Zee Media: देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शामिल ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ ZMCL ने अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। कंपनी ने अपने ‘Switch’ YouTube न्यूज वर्टिकल के लिए Shift In-Charge की जरूरत है। यह पद नोएडा के लिए है।
ये भी पढ़ें: Hindi Khabar: हिन्दी खबर में एंकर से लेकर रिपोर्टर की भर्ती, ऐसे करें Apply

चयनित उम्मीदवार को Switch YouTube चैनल की पूरी कंटेंट टीम का नेतृत्व करना होगा। साथ ही, न्यूज प्रोडक्शन की निगरानी, स्पीड और सटीकता बनाए रखना और दर्शकों की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल होगा।
कंपनी ऐसे उम्मीदवार की तलाश में है, जिसे YouTube न्यूज कंटेंट स्ट्रैटेजी, एक्सप्लेनर वीडियो, और लॉन्ग-फॉर्म वीडियो (जैसे डॉक्यूमेंट्री) के निर्माण का अच्छा अनुभव हो। इसके अलावा, इन-डेप्थ रिसर्च करना, मजबूत नैरेटिव के साथ स्क्रिप्ट लिखना और टीम के काम की समीक्षा करना भी इस पद की अहम जिम्मेदारियां होंगी।
Shift In-Charge को वीडियो एडिटर्स और प्रोडक्शन टीम के साथ तालमेल बनाकर काम करना होगा, ताकि काम सुचारु रूप से हो सके। साथ ही, YouTube ट्रेंड्स, एनालिटिक्स और ऑडियंस एंगेजमेंट पर नजर रखते हुए कंटेंट को लगातार बेहतर बनाना भी इस भूमिका का हिस्सा है। ब्रेकिंग न्यूज के दौरान तेज और सटीक संपादकीय निर्णय लेने की क्षमता भी जरूरी है।
इस पद के लिए 12 से 20 साल का पत्रकारिता में अनुभव, डिजिटल न्यूज या न्यूजरूम लीडरशिप का अनुभव मांगा गया है। उम्मीदवार के पास मजबूत एडिटोरियल जजमेंट, टीम मैनेजमेंट स्किल्स और प्रभावी कम्युनिकेशन क्षमता होना अनिवार्य है।
इच्छुक उम्मीदवार अपना अपडेटेड रिज्यूमे [email protected] पर भेज सकते हैं। आवेदन करते समय ईमेल में अपना नाम, वर्तमान या अंतिम कंपनी, मौजूदा CTC, नोटिस पीरियड और लोकेशन की जानकारी देना जरूरी है। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों से कंपनी की एचआर टीम संपर्क करेगी।
