15 November 2025 Ka Rashifal

15 November 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी!

Yours राशि
Spread the love

15 November 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 15 नवंबर 2025 से मार्गशीर्ष मास का 11वां दिन है और आज शनिवार का दिन है। ज्योतिष गणना के अनुसार आज सूर्य देव तुला राशि में तथा चंद्रमा कन्या राशि में विराजमान रहेंगे। आज का अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:44 बजे से 12:27 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल सुबह 09:25 बजे से 10:45 बजे तक माना गया है। आज उत्पन्ना एकादशी का व्रत है। इसके साथ ही शनिवार होने के कारण आप शनिवार व्रत भी कर सकते हैं, जो शनि देव को समर्पित होता है।

मेष राशि (Aries)  आज मेष राशि के जातकों को शुभ समाचार प्राप्त होगा। इसके फलस्वरूप आपको मांगलिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। इस दौरान आपके शुभ खर्चों में इजाफा होगा और समाज में आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आज सप्तम प्रमुख विजय भाव में चंद्रमा का प्रबल योग बन रहा है। ऐसे में शाम 5 बजे तक कोई खास डील फाइनल होने की संभावना है। राज्य से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। धन को लेकर यदि कोई समस्या थी, तो वह भी दूर होगी और आपका डूबा हुआ धन भी आपको मिलने की संभावना है। बिजनेस में कुछ उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। आपको अपने आसपास रह रहे लोगों को पहचानकर चलने की आवश्यकता है। परिवार में बड़े बुजुर्गों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों की अपने साथी से मुलाकात होगी, जिससे वह फूले नहीं समाएंगे। बिजनेस को लेकर आप कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini)  मिथुन राशि के जातकों का दिन काफी रचनात्मक रहने वाला है। ऐसे में किसी रचनात्मक काम को पूरा करने में आपका दिन बीत सकता है। शुक्रवार के दिन आपको जो काम सबसे अधिक प्रिय है उसे करने का पूरा अवसर मिलेगा। ऐसे में आप अपना पसंदीदा कार्य करने से रिलैक्स मूड में रहेंगे। इस दौरान आपके दिमाग के नई योजनाएं भी आ सकती हैं, जिनपर आप आगे चलकर विचार कर सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से आपको अच्छा फायदा होगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा टास्क मिलेगा, जिसे आप आसानी से पूरा करेंगे। आप अपने कामों से लोगों का दिल जीतेंगे। आपकी किसी बात को लेकर परिवार के सदस्यों में नोंक झोंक होने की संभावना है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। संतान को तरक्की करते देख आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। विद्यार्थियों को बौद्धिक और मानसिक बोझ से छुटकारा मिलेगा।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन सिंह राशि वालों का काफी व्यस्त रखने वाला है। दिन धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में ही गुजरने वाला है। ऐसे में अगर आप पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल सके तो आगे के लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। रात का समय आपका मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए कड़ी मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। नौकरी में मन मुताबिक काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं लगेगा। आर्थिक मामलों को लेकर आपको थोड़ा ध्यान देने की आवश्यकता है। आपको अपनी शारीरिक समस्याओं को लेकर थोड़ा एतियात बरतनी होगी। कुछ नया करने की इच्छा आपकी जागृत हो सकती है। राजनीति की ओर प्रयास कर रहे लोगों को थोड़ा समझदारी दिखाने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें: Vastu Dosh: क्या आप भी दरवाज़े के पीछे कपड़े टांगते हैं, खबर पढ़ लीजिए

तुला राशि (Libra)  आज का दिन तुला राशि के जातकों के लिए कई तरह के शुभ अवसर लेकर आ रहा है। भाग्य का साथ मिलने से दिन आपके लिए लाभकारी रहेगा। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज के दिन सुलझते हुए दिख रहे हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में कुछ परेशानी खड़ी हो सकती है। परिवार और आस-पास के लोग ही इस परेशानी का कारण बनते हुए दिख रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। खर्चों के कारण आपकी जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है। आपको खर्चों को कंट्रोल करना होगा, नहीं तो भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। आपको किसी निवेश को समझदारी से करना होगा। जीवनसाथी के साथ यदि रिश्तों में कुछ खटास आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। नौकरी में कार्यरत लोगों को उनके अनुभव का अच्छा लाभ मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn)  मकर राशि के जातकों का आज का दिन सामान्य रहने वाला है। भागीदारी में किए गए व्यापारिक कार्यों से काफी मुनाफा होता दिख रहा है। रोजमर्रा के घरेलू कामों को आज के दिन पूरा करने का सुनहरा अवसर है। परिवार से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण फैसले आपको लेने पड़ सकते है। हो सकता है कि आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े। एक साथ कई तरह के काम हाथ में लेने से थोड़ी परेशानी बढ़ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपको अपनी पारिवारिक मामलों को लेकर यदि कोई टेंशन है, तो आप उसे परिवार के सदस्यों से बातचीत करके निपटा लें, तो आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में बॉस से आप कोई बात सोच समझकर बोले। आपका यदि कोई काम धन को लेकर रुका हुआ था, तो उसे भी आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। परिवार में किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधाएं भी दूर होंगी।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!

कुंभ राशि (Aquarius)  स्वास्थ्य को लेकर कुंभ राशि के जातकों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही आपकी परेशानी बढ़ा सकती है। मौसम परिवर्तन होने से कई बीमारियां दस्तक दे सकती हैं। ऐसे में अपने खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन अच्छा रहने वाला है। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आज आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आपको अपनी चिंताओं को लेकर अपने जीवनसाथी से बातचीत करनी होगी। आप अपने माताजी से किए हुए वादे को पूरा करेंगे। आपका कोई लेनदेन से संबंधित मामला यदि आपको समस्या दे रहा था, तो वह भी दूर होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा, नहीं तो समस्याएं बढ़ेगी।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। ख़बरी मीडिया किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें