यूपी के पत्रकारों के लिए अच्छी खबर, योगी सरकार ने लिया बड़ा फैसला  

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने एक अच्छी पहल की है। देश के दूसरे राज्यों की तरह सेवानिवृत्त पत्रकारों को पेंशन देने का फैसला लिया है। पत्रकारों को इस योजना का लाभ दिलाने के लिए उ.प्र. के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने अधिकारियों से 60 वर्ष या उससे अधिक आयु वाले पत्रकारों का विवरण मांगा है।

Continue Reading

माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय में एडमिशन का सुनहरा मौका

पत्रकारिता में करियर बनाने को इच्छुक छात्रों के लिए अच्छी खबर। माखनलाल पत्रकारिता विश्‍वविद्यालय एडमिशन का एक और मौका दे रहा है। प्रवेश प्रक्रिया 2022-23 के अंतर्गत भोपाल, खण्‍डवा, रीवा एवं दतिया परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों के रिक्त स्‍थानों पर सीधे प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 8 सितंबर है l  ऑनलाइन आवेदन करने हेतु दिये गये Admission Application Form (mponline.gov.in) लिंक पर क्लिक करें।

Continue Reading

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले सावधान

नोएडा में सेक्टर-142 के पास (एडवांट अंडरपास ) नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस वे का हिस्सा धंस गया है। इससें करीब 12 से 15 फीट लंबा और दो फीट चौड़ी दरार पड़ गई है। गनीमत रही जिस समय ये हादसा हुआ वहां ट्रैफिक मूवमेंट काफी कम था। गढ्‌ढे की वजह से यहां ट्रैफिक काफी स्लो रहा। हालांकि बेरिकेडिंग कर एक्सप्रेस सेंट्रल वर्ज की ओर की दो लेन को बंद कर ट्रैफिक को निकाला गया।

Continue Reading

ग्रेटर नोएडा में दिल दहला देने वाला वाकया, झूला झूलने गए बच्चे के साथ हुआ दर्दनाक हादसा

रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर ग्रेटर नोएडा से। जहां सम्राट मिहिर भोज पार्क में झूला झूलने दौरान करंट लगने से 12 साल के बच्चे हर्षित की मौत हो गई। जबकि दूसरा बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है।  घायल बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Continue Reading

WION में एंकर पलकी शर्मा का आज आखिरी एपिसोड

Zee मीडिया के अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘विऑन’ (WION) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ‘विऑन’ चैनल की मैनेजिंग एडिटर पलकी शर्मा ने संस्थान को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।  पलकी आज रात अपने प्राइम टाइम शो ‘ग्रेविटास’ के आखिरी एपिसोड की मेजबानी करेंगी। माना जा रहा है कि पलकी शर्मा ‘सीएनएन-आईबीएन’ या ‘इंडिया टुडे’ ग्रुप में बड़े पद पर Join कर सकती हैं। पलकी पिछले 3 सालों से (WION) से जुड़ी थीं। हालांकि उनके नए कदम को लेकर कुछ भी कहना फिलहाल जल्दबाजी होगी।

Continue Reading