12 January 2025 Ka Rashifal

12 January 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

12 January 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

12 जनवरी को पौष शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि रविवार को पूरा दिन, पूरी रात पार कर सोमवार सुबह 5 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। 12 जनवरी को सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा, उसके बाद इंद्र योग लग जाएगा। साथ ही रविवार दोपहर पहले 11 बजकर 25 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा।

ये भी पढ़ेः Vastu Tips: पति-पत्नी के झगड़ों के पीछे हो सकते हैं ये वास्तु दोष, जानें कैसे करें सुधार

मेष राशि (Aries)  मेष राशि वालों के लिए धन लाभ के योग हैं। कारोबार में आपको बड़ा मुनाफा होगा और कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। ऑफिस में आपको प्रशंसा प्राप्‍त होगी और आपके काम को काफी पसंद किया जाएगा। सम्मान मिलने से आपका मन प्रसन्‍न होगा और कारोबार में आपकी योजनाएं सफल होंगी। शाम के बाद आपको सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होने का मौका मिलेगा। खर्च बढ़ेगा और आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी।

वृष राशि (Taurus)  आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप कामों को लेकर ज्यादा टेंशन नहीं लेंगे। संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। परिवार का यदि कोई मुद्दा कानून में चल रहा था, तो उसको लेकर आपको ध्यान देने की आवश्यकता है, नहीं तो वह और लंबा खिंच सकता है। जीवनसाथी के लिए आप किसी नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आप अपने घरेलू कामों को निपटाने के पूरी कोशिश करेंगे।

मिथुन राशि (Gemini)   मिथुन राशि वालों के लिए दिन रचनात्मक कार्यों के लिए अच्छा है। आप अपनी पसंदीदा कलात्मक गतिविधियों में समय बिता सकते हैं और आपको मन के मुताबिक आराम करने को भी मिलेगा। नए विचार मन में आएंगे। इसलिए वरिष्ठ लोगों से मार्गदर्शन लेना फायदेमंद रहेगा। सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और आपके लिए सफलता के साथ ही तरक्‍की के योग भी बने हैं।

कर्क राशि (Cancer)  आज का दिन आपके लिए लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के लिए रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में नई ताजगी आएगी। आप अपने बिजनेस के कामों को लेकर किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। जीवनसाथी को आपकी कोई बात बुरी लग सकती है, जिससे दोनों के बीच वाद-विवाद की स्थिति खड़ी हो सकती है। आप दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोगों इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं। कोई पुराना मित्र आपसे लंबे समय बाद मिलने आ सकता है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

सिंह राशि (Leo)   सिंह राशि के लोगों के लिए दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है, लेकिन धर्म आध्यात्म के मामले में आप थोड़ा सा वक्‍त निकाल लेंगे। आपके लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात्रि का समय मंगलमय कार्यों में व्यतीत होगा और आपका दिन सफलता से भरा होगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ेगी। प्रेम जीवन जी रहे लोग अपने साथी को लेकर डेट पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। माता-पिता की सेवा में आप दिन का काफी समय लगाएंगे। संतान को तरक्की करते देख आपको खुशी होगी। आप राजनीति में भी कदम बढ़ाने के बारे में सोच विचार कर सकते हैं। आपको यदि कोई शारीरिक समस्या चल रही है, तो उसके लिए आपको किसी अच्छे डॉक्टर से परामर्श लेना होगा।

तुला राशि (Libra)  तुला राशि के लोगों के लिए दिन लाभकारक है और आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। ज़मीन जायदाद के मामले में पारिवारिक और आस-पास के लोग कुछ परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होने से आपका मन काफी प्रसन्‍न रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio)   आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यदि आप किसी घर मकान आदि की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई कर रहे थे, तो उसके मिलने में आपको आसानी होगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके बिजनेस के लिए कारगर सिद्ध होगी। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी नहीं दिखानी है।

धनु राशि (Sagittarius)   धनु राशि के लोगों को शांति और सफलता से कामयाबी हासिल होगी। दिन सावधानी और सतर्कता का है। बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के काम से परे कुछ नए काम में हाथ आजमाएं। किसी अपने के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

ये भी पढ़ेः Rashi Update: 50 साल बाद त्रिग्रही योग, इन तीन राशियों की चमकेगी किस्मत!

मकर राशि (Capricorn)   आज का दिन आपके लिए तनावग्रस्त रहने वाला है। धार्मिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। व्यापार करने वाले जातकों को अच्छा मुनाफा मिलता दिख रहा है। आपको किसी काम को लेकर ज्यादा टेंशन लेने की आवश्यकता नहीं है। आपकी सेहत में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी। आपको जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं, जिनसे आपको बचना होगा।

कुंभ राशि (Aquarius)  कुंभ राशि के लोगों को करियर के मामले में लाभ होगा और दिन सावधानी व सतर्कता से भरा होगा। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच समझ कर करें। वरना आपको नुकसान हो सकता है। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी और रुके कार्य पूर्ण होंगे।

मीन राशि (Pisces)  आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक सदस्यों में एकता बनी रहेगी। रक्त संबंधी रिश्तो में मजबूती आएगी। परिवार के सभी सदस्य प्रसन्न रहेंगे। भाई व बहनों से यदि संबंधों में कुछ कटुता चल रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मिलने आ सकता है। व्यापार में बढ़ोतरी होने से खुशी होगी। आप अपने कामों को लेकर काफी व्यस्त रहेंगे। आपको अपने पिताजी से कामों को लेकर अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।