TV9 भारतवर्ष को बड़ा झटका, विमलकांत सिंह ने चैनल को अलविदा कहा

नेशनल न्यूज़ चैनल टीवी9 भारतवर्ष से विकेट गिरने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। चैनल के तेज तर्रार प्रोड्यूसरों में से एक विमलकांत सिंह ने चैनल से विदाई ले ली है। विमलकांत बतौर Deputy Executive Producer अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। यही नहीं विपुल पांडेय के जाने के बाद विमलकांत चैनल के लोकप्रिय शो ‘फिक्र आपकी’ को लीड भी कर रहे थे। विमलकांत संत प्रसाद राय की टीम के अहम सदस्य रहे हैं।

Continue Reading

वरिष्ठ पत्रकार मनीष अवस्थी इस चैनल से जुड़े, मिली बड़ी जिम्मेदारी

नेशनल न्यूज़ चैनल इंडिया न्यूज़(India News) से बड़ी खबर सामने आ रही है। वरिष्ठ पत्रकार और जाने माने एंकर मनीष अवस्थी ने चैनल में दमदार वापसी की है। मनीष अवस्थी को ITV ग्रुप में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर (Group consulting Editor) की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। मनीष अवस्थी की ये आईटीवी ग्रुप के साथ दूसरी पारी है। मनीष अवस्थी इंडिया न्यूज के साथ चीफ पॉलिटिकल एडिटर के तौर पर जुड़े थे। इंडिया न्यूज में वो चर्चित डिबेट शो देश का सवाल कर रहे थे।

Continue Reading

प्रोफेसर राकेश उपाध्याय की नई पारी, बड़ी जिम्मेदारी

IIMC में असोसिएट प्रोफेसर राकेश उपाध्याय को हिंदी पत्रकारिता विभाग का डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। विभाग के पूर्व डायरेक्टर प्रोफेसर आनंद प्रधान के अध्ययन अवकाश पर जाने के बाद राकेश उपाध्याय को ये जिम्मेदारी मिली है। उपाध्याय को पत्रकारिता और अकादमिक शोध के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव हासिल है l

Continue Reading