17 December Ka Rashifal

17 December Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

17 December Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

17 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि मंगलवार सुबह 10 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। 17 दिसंबर को रात 9 बजकर 11 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही मंगलवार सुबह 10 बजकर 57 मिनट तक त्रिपुष्कर योग रहेगा। इसके अलावा 17 दिसंबर को रात 12 बजकर 44 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।

ये भी पढ़ेः Bedroom Vastu Tips: बेडरूम में क्या रखें और क्या ना रखें?

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के लोगों का दिन सफलता से भरा होगा। ऑफिस में आपके प्रदर्शन को देखकर कुछ लोगों का मूड खराब हो सकता है। आपसे कुछ लोगों को चिढ़ हो सकती है। दिन परोपकार में व्यतीत होगा और आपको दूसरों की मदद करने से खुशी होगी। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को काफी खुशनुमा बना देंगे। आपकी पत्नी की सेहत खराब होने से आपके घर का माहौल खराब हो सकता है। कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको किसी बात को लेकर अपनी माताजी से बहसबाजी होने की संभावना है। आप अपने घर के कामों को लेकर जीवनसाथी को कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आप भाई बहन से यदि धन संबंधित मदद मांगेंगे, तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगी। आपको किसी काम में बेवजह बोलने से बचना होगा, नहीं तो इससे आपका कोई लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की तरफ से कोई शुभ समाचार की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति की अभिलाषा आज पूरी होगी। व्यस्तता अधिक रहेगी और व्यर्थ व्यय से बचें। शाम से लेकर रात तक आपकी काफी व्‍यस्‍तता बनी रहेगी और आपको काफी दौड़भाग करनी पड़ सकती है। वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। प्रिय और महान पुरुषों से मिलने से आपको खुशी होगी और प्रसन्‍नता होगी।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपके घर आज किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जहां आपकी साख चारों ओर फैलेगी। आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। आपने यदि किसी से कोई वादा किया था, तो उसे भी आप पूरा करने की कोशिश करेंगे। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी। आप बेवजह किसी मामले में ना बोलें।

सिंह राशि (Leo)   सिंह र‍ाशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको हर कार्य में आशातीत सफलता प्राप्‍त होगी और आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। संतान के प्रति आपके दायित्व की पूर्ति होगी और आप काफी तरक्‍की करेंगे। रुका हुआ कार्य भी सम्पन्न होगा। पाचन क्रिया मंद होने से आपको नुकसान हो सकता है। शाम से लेकर रात तक परिवार के लोगों का सहयोग आपको प्राप्‍त होगा। प्रियजनों के दर्शन और हास्य परिहास में समय व्यतीत होगा। खानपान पर नियंत्रण रखें।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए अपने बढ़ते खर्च पर ध्यान देने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चले, तभी आप अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। आपने यदि खर्चों को कंट्रोल नहीं किया, तो आप अपने संसाधन को भी काफी हद तक समाप्त कर सकते हैं। आप जीवनसाथी को कहीं शॉपिंग पर लेकर जाएंगे, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। वाहनों के प्रयोग से आपको सावधान रहना होगा। आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि वालों के लिए शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में विशेष उपलब्धि के योग हैं और आपके लिए आय के नए स्रोत बन रहे हैं और आपके सम्‍मान में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको वाक्‍पटुता आपको विशेष सम्मान दिलाएगी। भागदौड़ अधिक रहने के कारण मौसम का विपरीत प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है, सावधान रहें। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। कार्य क्षेत्र में आपसे कामों में कोई गड़बड़ी हो सकती है। आपका कोई सहयोगी आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकता है। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों को इन्वेस्टमेंट करना अच्छा रहेगा। आपको यदि करियर को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने घर किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर आ सकते हैं।

ये भी पढे़ंः New Year: नए साल पर इन राशियों की पलटेगी किस्मत..बनेंगे मालामाल!

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और गृहोपयोगी वस्तुओं पर आपका धन काफी खर्चा होगा। सांसारिक सुख भोग के साधनों में वृद्धि होगी और आपकी तरक्‍की होगी। आपको अधीनस्थ कर्मचारी या किसी सम्बन्धी के कारण तनाव मिल सकता है। आपको धन के लेन-देन में सावधानी बरतने की सलाह है। धन फंस सकता है और आपको कोर्ट कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं और इसमें आपकी विजय हो जाएगी। आपके षड़यंत्र विफल हो जाएंगे।

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपके कुछ नए मित्र बन सकते हैं, लेकिन कामों में आपके शत्रु भी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपको अपने किसी सहयोगी की बात बुरी लग सकती है। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से दूरी बनाकर रखे, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी माताजी को ससुराल पक्ष के लोगों मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों के लिए दिन काफी खर्च वाला रहेगा। आपको फालतू खर्च काफी करना पड़ सकता है। भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के क्रय विक्रय के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे वैधानिक पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें। शाम के समय स्थिति में सुधार होगा। पूर्ण स्वस्थ होने में समय लगेगा।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपको अपनी सेहत पर पूरा ध्यान देना होगा। आपने यदि किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाई, तो उसमें गड़बड़ी होने की संभावना है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को आप मिल बैठकर दूर करें, नहीं तो आपकी टेंशन बढ़ेगी। रोजगार को लेकर लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।