25 Dec 2023 Ka Rashifal..12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि

किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

आज आपका राशिफल कैसा होगा। किस राशि के जातकों को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़ेंः Vastu: घर खरीदते समय जरूर रखें इन चीजों का ध्यान, मिलेगा मां लक्ष्मी जी का आशीर्वाद

मेष राशि (Aries)  आज का दिन आपके लिए कुछ विशेष कर दिखाने के लिए रहेगा। आपको ससुराल पक्ष से आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है। आपको किसी काम की पूरी नीति बनाकर चलना होगा। यदि आपको कोई सलाह दे, तो आप उसकी बातों में ना आए। विद्यार्थियों को बौद्धिक व मानसिक बोझ से छुटकारा मिलता दिख रहा है। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट आने के कारण आपको भाग दौड़ अधिक करनी होगी। इसमें आप अपनी शारीरिक समस्याओं पर भी पूरा ध्यान दें। आप किसी नए काम की शुरुआत करने से पहले परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मश्वरा आवश्यक करें।

वृष राशि (Tauras) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों की बातों का पूरा मान रखेंगे। उनके साथ मिलकर किसी नए काम की शुरुआत करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप अपने मित्रों के साथ कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं। आपका कोई पुराना रोग फिर से उभर सकता है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो आप उसमें डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आपको किसी अपरिचित व्यक्ति के मिलने से समस्या आ सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini)  आज का दिन आपके लिए किसी वाद विवाद में पड़ने से बचने के लिए रहेगा। आप वरिष्ठ व सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता बनाए रखें। धन संबंधित मामलों में कोई जोखिम ना उठाएं और किसी को धन बिना लिखा पढ़ी के न दें, अन्यथा धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आ सकते हैं, लेकिन उसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। संतान आपसे किसी बात को लेकर नाराज हो सकती है। आप उनकी समस्याओं को सुनने के लिए कुछ समय अवश्य निकले।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। आपकी संतान के विवाह में आ रही समस्या दूर होगी। प्रशासनिक क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों को अच्छा प्रमोशन मिल सकता है। आपको एक स्थान से दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। आप किसी अजनबी की बातों में ना आए। माता जी की सेहत के प्रति आपको सचेत रहना होगा। आपको संतान के प्रति अपने दायित्वों की पूर्ति आसानी से कर पाएंगे। आपका कोई विरोधी आपके खिलाफ कोई षड्यंत्र रच सकता है।

सिंह राशि (Leo)  आज का दिन आपके लिए नुकसानदायक रहने वाला है। आपको बिजनेस में कोई नुकसान के होने की संभावना बनती दिख रही है, इसलिए कोई भी डील फाइनल करने से बचे। आपने यदि अपने खान-पान में लापरवाही बरती, तो धन संबंधित समस्याओं का आपको सामना करना पड़ सकता है। आप किसी को बड़ी रकम उधार में ना दे, नहीं तो समस्या होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। आप अपने से ज्यादा और के कामों पर ध्यान लगाएंगे, जिससे आपका काम लटक सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) कन्या राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आज आप अपने जरूरी कार्य समय से पूरे कर लेंगे। आप अपनी शानशौकत के लिए धन का व्यय कर सकते हैं। आप दूसरों की भलाई व सेवा मन लगाकर दिल से करते रहे हैं, इसका लाभ आज आपकी संतान को मिलेगा। रात में आप परिवार के साथ कहीं घूमने जाने की प्‍लानिंग कर सकते हैं। आप अपनी सेहत का ध्‍यान रखें।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों को कोई भी कार्य करने में बहुत ही सावधान रहने की जरूरत है। आपको परेशानी से बचने के लिए कोई भी काम सोचकर करना चाहिए। अकस्मात कोई राजकीय दण्ड भी आप पर लग सकता है। जोखिम के कामों से दूर रहें। आपको किसी कारण से मानहानि का सामना करना पड़ सकता है। आज आपको सेहत के मामले में कोई रिस्‍क न लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज आपको बहुमूल्य वस्तु की प्राप्ति होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा। यदि आप नौकरी करते हैं तो पद और अधिकारों में वृद्धि होगी। आपके साहस एवं पराक्रम के सामने शत्रु नतमस्तक होंगे। संतान के प्रति आपकी प्रेम भावना बढ़ेगी। शाम के वक्‍त किसी पार्टी में जाने का मूड बन सकता है और आपके कार्य सफल होंगे। नौकर चाकरों का सुख पर्याप्त मात्रा में मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में जो योजनाएं आपने बनाई थीं उसका आपको लाभ होगा। आप बुद्धि विवेक नए कार्य करने में सफल होंगे और आपको सम्‍मान की प्राप्ति होगी। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी और आपकी संतान को करियर के मामले में परेशानी हो सकती है। विश्वास प्राप्त व्यक्ति एवं नौकर चाकर विश्वासघात करने का प्रयास करेंगे सावधान रहें।

मकर राशि (Capricorn) आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। कुछ नए मौके आपको मिल सकते हैं। मिल कर किए गए कामों से आपको बहुत हद तक सफलता मिलने के योग है। इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा। आपका मन प्रसन्न रहेगा। कोई नई बात आप सीख सकते हैं। सूर्यदेव को जल अर्पित करें, जीवन में लोगों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। दाम्पत्य संबंध मधुर होंगे । रोजमर्रा के कामों से आपको फायदा होगा। कारोबार में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते हैं। आपको कई नये काम करने के मौके मिलेंगे, जिनमें आप सफल भी होंगे। आप दूसरों की मदद के लिये तैयार रहेंगे। परिवार में लाभ की स्थिति बनेगी। रचनात्मक काम से आपको फायदा मिलेगा। पक्षियों को दाना खिलाएं, रूका हुआ धन वापस मिलेगा।

मीन राशि (Pisces) आज आपका दिन उत्तम रहेगा। कामकाज के मामले में परिस्थिति अच्छी रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके संबंधों की मजबूती बरकरार रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी । माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स भी आपके साथ खड़े रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के मामले में आपकी मेहनत सफल रहेगी। गाय को रोटी खिलाएं, शुभ समाचार मिलने के योग बनेंगे।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना को महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2023-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-rashifal today-hindi rashifal-25 December-2023 rashifal-December- rashifal 2023 ka rashifal-rashifal 25 December-2023

Note: ( कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)