12 Feb 2024 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: रात में न करें घर के ये जरूरी काम, जानिए क्या कहना है Vastu का

मेष राशि(Aries)  मेष राशि के जातकों पर आज ईश्वर की कृपा बनी रहेगी। हृदय में भावुकता और परोपकार का भाव बना रहेगा जिससे दूसरों की मदद करने में आनंद आएगा। वैसे कुछ लोग आपकी भावुकता का लाभ भी उठाने की कोशिश करेंगे इसलिए भावुकता के साथ व्यवहारिकता से भी काम लें। कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ अनुकूल बदलाव हो सकते हैं, जिसके कारण आपके विरोधियों के मन में ईर्ष्या का भाव उत्पन्न हो सकता है। सामाजिक और धार्मिक क्षेत्रों में बढ़-चढ़कर आप हिस्सा लेंगे, जिसका आपको फायदा भी मिलेगा। संतान संबंधी किसी बात को लेकर मन में निराशा का भाव आ सकता है।

वृष राशि (Tauras)  आज का दिन आपके स्वास्थ्य में कुछ गिरावट लेकर आएगा। बहुत से काम एक साथ हाथ में आने से आज आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है, जिसके बाद आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पहले पूरा करना होगा। कार्यक्षेत्र में आपको किसी महिला मित्र के सहयोग से कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी। परिवार में आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना होगी, लेकिन आपको किसी के भी प्रति अपने मन में गलत भावनाओं को नहीं रखना है,जो लोग किसी धन संबंधित समस्या को लेकर परेशान हैं तो उन्हें उस समस्या का समाधान अवश्य मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए सावधानी से किसी भी कार्य को करने के लिए रहेगा,नहीं तो आपसे कोई कार्य गलत हो सकता है,जिसके लिए आपको सजा भी मिल सकती हैं। आपके मन में यदि कोई डर बना हुआ है,तो आपको उसमें भी सावधान रहना होगा,जिसके कारण आपका कोई कार्य गलत हो सकता है। माताजी से आप किसी प्रकार बात पर उलझ सकते हैं,जिसके बाद आपको दुख होगा। विद्यार्थियों को आज अपने संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा नहीं तो वह अपने मित्रों के साथ मिलकर पढ़ाई की तरफ से ध्यान हटा ही लेंगे।

कर्क राशि(Cancer)  सितारे बते रहे हैं कि आज कर्क राशि वालों को भाग्य और देवी लक्ष्मी की कृपा से लाभ मिलेगा। इन्हें आज अचानक ही बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आपका लंबे समय से रुका हुआ काम भी आज पूरा हो सकता है। अगर कारोबार में नई योजनाएं बनाई हैं तो आज उसमें गति आएगी। कर्क राशि वालों के लिए सलाह है कि, कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना हो तो जल्दबाजी में न लें, क्योंकि आज जल्दबाजी में लिया गया निर्णय भविष्य में परेशानी दे सकता है। शाम के समय आप परिवार के साथ सुकून के पल बिताएंगे, मंदिर और देव दर्शन के लिए भी आप जा सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)  आज आपको किसी भी मामले में ज्यादा तनाव लेने से बचना होगा,नहीं तो आपकी सेहत बिगाड़ सकती है। यदि आप कहीं घर से बाहर किसी नए व्यक्ति से मिले,तो आपको उसमें तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सुधरेगी,लेकिन आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपकी नाक में दम करके रखेंगे,जिनके कारण आप परेशान तो रहेंगे। आप अपने दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ धन व्यय कर सकते हैं। राजनीति की दिशा में जो लोग हाथ आजमाना चाहते हैं,उन्हें कार्य को करने का मौका मिलेगा।

 कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन कन्या राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन के मामले में सुखद रहेगा। इनकी राशि से ग्यारहवें घर में शुक्र का राशि परिवर्तन सुख और लाभ प्रदान करेगा। नौकरी और कारोबार में आप विरोधियों और प्रतिद्वंद्वियों को मात देने में सफल रहेंगे। आपका प्रभाव बढेगा। साथ ही आर्थिक लाभ भी आज आपको प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन में सुखद स्थिति का अनुभव होगा। इस राशि के छात्र आज बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया इनका प्रयास सफल होगा। आपको संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। जीवनसाथी के सहयोग से कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसका भविष्य में आपको लाभ मिलेगा।

