9 August 2025 Ka Rashifal

9 August 2025 Ka Rashifal.. 12 राशियों की सटीक भविष्यवाणी

Yours राशि
Spread the love

9 August 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।

आज 9 अगस्त को दिन शनिवार पर सावन पूर्णिमा तिथि है। इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। इसके अलावा संस्कृत दिवस, गायत्री जयंती, नारली पूर्णिमा भी आज ही पड़ रहे हैं। आज अगस्त 2025 को श्रावण मास 2025 का समापन होगा। आज अगस्त 2025 को भद्रा काल सूर्योदय से पहले समाप्त हो जाएगा। लेकिन राहुकाल सुबह के समय करीब डेढ़ घंटे के लिए लगेगा। बता दें कि सुबह 9:03 बजे से 10:41 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस समय में राखी बांधना शुभ नहीं होगा।

Pic Social Media

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त

आज रक्षाबंधन 2025 के पर्व पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त 9 अगस्त को सुबह 5:47 बजे से दोपहर 1:24 बजे तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त भी दोपहर 12 बजे से 12:53 बजे तक रहेगा, जो विशेष रूप से शुभ माना जाता है। राखी पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 8 अगस्त को दोपहर 2:12 बजे से होगी और यह तिथि 9 अगस्त को दोपहर 1:24 बजे तक समाप्त होगी। ऐसे में भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए आज का दिन बेहद उपयुक्त रहेगा।

मेष राशि (Aries)  कार्यक्षेत्र में आपको सफलता प्राप्त करने के लिए अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। किसी व्यक्ति के सहयोग मिलने से आपका जरूरी काम भी पूरा हो सकता है जिससे मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर विरोधी आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आपको कुछ मामलों में नई योजनाएं भी बनानी पड़ सकती हैं। लेकिन कुछ बाधाओं का सामना भी करना पड़ सकता है जिससे लाभ मिलने में देरी होगी। आपको कोई शुभ समाचार भी सुनने को मिल सकता है।

वृष राशि (Taurus)   आज आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। मित्रों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप किसी वाहन की खरीदारी की योजना बनाएंगे। आपको जीवनसाथी से किसी वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा, नहीं तो उससे आपके रिश्तों में कड़वाहट बढे़गी। व्यापार में अच्छा उछाल आएगा। प्रेम संबंधों में आपका विश्वास भी मजबूत रहेगा, तो आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधानी बरतें।

ये भी पढ़ेंः Aayushman Yog: 8 अगस्त को आयुष्मान योग का उत्तम संयोग, इन 5 राशियों को मां लक्ष्मी बनाएंगी धनवान!

मिथुन राशि (Gemini)   आर्थिक मामलों में आपको अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है और समाज में मान-सम्मान में भी वृद्धि होगी। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन लेन-देन के समय सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा आपका कोई काम बिगड़ सकता है। परिवार में चल रही समस्याओं को एक साथ बैठकर सुलझाना बेहतर होगा। साथ ही, जल्दबाजी में फैसले लेने से भी बचना होगा।

कर्क राशि (Cancer)   आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। परिवार के सदस्यों में यदि दूरी आ गई थी, तो वह भी दूर होगी। आज आप किसी से कटु वचन ना बोले और यदि कोई लेनदेन करें, तो बहुत ही देखभाल कर करें। किसी सरकारी योजना का आपको पूरा लाभ मिलेगा।  आप मौज-मस्ती के मूड में रहेंगे। आप किसी यात्रा पर जाएं, तो अपने सामानों की सुरक्षा आवश्यक करें। आप संतान की पढ़ाई-लिखाई को लेकर कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

