Punjab में मान सरकार के 2 साल..CM मान ने पंजाब की जनता का जताया आभार

पंजाब राजनीति

Punjab News: पंजाब में ‘आप’ सरकार के आज 2 साल पूरे हो गए। इसे लेकर सीएम भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) आज मोहाली के श्री गुरुद्वारा अंब साहिब में नतमस्तक हुए। इस दौरान उनकी पत्नी डॉ गुरप्रीत कौर भी मौजूद थी। सीएम मान ने पंजाब की जनता का आभार जताया।
ये भी पढ़ेः पंजाब को जल्द मिलेंगे 28 नये साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन 

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

दोनों ने आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के उज्ज्वल भविष्य को लेकर अरदास दी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी पंजाब के X पेज पर एक वीडियो शेयर करके समूह पंजाबियों को बधाई दी गई है।

‘आप’ पंजाब के पेज पर लिखा गया है कि भगवंत मान सरकार (Bhagwant Mann Sarkar) ने हर क्षेत्र में बेमिसाल काम किया है, हर वर्ग को बेमिसाल सुविधाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने पंजाबियों को सरकार के सफलतापूर्वक 2 साल पूरे होने पर बधाई दी है।

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने आज ही के दिन खटकड़ कलां में साल 2022 में 16 मार्च को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर पंजाब में सरकार बनाई थी।