1 July 2025 Ka Rashifal: किरण जोशी, ज्योतिषाचार्य, उज्जैन, MP

महाकाल नगरी उज्जैन की ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से जानिए राशि के अनुसार आज आपका दिन कैसा रहेगा और किन उपायों से इसे आप बेहतर कर सकते हैं।
आज 1 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। यह षष्ठी तिथि सुबह 10 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। उसके बाद सप्तमी तिथि लग जायेगी। वहीं, शाम 5 बजकर 19 मिनट तक व्यतिपात योग रहेगा। साथ ही सुबह 8 बजकर 54 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा।

मेष राशि (Aries) मेष राशि वालों का आत्मबल बहुत ऊंचा रहेगा और आप कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी ज़िम्मेदारी बखूबी निभा सकते हैं। जो लोग सेना, पुलिस, इंजीनियरिंग या एडमिनिस्ट्रेशन में हैं, उन्हें वरिष्ठ अधिकारियों से सम्मान और सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारियों को अचानक कोई बड़ा ऑर्डर या लाभकारी समझौता मिल सकता है। किसी पुराने निवेश से लाभ संभव है। तकनीकी क्षेत्र या स्टार्टअप से जुड़े लोगों को नई डील मिलने के योग हैं।
ये भी पढ़ेंः Sawan: 11 जुलाई से शनि की उल्टी चाल, इन राशियों के अच्छे दिन शुरू!
वृष राशि (Taurus) आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। परस्पर सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आपको अपने जरूरी कामों को कल पर टालने से बचना होगा। परिवार में यदि किसी बात को लेकर कलह की स्थिति उत्पन्न हो, तो आप उसमें चुप रहें। आपको अपने किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकते हैं। भाग्य के दृष्टिकोण से आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini) मिथुन राशि के लोगों का भाग्य साथ दे रहा है। बुद्धि और चातुर्य के बल पर आप कोई जटिल समस्या हल कर सकते हैं। मीडिया, मार्केटिंग और टेक्नॉलजी के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को प्रमोशन या मान्यता मिल सकती है। कुछ अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं, परंतु आय के स्रोत भी बने रहेंगे। काम का विस्तार करने से पहले वरिष्ठों से सलाह जरूर लें। पुराने कर्ज से राहत मिल सकती है। आपको धन के मामले में लाभ होगा और योजनाएं सफल होंगी।
कर्क राशि (Cancer) आज का दिन आपके लिए धन के मामले में अच्छा रहने वाला है। आप अपने घर के रिनोवेशन का काम भी शुरू कर सकते हैं, लेकिन आपको कुछ अजनबी लोगों से सावधान रहने की आवश्यकता है, क्योंकि वह आपको धोखा दे सकते हैं। आपको ससुराल पक्ष से धन उधार लेने से बचना होगा। आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आपकी सुख और समृद्धि बढ़ने से खुशी होगी। प्रेम और सहयोग की भावना आपके मन में बनी रहेगी।
सिंह राशि (Leo) सिंह राशि वालों के लएि नौकरी में परिवर्तन के संकेत हैं, जो आपकी आय को नई दिशा देंगे। किसी पुराने सहकर्मी की मदद से आपको कोई नया ऑफर मिल सकता है। व्यापार में साझेदारी से फायदा होगा, विशेषकर प्रॉपर्टी या कंस्ट्रक्शन से जुड़े लोगों को। पिता या किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। पेंडिंग प्रॉजेक्ट पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। आपको धन सम्मान का लाभ होगा और कारोबार में अचानक से बड़ी मात्रा में पैसा हाथ लग सकता है।
ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर की इस दिशा में लक्ष्मी-कुबेर की लगाएं तस्वीर, धन की कमी नहीं होगी!
कन्या राशि (Virgo) आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों का प्रमोशन यदि पेंडिंग चल रहा था, तो वह भी दूर हो सकता है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। आपका अपने परिवार में किसी बात के लेकर मन परेशान रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में यदि किसी बात को लेकर मतभेद चल रहे थे, तो वह भी दूर हो सकते हैं। सेहत को लेकर आपको कुछ उतार-चढ़ाव लगे रहेंगे। आप किसी नए काम को करने की इच्छा जागृत हो सकती है।
तुला राशि (Libra) तुला राशि वालों के लिए लाभ के योग बन रहे हैं और व्यवसाय में विस्तार की योजना बन सकती है, खासकर फैशन, कला, परामर्श या डिज़ाइनिंग से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। किसी बड़े क्लाइंट से संपर्क बनेगा, जो भविष्य में फायदेमंद होगा। नौकरीपेशा लोगों को वर्कलोड अधिक होगा लेकिन परिणाम भी सकारात्मक आएंगे। विदेशी संपर्क या आयात-निर्यात से जुड़ी गतिविधियां फायदेमंद होंगी। आपको धन सम्मान के मामले में बड़ा लाभ होगा और आपकी तरक्की होगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio) आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है। आप किसी बात को लेकर आपके सहयोगी आपको परेशान कर सकते हैं। आप अपने पिताजी से किसी बात को लेकर नाराज हो सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी।
धनु राशि (Sagittarius) धनु राशि के लेागों का दिन शुभ है और नौकरी में बदलाव की सोच रहे हैं तो यह समय उपयुक्त है। प्रमोशन या इन्क्रीमेंट की संभावना है। लेखन, मीडिया, शिक्षा और कानूनी क्षेत्र के लोग विशेष लाभ में रहेंगे। विदेशी कंपनियों से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। व्यवसाय में पुरानी योजनाएं सफल होंगी, लेकिन धन के मामले में संभलकर काम करें। परिवार में थोड़ी बहस संभव है। बेहतर होगा कि आप सूझबूझ से काम लें। वरना कोई बात आपका दिल दुखा सकती है।
मकर राशि (Capricorn) आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। आप अपनी आय को बढ़ाने का कोई भी मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपका कुछ नया करने की कोशिश रंग लाएगी। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। काम के सिलसिले में आपको कहीं यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपकी किसी बात को लेकर सहयोगी परेशान हो सकते हैं।
कुंभ राशि (Aquarius) कुंभ राशि वालों की किस्मत आज साथ दे रही है और कार्यक्षेत्र में नयापन आएगा। आप अपनी सोच से सबको प्रभावित करेंगे। किसी प्रतियोगी या पुराने सहयोगी से फिर से संपर्क बनेगा, जिससे लाभ होगा। तकनीकी क्षेत्र, सॉफ्टवेयर, डेटा और इंजीनियरिंग से जुड़े लोगों को अच्छा अवसर मिलेगा। खर्चों की अधिकता हो सकती है, लेकिन आय भी बनी रहेगी। मानसिक थकान को नजरअंदाज़ न करें। आपको कुछ वक्त अपनी सेहत पर भी ध्यान देना चाहिए। वरना आपको नुकसान हो सकता है।
मीन राशि (Pisces) आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आपकी सुख-सुविधा बढे़गी जो आपको खुशी देगी। आप अपनी मेहनत से एक अच्छा मुकाम हासिल कर सकते हैं। आपको बिजली के उपकरणों से थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आपकी परोपकार के कार्यों में काफी रुचि रहेगी। सामाजिक आयोजन में आपको सम्मिलित होने का मौका मिल सकता है। आपको अपनी किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपकी मेहनत भी रंग लाएगी।
Note: (कुंडली मिलान और ज्योतिष संबंधी जानकारी के लिए आप ज्योतिषाचार्य किरण जोशी से 8878384807 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। संपर्क समय सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक)।
