12 July 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 12 जुलाई को श्रावण कृष्ण पक्ष की दुवितिया तिथि व दिन शनिवार है। दुवितिया तिथि देर रात 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। वहीं, शाम 7 बजकर 32 मिनट तक विष्कुम्भ योग रहेगा। साथ ही पूरा दिन पूरी रात पार करके 13 जुलाई की सुबह 6 बजकर 53 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा अशून्यशयन व्रत है।

मेष राशि (Aries) मेष राशि के लोगों लिए उन्नति के संयोग बन रहे हैं। जीवनसाथी से आर्थिक मामलों में सक्रिय सहयोग मिलेगा। परिवार में कोई फिक्स्ड डिपॉजिट या इंश्योरेंस पॉलिसी पर चर्चा हो सकती है। अनपेक्षित खर्चे, विशेषकर बच्चों की शिक्षा, ऑनलाइन कोर्स या होम रिपेयर पर हो सकते हैं। बिजनस में कोई पुराना सहयोगी दोबारा संपर्क कर सकता है, जिससे नई योजना को गति मिल सकती है। सरकारी टेंडर, टैक्स क्लियरेंस या सब्सिडी से जुड़े कार्यों में सफलता संभव है। ऑनलाइन व्यापार, डिजिटल मार्केटिंग या कंटेंट क्रिएशन से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ हो सकता है।
वृष राशि (Taurus) आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे, जिससे रिश्तों में यदि कुछ कड़वाहट आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आप किसी अजनबी की बातों में आकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट ना करें। शेयर मार्केट से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपको पिताजी को कोई सेहत संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। आप अपने घर के निर्माण का भी कार्य शुरू कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों को सावधानी के साथ काम करने की सलाह है। महत्वपूर्ण फाइनेंशियल डॉक्युमेंट्स और मोबाइल या ई-वॉलेट की सुरक्षा सुनिश्चित करें। संतान की सफलता भविष्य में निवेश की दिशा तय कर सकती है। मीडिया, कंटेंट क्रिएशन, यूट्यूब, ब्लॉगिंग और कोचिंग क्लास जैसे क्षेत्रों में कार्यरत जातकों के लिए नई डील मिल सकती है। बैंकिंग सेक्टर से संबंधित कोई रुका हुआ क्लेम, जैसे बीमा राशि या कर्ज मंजूरी, संभव है। फ्रीलांसर या पार्ट टाइम काम करने वाले लोगों के लिए दिन बहुत उपयोगी है।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। अकस्मात धन लाभ मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने किसी परिजन से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है। व्यवसाय में कोई तकनीकी समस्या के कारण कुछ कठिनाइयां आएंगी। आपकी निर्णय लेने की क्षमता भी बेहतर रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा। आपको अपने जूनियर से काम को लेकर मदद लेनी पड़ सकती है।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि के लोगों का भाग्य साथ दे रहा है। वाणी की मधुरता और नेटवर्किंग स्किल्स से बड़े कॉर्पोरेट या सरकारी क्लाइंट्स से संपर्क बन सकता है। पत्रकारिता, शिक्षा, विज्ञापन और सिविल सर्विस की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता या इंटरव्यू का बुलावा मिल सकता है। शेयर बाजार से जुड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं तो एक्सपर्ट की सलाह लें। बिजली, सोलर, टेक्नोलॉजी और एप डेवलपमेंट से जुड़े कार्यों में निवेश लाभकारी रहेगा। दिनभर व्यस्तता रहेगी, परंतु लाभ निश्चित है।
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए रहेगा। आप बिजनेस में भी कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। भाग्य का आपको पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी वाणी पर संयम रखें। आपकी इनकम तो बढ़ेगी, लेकिन खर्च भी उसी हिसाब से होंगे, जो आपको परेशानी देंगे। दोस्तों व सगे संबंधियों से निकटता आएगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है। आप अपनी संतान के मन में चल रही समस्याओं को भी दूर करने की कोशिश करेंगे। नौकरी में प्रमोशन मिलने से आप कहीं बाहर जा सकते हैं।
तुला राशि (Libra) तुला राशि के लोगों के लिए धन प्राप्ति के मामले में दिन अनुकूल है। पुराना निवेश जैसे पीपीएफ, एलआईसी या पोस्ट ऑफिस स्कीम से लाभ हो सकता है। व्यापार में कोई बड़ी पेमेंट क्लियर हो सकती है जिससे राहत मिलेगी। यदि आप आयात-निर्यात, स्टेशनरी, हेल्थकेयर या ऑनलाइन शॉपिंग बिजनस में हैं तो नए ग्राहक जुड़ेंगे। किसी मित्र या सलाहकार के साथ मिलकर नई पार्टनरशिप या ज्वाइंट वेंचर की योजना बन सकती है। क्रेडिट कार्ड से जुड़ा विवाद भी हल होने की संभावना है।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए आनंदमय रहने वाला है। आप किसी नई संपत्ति की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छी रहेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में आपसी सहयोग बना रहेगा। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को उनके कामों से एक नई पहचान मिलेगी। आप अच्छे भोजन का आनंद लेंगे। आप ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं, लेकिन आपको अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन में चल रही समस्याएं काफी हद तक दूर होगी।
ये भी पढ़ेंः
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए जमीन-जायदाद के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपका कोई अटका हुआ काम पूरा होगा। आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। आपके बिजनेस की कोई अटकी हुई डील फाइनल हो सकती है, लेकिन उसके लिए आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। आप अपनी इच्छाओं को पूरा करने के लिए अच्छा खासा खर्चा करेंगे। आपको जीवनसाथी की ओर से सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। परिवार में यदि कोई वरिष्ठ सदस्य आपको काम को लेकर कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लिए दिन अनुकूल है। गवर्नमेंट सेक्टर, ग्रांट्स या स्कॉलरशिप के जरिए धन प्राप्ति के योग हैं। यदि आप कोई जॉब स्विच की सोच रहे हैं तो उसके लिए उपयुक्त अवसर आ सकता है। करियर में नई दिशा मिलने के संकेत हैं, विशेषकर वो लोग जो विदेश से जुड़े कार्य कर रहे हैं। नेटवर्किंग, पब्लिक स्पीकिंग या कॉर्पोरेट प्रजेंटेशन से भी आय का स्रोत बन सकता है। रियल एस्टेट और कृषि निवेश शुभ रहेगा। आपको अचानक से लाभ के योग बन रहे हैं। आपके मान सम्मान में वृद्धि के येाग हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि के लोगों को समझदारी से काम लेने की सलाह है। आर्थिक निर्णय लेते समय भ्रम की स्थिति से बचें। शनि की स्थिति अनावश्यक भ्रम, संशय या देरी करा सकती है। नौकरी या बिजनस में बदलाव की सोच रहे हैं तो रिसर्च और तैयारी में दिन बिताएं। हेल्थ पर खर्च संभव है, इसलिए इंश्योरेंस या हेल्थ प्लानिंग पर ध्यान दें। क्रिप्टो, कमोडिटी या डे ट्रेडिंग से पूरी तरह बचें। बैंकिंग कार्यों, इंश्योरेंस क्लेम और डॉक्युमेंटेशन में सफलता संभव है।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके मन में कुछ कामों को लेकर टेंशन रहेंगी, लेकिन आपको कुछ नई इनकम भी बढ़ेगी। कारोबार में आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप प्रतिद्वंदियों को भी आसानी से मात देने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। परिवार में किसी सदस्य से किए हुए वादे को आप आसानी से पूरा करेंगे। आप किसी की यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। माता जी से यदि किसी बात को लेकर वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी दूर होगा।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
