10 October 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 10 अक्टूबर 2025 से कार्तिक मास का चौथा दिन है। पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है, जो शाम 7:38 बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि लग जाएगी। आज शुक्रवार का दिन है, जिस दिन सूर्य देव कन्या राशि में रहेंगे जबकि चंद्रमा वृषभ राशि में स्थित होगा।
आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक रहेगा। वहीं राहुकाल का समय सुबह 10:41 बजे से दोपहर 12:08 बजे तक रहेगा। आज कई विशेष त्योहार मनाए जा रहे हैं, जिनमें करवा चौथ, मासिक कार्तिगाई और वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी शामिल हैं। इसके अलावा, शुक्रवार के दिन आप शुक्रवार का व्रत भी रख सकते हैं, जो माता लक्ष्मी को समर्पित होता है।

मेष राशि (Aries) आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में बढ़िया रहने वाला है। नौकरी को लेकर परेशान चल रहे लोगों को कोई बेहतर अवसर हाथ लगेगा। आप भविष्य को लेकर कोई बड़ा इन्वेस्टमेंट करने की सोचेंगे। आप अपने घर-परिवार में जिम्मेदारियां से बिल्कुल पीछे न हटे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी खटपट हो सकती है। माताजी आपको आज कुछ पारिवारिक मामलों को लेकर बातचीत करेंगे, जिनको लेकर आप कोई बेहतर सलाह दें, तो ही बेहतर रहने वाला है।
वृष राशि (Taurus) आज का दिन वृष राशि वालों के जीवन में शांति लेकर आया है। राजनीतिक क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। इस दौरान शासन-सत्ता से गठजोड़ का लाभ मिलेगा। नए अनुबंधों से पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत दिख रहे हैं। हालांकि रात के समय में अप्रिय व्यक्तियों से मुलाकात तनाव का कारण बन सकती है। वहीं, संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने से मन को शांति मिलेगी।
मिथुन राशि (Gemini) आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। छोटे बच्चों के साथ आप कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपको अपने लंबे समय से रुके हुए कामों को पूरा करने के भी प्रयासों में तेजी लानी होगी। आपको कामों को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी, जिससे जीवनसाथी आपसे नाराज हो सकते हैं। आप संतान के करियर को लेकर कोई निर्णय बहुत ही सोच विचारकर लें।
कर्क राशि (Cancer) आज चंद्रमा का नवम भाव में होना कर्क राशि वालों के लिए उत्तम संपत्ति और भाग्य वृद्धि के संकेत दे रहा है। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। इसके अलावा आपके मान-सम्मान में वृद्धि की भी संभावना बन रही है। संतान से जुड़ी जिम्मेदारी पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। धार्मिक स्थानों की यात्रा के भी योग बन रहे हैं। जो आपके लिए सुखद और लाभदायक होंगे। शाम से लेकर रात के समय तक प्रियजनों से भेंट हो सकती है।
सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए शांतिपूर्ण रहने वाला है। आप अपनी ऊर्जा को सही कामों में लगाएं, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। आपकी किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। आप अपने मन में नकारात्मक विचारों को न रखें और जरूरत के हिसाब से खर्च करें। किसी प्रॉपर्टी की डील यदि अटकी हुई थी, तो उसके भी फाइनल होने की संभावना है। आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। पिताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
कन्या राशि (Virgo) बुध की कृपा से आज कन्या राशि के जातकों का भाग्य चमकेगा और सफलता प्राप्त होगी। रोजगार और व्यापार से जुड़े प्रयासों में सफलता मिलेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद में जीत मिलने की संभावना है। आपकी मेहनत का उचित फल आजके दिन आपको मिलेगा। इस दौरान आपकी कीर्ति बढ़ेगी और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा।
तुला राशि (Libra) आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लगेगा। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। वाहनों के प्रयोग से आप सावधानी बरतें और आपको अपनी संतान की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। कुछ नए संपर्कों से आपको लाभ मिलेगा। आपको सेहत के प्रति थोड़ा एहतियात बरतनी होगी।
ये भी पढ़ें: Astrology: 17 अक्टूबर से इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, आकस्मिक धनलाभ के योग!
वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि में मार्गी शनि और पंचम चंद्र योग अभी सात दिन और रहेगा, जिससे कुछ स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां संभव हैं। वायु, मूत्र या रक्त से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में डॉक्टर की सलाह लेना आपके लिए लाभदायक रहेगा। शारीरिक अस्वस्थता के बावजूद कार्यों में आपकी सक्रियता बनी रहेगी। अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें। दिन के उत्तरार्ध में कुछ राहत महसूस होगी।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए असमंजस भरा रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को भी कुछ तनाव बना रहेगा। आप कोई फैसला जल्दबाजी में न लें, नहीं तो बाद में आपको उसके लिए पछतावा होगा। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा अवश्य करेंगे। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। आपको अपने भाई-बहनों से किसी पैतृक संपत्ति को लेकर कहासुनी हो सकती है।
धनु राशि (Sagittarius) आज के दिन धनु राशि के जातकों के विरोधी भी प्रशंसा करते नजर आएंगे। शासन-सत्ता से निकटता बढ़ाने से लाभ के अवसर मिल सकते हैं। ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में प्रभावशीलता झलकेगी। शाम के समय में सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों से संबंध मधुर रहेंगे। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) आज का दिन आपके लिए बाकी दिनों की तुलना में बेहतर रहने वाला है। परिवार में बड़े सदस्य आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। आप कार्यक्षेत्र में किसी बड़ी जिम्मेदारी के मिलने से थोड़ा परेशान हो सकते हैं। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको घर-परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों में एकजुटता बनाए रखनी होंगी। आप कहीं पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Shanidev: 100 साल बाद दिवाली पर शनि बरसाएंगे कृपा, इन राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे!
मीन राशि (Pisces) मीन राशि के जातकों का आज का दिन संतान की चिंता में व्यतीत होगा। दांपत्य जीवन में पुराने मतभेद समाप्त होंगे और संबंधों में निकटता बढ़ेगी। बहनोई या साले से आर्थिक लेन-देन से बचें। इससे संबंधों में खटास आ सकती है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी हो सकती है। किसी यात्रा के दौरान सतर्क रहें। बृहस्पति का चतुर्थ योग मूल्यवान वस्तुओं की चोरी या गुम होने की संभावना बना रहा है। ऐसे में अपने सामान का विशेष ध्यान दें।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
