यूपी के नगर निकाय प्रदेश के लिए मिसाल बनेंगे-एके शर्मा

नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा प्रदेश की नगर पालिका परिषदों एव नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बुधवार को किया गया। माननीय नगर विकास मंत्री श्री ए.के शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर कार्यशाला की शुरुआत की।

Continue Reading

‘भारत24’ से एंकर कविता सिंह का मोहभंग!

15 अगस्त को लॉन्च हुए जगदीश चंद्रा के चैनल भारत24(Bharat24) में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। वजह है एंकर्स का इस्तीफा। खबर है कि नैना यादव के बाद चैनल की एडिटर/सीनियर एंकर की जिम्मेदारी निभा रहीं कविता सिंहKAVITA SINGH) ने भी चैनल को गुडबाय बोल दिया है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। क्योंकि कविता पिछले कई दिनों से दफ्तर नहीं आ रही हैं।

Continue Reading

एंकर नैना यादव रिटर्न्स…

हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) से बड़ी खबर सामने आ रही है। चैनल में एडिटर कम एंकर नैना यादव (Naina Yadav) ने महज एक महीने से भी कम समय में चैनल का साथा छोड़ दिया है। चैनल में नैना जगदीश चंद्रा की कोर टीम का हिस्सा थीं। खबर है कि नैना यादव वापस टाइम्स नाउ नवभारत(Times Now Navbharat) जॉइन करने वाली हैं।

Continue Reading

ए भाई..रिपब्लिक भारत का ये शो गजबे कमाल किए है…

टीवी मीडिया TRP का नंबर गेम है। इसमें जो जीता वही सिकंदर। खासकर प्राइम टाइम के स्लॉट में सबसे ज्यादा लड़ाई 9 बजे के बुलेटिन को लेकर होती है। क्योंकि अखाड़े के सारे दिग्गज इसी वक्त मैदान में दिखाई देते हैं। चाहे वो इंडिया टीवी के मुखिया रजत शर्मा हों, आजतक के सुधीर चौधरी हों, एबीपी न्यूज़ की रूबिका लियाकत हों या टीवी9 भारतवर्ष के निशांत चतुर्वेदी..।

Continue Reading

Zee मीडिया छोड़ नए सफर पर कमलेश यादव  

तकरीबन 6 सालों तक ज़ी मीडिया के चैनल बिहार-झारखंड से पत्रकार कमलेश यादव ने विदाई ले ली है। कमलेश का नया ठिकाना न्यूज़ नेशन (बिहार-झारखंड) है। कमलेश को सीनियर प्रोड्यूसर बनाया गया है।  

Continue Reading