माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय में एडमिशन का सुनहरा मौका

एजुकेशन
Spread the love

पत्रकारिता में करियर बनाने को इच्छुक छात्रों के लिए अच्छी खबर। माखनलाल पत्रकारिता विश्‍वविद्यालय एडमिशन का एक और मौका दे रहा है। प्रवेश प्रक्रिया 2022-23 के अंतर्गत भोपाल, खण्‍डवा, रीवा एवं दतिया परिसर में संचालित पाठ्यक्रमों के रिक्त स्‍थानों पर सीधे प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 8 सितंबर है l  ऑनलाइन आवेदन करने हेतु दिये गये Admission Application Form (mponline.gov.in) लिंक पर क्लिक करें।

जिन आवेदकों द्वारा पूर्व में किसी अन्य पाठ्यक्रम में ऑनलाइन आवेदन किया गया था, परंतु किन्हीं कारणों से वे प्रवेश नहीं ले सके, ऐसे विद्यार्थी अपने Form No. एवं DOB के माध्‍यम से दिये गये लिंक पर Admission Application Form (mponline.gov.in) क्लिक कर उपलब्‍ध पाठ्यक्रम हेतु आवेदन कर सकते हैं।

READ: Makhanlal university, Admission, Journalism, Student, Career, Media, Latest News, khabrimedia