पानी से बीमार हुए सोसायटी के चार से पांच परिवारों के सदस्यों ने स्वास्थ्य विभाग से ऑनलाइन शिकायत की थी। जिस पर यूपीएचसी सर्फाबाद की टीम ने सोसायटी में सप्लाई हो रहे पानी के सैंपल लेकर टीडीएस की जांच के लिए भेजे हैं।

Continue Reading