‘सुपरटेक ना जीने दे रहा है ना मरने’..ख़बर जरूर पढ़िएगा

इंसान एक फ्लैट खरीदने में जिंदगी भर की कमाई लगा देता है। ये सोच कर की बाकी की जिंदगी सुकून से गुजारी जा सके। ऐसा ही कुछ सपना देखा था पारोमिता ने। पारोमिता ने 2017 में इकोविलेज-2 में एक फ्लैट बुक करवाया था। लेकिन उसका पजेशन आजतक नहीं मिला। सबसे दर्द भरी दास्तान ये कि कोरोना ने पारोमिता के पति को लील लिया। घर में एक ससुर और एक छोटी बच्ची है। पति के निधन के बाद पारोमिता की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। वो किसी तरह किराए पर फ्लैट लेकर रह रही हैं। बावजूद इसके मैनेजमेंट का दिल नहीं पसीजा।

Continue Reading

नोएडा में धड़ाधड़ हो रही है बुकिंग..यहां बने हैं स्टेशन

15 रुपए में 30 मिनट का सफर..इन दिनों नोएडा में ई-साइकिल का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। नोएडा में पहले दिन 10 डॉक स्टेशन पर 110 ई साइकिल चलाई गई। इस दौरान शाम छह बजे तक 82 लोगों ने ई साइकिल बुक कराई और गंतव्य तक गए। कल 10 डॉक स्टेशन और शुरू किए जाएंगे। वहां से 110 ई साइकिल और चलाई जाएंगी। ई साइकिल चलाने के लिए टर्बन मोबिलिटी एप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद आप ई साइकिल बुक करा सकते है।

Continue Reading

EMI पर मिल रहा है आम..हो गए ना हैरान ?

गर्मी शुरू होते ही आम का बाज़ार भी सजना शुरू हो जाता है। एक से बढ़कर एक आम। और उनकी आसमान छूती कीमतें। फलों के राजा आम की सेल बढ़ाने के लिए पुणे (Pune) के एक व्यापारी नायाब तरीका खोज निकाला है। कारोबारी ने अल्फांसो आम को ईएमआई (EMI) पर बेचने का फैसला किया है। व्यापारी ने ये कदम अल्फांसो आमों की बढ़ती कीमतों के कारण ध्यान रखते हुए किया है।

Continue Reading

नोएडा-एक्सटेंशन वाले जहां मर्जी, वहां जाओ..क्योंकि चलने वाली है…

अगर आप नोएडा या नोएडा एक्सटेंशन में रहते हैं और आपके पास खुद की गाड़ी नहीं है तो ख़बर आपके लिए है। क्योंकि अभी अगर आप मेट्रो से नोएडा में उतरते हैं तो सिर्फ ऑटो, बाइक ही एकमात्र विकल्प होता है। या फिर कैब सर्विस..जो कई बार अनाप शनाप पैसे चार्ज करती है। लेकिन बहुत जल्द आपको इस तरह के टेंशन से मुक्ति मिलने वाली है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह मुसीबत दूर होने वाली है। नोएडा से नोएडा एक्सटेंशन में बहुत जल्द मेट्रो फीडर बसें शुरू होने जा रही हैं। आप मेट्रो स्टेशन पर उतरेंगे और नोएडा के सेक्टर में जाना हो या ग्रेटर नोएडा में, आराम से कुल 12 रूट पर सफर कर सकते हैं।

Continue Reading

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में किराए पर फ्लैट देने वाले सावधान!

अगर आपने भी अपना फ्लैट किराए पर देने के लिए कहीं विज्ञापन दिया है तो सावधान। क्योंकि नोएडा के थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-37 में रहने वाले एक रिटायर्ड ब्रिगेडियर के मकान को किराए पर लेने के नाम पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कथित सहायक उपनिरीक्षक ने 3.34 लाख की ठगी कर ली। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर थाना सेक्टर-39 पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Continue Reading