15 February 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
15 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि शनिवार रात 11 बजकर 53 मिनट तक रहेगी। 15 फरवरी को पूरा दिन, पूरी रात पार कर रविवार सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक धृति योग रहेगा।
ये भी पढ़ेः Vastu Tips: भूलकर भी तुलसी के पास न रखें ये 5 चीजें, होगा नुक़सान!

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों के कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकते हैं, जिससे आपके सहकर्मी परेशान हो सकते हैं और उनको थोड़ा थकान का अनुभव होगा। दिन भर की भागदौड़ से आपको शाम तक काफी थकान लग जाएगी और फिर किसी काम में आपका मन नहीं लगेगा। आप परिवार के लोगों के साथ मिलकर कोई रुका कार्य पूरा कर लेंगे। रात में जीवनसाथी की तबियत बिगड़ सकती है।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताएंगे, जिसमें पुरानी यादें ताजा होगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं। आपके परिवार में किसी सदस्य को नौकरी से संबंधित समस्या चल रही थी, तब वह भी दूर होगी। आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे। आपको किसी विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती हैं।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपको पिता के आशीर्वाद और उच्चाधिकारियों की कृपा से कोई कीमती वस्तु या संपत्ति मिल सकती है। दिन व्यस्त रहेगा, फिजूलखर्ची से बचें। शाम के वक्त आपको किसी सड़क दुर्घटना से बचने की सलाह है। किसी प्रिय और महान व्यक्ति से मिलने से मनोबल बढ़ेगा। जीवनसाथी के परिवार से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपका दिन शुभ होगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको अपने पारिवारिक मामलों को मिल बैठकर सुलझाने की आवश्यकता है। कुछ मामलों में आपके जीवनसाथी की सलाह खूब काम आएगी। आप अपने पारिवारिक बिजनेस में मंदी को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। माता-पिता की सेहत पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। बिजनेस में यदि आपको कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। कार्यक्षेत्र में आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों को राजनीतिक क्षेत्र में बड़ी सफलता मिल सकती है। संतान के प्रति जिम्मेदारियां पूरी होंगी। प्रतिस्पर्धा में आगे बढ़ेंगे, रुके हुए काम पूरे होंगे। आपकी सभी समस्याएं दूर होंगी। आपके धन में वृद्धि होने के योग हैं और आपके लिए कारोबार में सफलता की संभावना बन रही है। शाम और रात का समय प्रियजनों के साथ हंसी-मजाक में बीतेगा। खानपान का ध्यान रखें।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए किसी जोखिम भरे काम को करने से बचने के लिए रहेगा। आपकी कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी, लेकिन आप अपने व्यवहार पर पूरा ध्यान दें और यदि किसी काम को लेकर संशय बना हो, तो उसमें बिल्कुल आगे ना बढ़ें। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं। किसी दूर रहकर परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। राजनीति में कार्यरत लोगों की छवि और निखरेगी। उनके जन समर्थन में भी इजाफा होगा।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों को शिक्षा और प्रतियोगिता में सफलता मिल सकती है। आय के नए स्रोत बनेंगे। वाकपटुता से सम्मान मिलेगा। भागदौड़ की वजह से सेहत बिगड़ सकती है, सावधान रहें। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। यात्रा सुखद और लाभदायक रहेगी। आपके धन में वृद्धि होगी और आपको दूसरों को देखकर अच्छे कार्य करने का मन करेगा। धन में वृद्धि के योग हैं और आपको भाग्य का साथ मिलेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बढ़िया रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और आप मौज-मस्ती भरा जीवन जिएंगे। संतान के भविष्य को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपको किसी पुरानी छोड़ी हुई नौकरी का ऑफर आ सकता है, लेकिन फिलहाल आप पुरानी में ही टिके रहे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आप किसी इलेक्ट्रॉनिक आइटम को घर लेकर आ सकते हैं। आपको अपने खर्चो को ध्यान में रखकर कामों को करने की आवश्यकता है।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि वालों का धन घरेलू सामान पर खर्च होगा। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। किसी अधीनस्थ कर्मचारी या रिश्तेदार की वजह से तनाव बढ़ सकता है। लेन-देन में सावधानी बरतें, पैसा फंस सकता है। दिन में सरकारी कामों या कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं, जिसमें अंततः जीत आपकी होगी। आपके खिलाफ साजिशें नाकाम होंगी।
ये भी पढ़ेः Unlucky Colour: गलती से भी इस रंग का पेंट घर में मत लगाना..नहीं तो…!
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए पद-प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला रहेगा। आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके घर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। पूजा-पाठ में आपका खूब मन लगेगा। धार्मिक कार्यों में भी आपके काफी रुचि रहेगी और आपके घर के कुछ काम पेंडिंग चल रहे थे, तो उन्हें भी आप निपटाने की कोशिश में लगे रहेंगे। भाई-बहनों का आपको पूरा साथ मिलेगा। जीवनसाथी से यदि कोई बात गुप्त रखी थी, तो वह उनके सामने उजागर हो सकती है।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन, सम्मान और यश में वृद्धि होगी। रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रियजनों से मुलाकात होगी। वाणी पर संयम न रखने से परेशानी हो सकती है और ऑफिस में लोगों के साथ आपका विवाद हो सकता है। शाम को प्रियजनों से मुलाकात और रात में मनोरंजन का मौका मिलेगा। आपको कहीं घूमने का मौका मिलेगा।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपको अक्समात लाभ मिलने के भी योग बनते दिख रहे हैं, लेकिन आप बिजनेस में किसी पर अधिक भरोसा ना करें, नहीं तो वह भरोसा आपको कोई भारी नुकसान करवा सकता है। आपकी कोई डील यदि लंबे समय से लटक रही थी, तो उसके फाइनल होने की संभावना है। आप परिवार के सदस्यों के साथ कुछ आनंदमय पल व्यतीत करेंगे और अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।