सिंह राशि (Leo)   कारोबार के मामले में धीरे-धीरे आपके सारे काम बनते जाएंगे, जिससे मानसिक तनाव भी काफी हद तक कम होगा। व्यापार में लाभ कमाने के अवसर मिलेंगे और अच्छे दिनों की शुरुआत के संयोग भी बन रहे हैं। जिससे आपके जीवन में खुशियां आएंगी। लेकिन आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकता है। ऐसे में आपके लिए बजट बनाकर धन खर्च करना बेहतर रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)  आज का दिन आपके लिए कला और कौशल में सुधार लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अपने बॉस की आंखों का तारा बनेंगे। आपको कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। राजनीति में कार्यरत लोगों के जन समर्थन में इजाफा होगा। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हो सकती है। आप किसी नए प्रॉपर्टी की डील को फाइनल करने की कोशिश करेंगे, जिसके लिए आप कोई लोन भी अप्लाई कर सकते हैं। परिजनों से यदि कोई मनमुटाव चल रहा था, तो वह दूर होगा।

तुला राशि (Libra)  आपका दिन कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप बेहद अच्छा काम करेंगे और आसपास के लोगों पर भी गहरा प्रभाव छोड़ेंगे। अगर समस्याओं का सामना कर रहे थे तो अब वे भी दूर होती जाएंगी। समय के अनुसार चलने से आपको उन्नति प्राप्त होगी। लेकिन सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। आपको आंखों या पेट से जुड़ी समस्या परेशान कर सकती है।

ये भी पढ़ें: Rakshabandhan: 8 या 9 अगस्त, रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त कब है?

वृश्चिक राशि (Scorpio)  आज का दिन आपके लिए सूझ बूझ दिखाकर काम करने के लिए रहेगा। आप कुछ नए लोगों से मेलजोल बढ़ाएंगे, लेकिन आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। बिजनेस को लेकर आपको किसी के साथ पार्टनरशिप करनी पड सकती है, जिससे आपका व्यवसाय काफी आगे तक चलेगा। आप अपनी संतान को किसी परीक्षा की तैयारी करा सकते हैं। आपको अपने लक्ष्य को त्यागकर आगे बढ़ना होगा। आप कोई महत्वपूर्ण जानकारी जुटाने की पूरी कोशिश करेंगे।

मकर राशि (Capricorn)   कार्यक्षेत्र में आप कामकाज के सिलसिले में नई योजनाएं भी बना सकते हैं, जिसमें मित्रों का सहयोग भी प्राप्त होगा। इससे आपके सोचे हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और विरोधियों से भी छुटकारा मिल सकता है। आपको परिवार में किसी प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद को सुलझाने की भी जरूरत पड़ सकती है। नौकरी करने वालों का दिन सामान्य रहने वाला है।

धनु राशि (Sagittarius)  आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपनी सुख-सुविधाओं पर पूरा जोर देंगे और घर पर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप सभी का भरोसा जीतने की पूरी कोशिश करेंगे। जनकल्याण के कार्यों पर आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको किसी धार्मिक यात्रा पर भी जाने का मौका मिल सकता है। जीवनसाथी पर आपको थोड़ा ध्यान देना होगा। आप संतान को संस्कारों और परंपराओं का पाठ पढ़ाएंगे। यदि  आपने किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा करने की आप कोशिश करें।

कुंभ राशि (Aquarius)  आपको अपने किसी प्रोजेक्ट में सफलता प्राप्त हो सकती है या योजनाएं भी सफल हो सकती हैं, जिससे आर्थिक लाभ कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे। आपको अपने मामा की ओर से भी कोई लाभ प्राप्त हो सकता है और घर में पुराने मित्र मिलने आ सकती है। लेकिन कार्यक्षेत्र में आपको किसी पर बेवजह संदेह करने से बचना होगा, अन्यथा हानि हो सकती है।

मीन राशि (Pisces)   आज का दिन आपके लिए आय में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा, क्योंकि आपको बिजनेस में भी अच्छी सफलता मिलने की संभावना है और आपकी कुछ डील फाइनल होगी। परिवार में भी किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती है। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा। आपकी आय के सोर्सो बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है।

Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।