तुला राशि (Libra)  आज का दिन आपको अपने स्वास्थ्य में आ रही समस्याओं के प्रति सावधान रहना होगा। यदि आप लंबे समय से किसी कष्ट को नजरअंदाज कर रहे थे,तो वह आपके परेशानी का कारण बन सकता है,लेकिन आप योग व ध्यान से भी इससे बाहर निकल सकते हैं। कारोबार कर रहे लोगों को मेहनत के अनुसार फल मिलेगा,जिससे वह संतुष्ट रहेंगे लेकिन आप सकारात्मक विचारों से वरिष्ठ सदस्यों के साथ बैठकर किसी समस्या का समाधान भी खोज सकते हैं। आप कहीं घूमने फिरने की योजना बनाएंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज के दिन आपको अपने विरोधियों के प्रति सावधान रहना होगा। आपकी कोई डील भी लटक सकते हैं और नौकरी में कार्यरत लोगों को किसी बड़े अधिकारी से डांट खानी पड़ सकती है। आपने जीवनसाथी से कुछ बातों को छुपा कर रखा था,तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है। भाई आज आपकी मदद से पीछे नहीं हटेंगे,लेकिन आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन हो सकता है,जिससे आपका खर्च बढ़ सकता है। छोटे व्यापारियों को यदि कारोबार में कुछ समस्याएं आ रही थी,तो आप उनका समाधान खोजने में सफल रहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) आज के दिन आपके परिवार का माहौल कुछ असमंजस भरा रहेगा,क्योंकि आप अपनी संतान के व्यवहार को लेकर परेशान रहेंगे। आज ना चाहते हुए भी आपको कोई ऐसा काम करना पड़ सकता है,जिसमें दूसरों को असुविधा होगी। एक साथ कई काम हाथ लगने से आप आज परेशान रहेंगे व आपको समझ नहीं आएगा कि किसे पहले करूं या किसे बाद में। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी के प्रेम में डूबे रहेंगे और उन्हें अपने कार्यों के प्रति भी ध्यान नहीं होगा। आपको किसी अपनी पिछली की हुई गलती के लिए भी माफी मांगनी पड़ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)  धनु राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता वाला रहेगा। सेल्स मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज किसी डील के लिए काफी मश्क्कत करनी होगी। वैसे आज भविष्य के लिए कुछ प्लान बना रहे हैं तो इसके लिए दिन अच्छा रहेगा। लंबे समय से लिए निवेश करना भी आज आपके लिए फायदेमंद होगा। किसी रिश्तेदार से पैसों का लेनदेन बहुत ही समझदारी से करें, अन्यथा रिश्ते में मनभेद आ सकता है। आज घरेलू सामान की खरीदारी पर आपका कुछ पैसा खर्च हो सकता है। सेहत के मामले में भी धन खर्च संभव है। सायंकाल के समय रुचिकर खानपान का आयोजन हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा भी संभव है।

कुंभ राशि (Aquarius)   कुंभ राशि में आज चंद्रमा का संचार हो रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा और शनि मिलकर आपकी सेहत को आज प्रभावित कर सकते हैं। मानसिक रूप से भी आज आप उलझन महसूस करेंगे। अगर आज किसी संपत्ति को खरीदने और बेचने का प्लान कर रहे हैं तो तमाम पहलुओं पर गौर करें, अन्यथा भविष्य में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। डीलर और बिचौलिए का काम करने वाले जातकों को आज लाभ का अच्छा मौका मिलेगा। जीवनसाथी से आपको पूरा सहयोग मिल रहा है। शाम के समय माता-पिता के साथ कुछ महत्वपूर्ण पारिवारिक मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सकते हैं।

मीन राशि(Pisces)  आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि वह किसी बैंक, व्यक्ति,संस्था आदि से धन उधार लेने की सोच रहे हैं,तो वह भी आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको किसी सरकारी योजना में निवेश करने से बचना होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में गिरावट होने के कारण परिवार के सभी सदस्य एकजुट रहेंगे और पारिवारिक एकता दिखेगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। प्रेम जीवनजी रहे लोगों को किसी से सलाह लेनी पड़ेगी।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2024-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-12 February-2024 rashifal-February- rashifal 2024 ka rashifal-rashifal 12 February-2024

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)