17 December 2025 Ka Rashifal

17 December 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

17 December 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 17 दिसंबर 2025 से पौष मास का 13वां दिन है। आज बुधवार का दिन है। इस दिन सूर्य देव धनु राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा तुला राशि से वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। आज बुध प्रदोष व्रत है। वार के हिसाब से आप बुधवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान गणेश को समर्पित होता है।

पंचांग के अनुसार, आज पौष मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है, जो कि 2:32 एएम, दिसम्बर 18 तक जारी रहेगी। इसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आपको बता दें, आज के दिन अभिजीत मुहूर्त नहीं है। इस दिन राहुकाल 12:17 पीएम से 1:35 पीएम तक रहेगा।

मेष राशि (Aries)  मेष राशि के जातकों को प्रॉपर्टी से संबंधित क्षेत्रों में उत्तम लाभ मिलेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और वरिष्ठों के आशीर्वाद से समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आज आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और आप जनता के प्रिय बने रहेंगे। सायंकाल के समय परिवार के किसी सदस्य को शारीरिक कष्ट हो सकता है। इससे आपको कुछ देर परेशानी रहेगी। हालांकि, देर रात तक सब सामान्य हो जाएगा।

वृष राशि (Taurus)  आज आपको मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा और यदि आप किसी बैंक आदि से कुछ कर्जा लेने की सोच रहे थे, तो उसके भी मिलने की पूरी संभावना है। आपको अपने सहयोगी की कोई बात बुरी लगने से आपके मन परेशान रहेगा। आपका कोई काम बनते-बनते बिगड़ सकता है, इसलिए आप लापरवाही बिल्कुल ना करें और आप अपने नए घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं। आपकी अपने अधिकारियों से भी कोई बहसबाजी हो सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini)  आज के दिन आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा। इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि आपकी कोई बात सामने वाले को बुरी ना लग जाए। औपचारिकता में बिल्कुल भी न उलझना, आपको जो खाना हो, जो चाहिए, बेहिचक कह देना। यदि आपका धन कहीं रुका हुआ है तो आज मिल सकता है। बुद्धि विवेक से लिए गए फैसलों से आपको लाभ होगा। सायंकाल से रात्रि का समय मंगलमय आयोजन में व्यतीत होगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। यदि संतान और आपके बीच कोई लड़ाई झगड़ा की स्थिति उत्पन्न होगी, तो आप उसमें चुप लगाने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपकी माताजी से किसी बात को लेकर मतभेद हो सकता है और आपको मान सम्मान दिलवाएगी। आप अपने रहन-सहन के स्तर में भी सुधार लाने की पूरी कोशिश करेंगे।

सिंह राशि (Leo)  आज के दिन आपके अंदर परोपकार और दान पुण्य की भावना बढ़ेगी। आज आपका अधिक समय धार्मिक अनुष्ठानों में व्यतीत होगा। आत्म विश्वास के बल पर किए गए प्रयासों में आपको अप्रत्याशित सफलता मिलेगी। पुराने रुके हुए कार्य थोड़ा खर्च करने से बन सकते हैं। नई योजनाओं पर आज के दिन काम शुरू हो सकता है। शत्रु आपके पराक्रम को देखकर हताश होंगे।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: सोते समय बिस्तर के नीचे न रखें ये 3 चीजें, पैसों की बनी रहेगी तंगी!

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहने वाला है। आपको एक के बाद एक खुशखबरी  सुनने को मिलेगी। आप अपने मित्र की कमियों को दूर करके चले, तो बेहतर रहेगा। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेगा, जो जातक राजनीति में कार्यरत हैं, उन्हे कोई पहचान मिल सकती हैं। आपके धन-धान्य में भी वृद्धि होगी। कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है।

तुला राशि (Libra)  विद्यार्थियों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। आपकी शैक्षणिक दिशा में परिवर्तन होगा। शिक्षा की ओर आपकी रुचि बढ़ेगी। नए कार्यों को सीखने का मौका मिलेगा और आप उसमें सफल भी होंगे। इस दौरान आप अपनी बातों को सही साबित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता, गुरु के प्रति निष्ठा और भक्ति भाव प्रतिष्ठा वृद्धि में सहायक होगा। शाम के समय चोट लगने या किसी सामान के चोरी होने का भय लगा रहेगा। ऐसे में आपको सावधान रहना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए लापरवाही से काम करने से बचने के लिए रहेगा। आपका धन कहीं फंसा हुआ था, तो आप उसे भी निकलने की पूरी कोशिश करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको महिला मित्रों से सावधान रहने की आवश्यकता है। आप किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर ना करें और यदि आप कोई ऑनलाइन काम करते हैं, तो आपको उसमें पूरे नियमों को जानकर चलना होगा। आपके सामने कुछ ऐसे खर्च आएंगे, जो मजबूरी में ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे।

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि के जातकों के लिए दिन आर्थिक लाभ लेकर आ रहा है। आज आपको पूर्वजों से धन मिलने की अपार संभावना है। आपके संचित धन में वृद्धि के योग बनते दिख रहे हैं। तंत्र-मंत्र साधना में भी आपकी रुचि बढ़ सकती है। बिना मांगे किसी को सलाह न दें उस पर उल्टा ही असर होगा। रात्रि के समय पुण्य कार्य में लगेंगे, जिससे आपका मन शांत और प्रसन्न रहेगा।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए किसी बड़े निवेश को करने के लिए रहेगा। परिवार में बड़े सदस्यों की सेहत को लेकर आपको थोड़ा टेंशन रहेगी। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपके मन में किसी काम को लेकर टेंशन आ सकता है, जिसके लिए आप अपने पिताजी से बातचीत करेंगे और प्रॉपर्टी में आप कोई इंवेस्टमेंट करने की प्लानिंग करेंगे, जो आपके लिए अच्छी रहेगी, लेकिन आपके आलस्य के कारण आपकी मुश्किल भी बढ़ सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: ब्रह्म मुहूर्त में कभी भूलकर भी ना करें ये गलतियां!

कुंभ राशि (Aquarius)  आज के दिन आर्थिक लाभ होने की संभावना है। आमदनी की बढ़ोतरी के लिए किए गए प्रयास शत प्रतिशत सफल रहेंगे। श्रेष्ठ मार्गों द्वारा प्राप्त धन से कोष वृद्धि होगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्ति होगी। आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं नए अच्छे मित्र भी मिलेंगे।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए कारोबार में बढ़िया रहने वाला है। आप अपने विरोधियों को भी परास्त करने में कामयाब रहेंगे और आपको अच्छे बुरे की पहचान रहेगी, इसलिए आप किसी काम में बहुत ही सोच समझकर आगे बढ़ेंगे। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी लंबे समय बाद मुलाकात होगी। यदि पैतृक संपत्ति को लेकर कोई समस्या चली आ रही थी, तो उसके भी दूर होने की संभावना है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें