2 April 2025 Ka Rashifal

2 April 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

2 April 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 2 अप्रैल को चैत्र शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि आज रात 11 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। आज चैत्र नवरात्र का पांचवा दिन है। आज देर रात 2 बजकर बजकर 50 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 50 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज राम राज्य महोत्सव तथा श्री लक्ष्मी पंचमी भी मनाई जाएगी।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: भूलकर भी सुबह न देखें ये चीजें, नहीं तो बनते काम भी बिगड़ जाएंगे!

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है और आपकी मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। तरक्की के योग बन रहे हैं और आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और आपके धन में वृद्धि होगी। कारोबार में धन लाभ होगा और आर्थिक मामलों में योजनाएं सफल होंगी। आय में वृद्धि के योग हैं और आपका दिन शुभ होगा। आपके दान-पुण्य में खर्च हो सकता है। मेष राशि वालों को आर्थिक रूप से लाभ होने की संभावना है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए सुख-शांति भरा रहने वाला है। आपको अपने खर्चो पर पूरा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आपको किसी बीमारी को छोटा नहीं समझना है। आप जिस भी काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। सामाजिक कामों में आपकी अच्छी साख रहेगी। आप किसी नए काम को करने की योजना बना सकते हैं। आपका कोई पुराना लेनदेन चुकता होगा। साझेदारी में यदि आपने कोई डील फाइनल की, तो बाद में उसमें कोई समस्या आने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है और आपके घर में किसी कारण से विवाद हो सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर भाइयों में आपस में विवाद हो सकता है। शत्रु भी परेशान कर सकते हैं तो जरूरी है कि ऐसे में अपनी कार्यकुशलता से समस्याओं का समाधान खोजने का प्रयास करेंगे तो आपको सफलता प्राप्त होगी। आप अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे। आपको कुछ पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज आपको कामों को लेकर कुछ नए अवसर मिल सकते हैं। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिलाने के लिए भागदौड़ में लगे रहेंगे। आपका पूजा-पाठ में खूब मन लगेगा। विद्यार्थियों को किसी पढ़ाई-लिखाई में यदि समस्या आ रही थी, तो उसे दूर करने के लिए उन्हें अपने गुरुजनों से बातचीत करनी होगी। आपको अपने पिताजी की सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा।

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि वालों का दिन काफी परेशानियों वाला हो सकता है और आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपके प्रतिद्वंद्वी आपको काफी परेशान कर सकते हैं और आपको कारोबार में अचानक लाभ और प्रगति होगी। संतान से शुभ समाचार मिलेगा और कोई व्यक्ति आपके काम में दखल देने की कोशिश कर सकता है। उससे सावधान रहें और अपने काम पर फोकस करें। आपके धन में वृद्धि के योग हैं। बेहतर होगा कि फालतू खर्च से बचें और अपने काम पर ध्यान दें।

कन्या राशि (Virgo)  आज आप अपने कामों में मनमानी बिल्कुल ना करें। वरिष्ठ सदस्यों की राय आपके खूब काम आएगी। आपको किसी नई संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है। आपका कोई धन से संबंधित मामला सुलझेगा। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। पारिवारिक जीवन में कुछ समस्याएं आ सकती हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में एकाग्र होकर जुटना होगा। आपको अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देना होगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए दिन जोखिम भरे कामों से जुड़ा है और आपको परिवार के लोगों से हर प्रकार की मदद प्राप्‍त होगी।आपको किसी भी संकट से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए। आपके सम्मान में वृद्धि के दिन हैं और आपको कारोबार में भाग्य का साथ मिलेगा। आपकी योजनाएं सफल होंगी और ऑफिस में आपको पसंद किया जाएगा। आपका दिन मान सम्मान से भरा होगा और आपके परिवार में सुख का माहौल रहेगा। कुछ जोखिमों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन सफलता मिलने की संभावना है।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए किसी बड़े निवेश को करने के लिए रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कोई अच्छी सफलता मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। आपका मन इधर-उधर के कामों में लगेगा, जिससे आपको काम करने में समस्या आएगी। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है। आपको पारिवारिक रिश्तों में मधुरता बनाए रखनी होंगी। आप किसी बात को ध्यान रखकर सुलझाएंगे, तो वह आपके लिए बेहतर रहेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए कहीं बाहर जा सकता है।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों के लिए दिन रणनीति से भरा होगा और आपको प्रतियोगिता या परीक्षा में सफलता के लिए उचित योजना बनाने से लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और रात को माता की सेहत के लिए दौड़भाग करनी पड़ सकती है। आपका कोई अपना भी आपके पीछे लगा रहेगा और धन संपत्ति के मामले में आपको लाभ होगा। आपको कहीं से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है। धनु राशि वालों को अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: काले कपड़े में बांधें ये सफेद चीज़..हमेशा पैसौं से भरी रहेगी तिजोरी!

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए सुख-शांति भरा रहने वाला है। आपको अपने खानपान में संतुलित भोजन लेना होगा, क्योंकि आपको कोई पेट में संबंधित समस्या बढ़ सकती है। आपने यदि किसी काम को लेकर धन उधार लेने के लिए अप्लाई किया था, तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं। आईटी सेक्टर से जुड़े लोग किसी दूसरी नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं। घूमने फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि वालों के लिए दिन काम का बोझ लेकर आएगा और विरोधी आपको फालतू कामों में उलझाने की कोशिश करेंगे। लेकिन आपको उनकी बातों पर ध्‍यान देने की जरूरत नहीं है। वरिष्ठ अधिकारी को सूचित करें। आपके खर्चे भी काफी बढ़ सकते हैं। कोई मेहमान आपके घर आकर डेरा डाल सकता है तो आपका काम और खर्च दोनों बढ़ सकते हैं। भारी मात्रा में धन का नुकसान हो सकता है। कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।

मीन राशि (Pisces)  आज आपके मन में कुछ बेचैनी रहने से आपका मन परेशान रहेगा। आप अपने करियर में भी काफी मेहनत मशक्कत करेंगे, उसके बाद ही आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आपका किसी अजनबी पर भरोसा करना नुकसान दे सकता है। आप अपने कामों को लेकर लापरवाही करने से बचे। गृहस्थ जीवन में खुशियां भरपूर रहेंगी, क्योंकि जीवनसाथी आपके कामों में पूरा साथ देंगे। आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के प्रयासों को भी आप तेज करेंगे।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।