India Daily Live: बड़ी ख़बर नेशनल न्यूज चैनल इंडिया डेली लाइव न्यूज़ चैनल(India Daily Live) से आ रही है। सूत्रों के मुताबिक चैनल में बतौर एडिटर-इन-चीफ अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे सीनियर जर्नलिस्ट राहुल महाजन ने चैनल से इस्तीफा दे दिया है। बता दें राहुल महाजन प्रसार भारती में कंटेट ऑपरेशन हेड थे, उन्हें सितंबर 2020 में इस पद की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जबकि इसके पूर्व वह ‘राज्यसभा टीवी’ (RSTV) के एडिटर-इन-चीफ थे।

तीन दशक से ज्यादा का मीडिया अनुभव रखने वाले राहुल महाजन ने अपने करियर की शुरुआत इंडियन एक्सप्रेस से की थी। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज, आजतक, स्टार न्यूज और न्यूज24 जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में अपनी भूमिका निभाई। वे प्रसार भारती में कंसल्टिंग एडिटर भी रह चुके हैं और करीब 12 वर्षों तक संसद की रिपोर्टिंग कर चुके हैं।
शिमला के रहने वाले राहुल महाजन ने हिमाचल यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। खबर है कि राहुल महाजन जल्द ही किसी नए चैनल को ज्वाइन कर सकते हैं।
