टीवी मीडिया TRP का नंबर गेम है। इसमें जो जीता वही सिकंदर। खासकर प्राइम टाइम के स्लॉट में सबसे ज्यादा लड़ाई 9 बजे के बुलेटिन को लेकर होती है। क्योंकि अखाड़े के सारे दिग्गज इसी वक्त मैदान में दिखाई देते हैं। चाहे वो इंडिया टीवी के मुखिया रजत शर्मा हों या आजतक के सुधीर चौधरी या फिर न्यूज़ 18 के किशोर अजवाणी।

मजे की बात ये कि इन सबके बीच अर्नब के चैनल रिपब्लिक भारत का शो ‘ये भारत की बात है’ सबको पटखनी दे रहा है। जिसे होस्ट करते हैं रिपब्लिक भारत के स्टार एंकर सैयद सुहैल। सैयद सुहैल की सोच और 9 बजे की टीम का अनुभव इस शो की सबसे बड़ी USP है। भले ही चैनल 5वें नंबर पर हो, लेकिन 9 बजे का शो ये भारत की बात है, लगातार कई हफ्तों से इस स्लॉट का नंबर-1 शो बना हुआ है।

इस स्लॉट में चैनल 17.3 फीसदी टीआरपी के साथ पहले नंबर पर झंडा बुलंद किए हुए है। वहीं इस स्लॉट में न्यूज़18 की टीआरपी 17 फीसदी जबकि इंडिया टीवी की टीआरपी 14.7 और आजतक की टीआरपी 12.7 फीसदी है।

मतलब जिस शो के लिए दूसरे चैनलों ने भारी भरकम बजट रखा हुआ है। लाखों के दर्जनों प्रोड्यूसर्स काम कर रहे हैं वो भी स्लॉट में बड़ा उलटफेर नहीं कर पा रहे हैं । जितने कम संसाधनों और गिनती के प्रोड्यूसर्स के बीच रिपब्लिक भारत का ये शो कर रहा है। खासकर आजतक ने जिस स्लॉट की जिम्मेदारी सुधीर चौधरी जैसे बिग टायकून को दी उनका ‘ब्लैक एंड व्हाइट’ शो भी दर्शकों पर वो जादू नहीं कर पा रहा है जितना उनके DNA में रहते हुए होता था।

ये भारत की बात है को होस्ट करते हैं रिपब्लिक भारत के स्टार एंकर सैयद सुहेल। सैयद सुहेल धारदार एंकरिंग के लिए जाने जाते हैं। एंकरिंग चाहे स्टूडियो से हो या फिर ग्राउंड रिपोर्टिंग सैयद सुहेल का कोई सानी नहीं। यही वजह है कि वो बेहद कम समय में दर्शकों के बीच अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं।
READ: Ye Bharat Ki Baat hai, Syed Suhail, khabrimedia, Latest Breaking News, 9pm Prime Time Show
