2 May 2025 Ka Rashifal

2 May 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

2 May 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 2 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और शुक्रवार का दिन है। पंचमी तिथि शुक्रवार सुबह 9 बजकर 15 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। 02 मई को देर रात 3 बजकर 20 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही शुक्रवार दोपहर 1 बजकर 4 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 02 मई को संत सूरदास जी की जयंती मनाई जाएगी। 

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक रूप से अच्छा है। आपको धन लाभ होने की संभावना है। आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। यदि आप किसी से बकाया राशि वसूलने जा रहे हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। लेकिन किसी से भी कोई वादा न करें जो आपको ही भारी पड जाए। आप जिसकी मदद करने की सोच रहे हैं, वह आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं। सावधान रहें और बिना सोचे-समझे कोई भी कदम न उठाएं। भलाई करने के चक्कर में भी आपको नुकसान हो सकता है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए इनकम को बढ़ाने वाला रहेगा। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा। आपको बिजनेस में कामों से भी इनकम हो सकती है। आपका कोई कानूनी मामला सुलझेगा जो आपको खुशी देगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई-लिखाई में आ रही समस्याओं को लेकर अपने गुरुजनों से बातचीत कर सकते हैं। माताजी से आप किसी जरूरी काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं और आपकी सेहत पहले से बेहतर रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए दिन सम्मान से भरा रहेगा। आपको कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। किसी प्रियजन से अचानक मुलाकात हो सकती है। आपको उसकी तुरंत मदद करनी पड़ सकती है। कुछ चुनौतियों के बावजूद आप इस काम में सफल होंगे। आपके रिश्ते मजबूत होंगे और आपको आर्थिक लाभ भी होगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में धन से जुड़ी योजनाएं सफल होंगी।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए वाणी और व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। जीवनसाथी को किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती हैं। आप अपने परिवार में छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचें। आपको राजनीति में सोच-समझकर कदम बढ़ाना होगा। आपको यदि किसी दूसरी नौकरी का ऑफर आ रहा है, तो आप उसमें बहुत ही सोच समझकर अमल करें।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों को आर्थिक लाभ तो होगा, लेकिन मेहनत भी अधिक करनी पड़ेगी। आपको अपने आसपास क्या हो रहा है, इस पर ध्यान रखना होगा। कोई दुश्मन आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकता है। इसलिए, हर काम सोच-समझकर करें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें, वरना आपको भारी नुकसान हो सकता है। आपके धन में वृद्धि होगी और रुके हुए काम पूरे होंगे। कोई अपना आपकी खास मदद कर सकता है।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए खर्चो से भरा रहने वाला है। आपको किसी भरोसेमंद व्यक्ति से धोखा मिल सकता है, जिससे आपको कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपको सरकारी योजनाओं में धन लगाना बेहतर रहेगा। आपको अपने पिताजी की सेहत को लेकर भी कोई लापरवाही नहीं करनी है। आपको भाई-बहनों का भी पूरा साथ मिलेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लगाएं कूलर, गर्मी के साथ वास्तु दोष भी होगा दूर

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा। कोई पुरानी उलझन सुलझ सकती है। अपनी मजबूरी या असमर्थता को स्पष्ट रूप से बता दें। ऐसा कोई संकेत न दें जिससे आपके रिश्ते खराब हों। शेयर बाजार या पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। कारोबार में आपको अपने सहयोगियों से मदद लेनी पड़ सकती है। कहीं से आपके लिए नौकरी का कोई खास न्‍यौता आ सकता है। आपके धन में वृद्धि होगी और कारेाबार में मुनाफा होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए किसी नई संपत्ति की प्राप्ति के लिए रहेगा। ससुराल पक्ष से भी आपको मान-सम्मान मिलेगा। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है, लेकिन आप यदि बिजनेस में किसी के साथ कोई डील फाइनल करें, तो आप उस पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि आपके साथ कोई धोखा होने की संभावना है। आपको किसी अजनबी के बातों में आने से बचना होगा। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना आपको अच्छा लाभ देगा।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों को हर काम बहुत सोच-समझकर करना होगा। जल्दबाजी न करें और अपने काम पर ध्यान दें। कोई आपके काम में बाधा डाल सकता है। इसलिए, सतर्क रहें और बिना देर किए अपने काम को पूरा करें। आपका दिन शुभ होगा और रुके हुए काम पूरे होंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा। आपको धन के मामले में लाभ होगा।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए शीघ्रता और भावुकता में निर्णय लेने से बचने के लिए रहेगा। आप किसी नई नौकरी को ज्वाइन कर सकते हैं और बिजनेस में आप अपनी योजनाओं से बिल्कुल छेड़छाड़ ना करें, नहीं तो वह आपकी समस्याओं को ही बढ़ाएंगी। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। आपको पूरा सहयोग मिलेगा, लेकिन आप अपने खान-पान में लापरवाही बिल्कुल ना करें, नहीं तो आपकी पेट संबंधित समस्याएं बढ़ सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों को धन और सम्मान में लाभ होगा। यदि आपको कोई नया पद या ओहदा मिल रहा है, तो उसे स्वीकार करने में देर न करें। यह आपके लिए तरक्की के रास्ते खोलेगा। आपके परिवार का सम्मान बढ़ेगा और आपकी नई योजनाएं सफल होंगी। आपका दिन सफलता से भरा होगा और बिजनस में आपको जबर्दस्‍त मुनाफा होगा। कहीं से कोई ऐसी खबर आपको मिल सकती है कि उससे आपका मन खुश होगा।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: मंदिर में भूल से भी न रखें ये 5 चीजें, वरना हो सकता है भारी नुकसान

मीन राशि (Pisces)  आज आपको अपनी सेहत के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। कार्यक्षेत्र में आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आप लोगों से अपने काम से काम मतलब रखें, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे धन उधार मांग सकता है, जिससे आपके आपसी रिश्ते खराब हो सकते हैं। आपको अपने किसी परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आप संतान के साथ कुछ समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपको उनके मन में चल रही बातों को जानने का मौका मिलेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।