सुपरटेक-1 से ‘वादाफरामोशी’..रेजिडेंट्स ने तोड़ दी ख़ामोशी

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज-1 के निवासी लगातार अपनी मांग को लेकर गुहार लगा रहे हैं। लेकिन मैनेजमेंट के कान पर जूं तक नहीं रेंग रहा है। मांग भी बहुत बड़ी नहीं है। सिर्फ जरूरी चीजें..जैसे फ्लैट की रजिस्ट्री, पजेशन, बिजली, पानी, बिजली का लोड, सुरक्षा। लेकिन मैनेजमेंट ने तो जैसे यहां के निवासियों की बातें अनसुनी शुरू कर दी है।

Continue Reading

माखनलाल भोपाल में ‘20-20’.. रोमांच से भरपूर रहा मैच

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय की ओर से वार्षिक उत्सव प्रतिभा के अंतर्गत MCU एकादश और MCU एलुमिनी एकादश के बीच मित्रतापूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। जिसमें MCU एकादश ने एलुमिनी एकादश को 10 विकेट से हरा दिया।

Continue Reading

नोएडा एक्सटेंशन की इस सोसायटी में आया ख़तरनाक जानवर..देखते ही भागने लगे लोग

ख़बर ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी से है जहां अचानक मॉनिटर छिपकली(monitor lizard) या गोह कहते हैं, नज़र आया। मॉनिटर छिपकली एक गाड़ी के अंदर छिपा बैठा था। जैसे ही लोगों की नज़र पड़ी..सोसायटी में हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद मॉनिटर छिपकली को पकड़कर जंगल में छोड़ा गया। मॉनिटर छिपकली के दिखने से सोसायटी में दहशत है।

Continue Reading

नोएडा एक्सटेंशन में 20 मिनट तक लिफ्ट में फंसे 5 लोग..2 की हालत ख़राब

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसायटी में लिफ्ट की समस्या लोगों की जान सांसत में डाल रही है। ताजा मामला ग्रीन एवेन्यू सोसायटी का है, जहां शनिवारी रात करीब 11 बजे 5 लोग एक लिफ्ट में करीब 20 मिनट तक फंसे रहे। 20 मिनट बाद जनरेटर से बैकअप देकर सकुशल सभी लोगों को बाहर निकाला गया।

Continue Reading

बड़ा घालमेल..अज़ब सुपरटेक का गज़ब खेल !

बड़ी ख़बर ग्रेटर नोएडा वेस्ट से सामने आ रही है। जहां की सोसायटी सुपरटेक इकोविलेज-1 के निवासी बिसरख कोतवाली पहुंच गए और अपनी शिकायत दर्ज करवाई। दरअसल इनका आरोप है कि बिल्डर द्वारा 1 किलोवाट बिजली भार बढ़ाने के एवज में 29500 रुपया लिया जा रहा है। साथ ही 4300 किलोवाट बिजली भार की जगह करीब 13500 किलोवाट निवासियों को दिया जा रहा है। इसके अलावा कूपन चार्जेस के रूप में अवैध वसूली और बिजली इन्फ्रास्ट्रक्चर भी शामिल है। इससे पहले भी यहां के निवासी धोखाधड़ी को लेकर बिल्डर के खिलाफ़ FIR दर्ज कराने की मांग कर चुके हैं।

Continue Reading