Times Network: देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टाइम्स नेटवर्क’ (Times Network) ने पत्रकारों के लिए Vacancy निकाली है। कंपनी की तरफ से जारी विज्ञापन के मुताबिक ‘टाइम्स नाउ नवभारत’ (Times Now Navbharat) की डिजिटल टीम(YouTube) के लिए अलग-अलग पदों पर प्रोफेशनल्स की तलाश की जा रही है।
ये भी पढ़ें: India Today: इंडिया टुडे ग्रुप में पत्रकारों के लिए Vacancy, ऐसे करें Apply

जिन पदों के लिए Vacancy जारी की गई है उसमें जूनियर रिपोर्टर, मिड और जूनियर एंकर, जूनियर कैमरापर्सन, जूनियर वीडियो एडिटर्स और जूनियर प्रोड्यूसर्स शामिल हैं। यानी एडिटोरियल से लेकर प्रोडक्शन तक, कई तरह के रोल्स के लिए मौके खुले हैं।
कंपनी ने कहा है कि वे ऐसे लोगों को टीम में शामिल करना चाहते हैं जो मीडिया फील्ड में आगे बढ़ना चाहते हैं और नए आइडियाज के साथ काम करने के लिए तैयार हों।
इच्छुक उम्मीदवार दिए गए लिंक (https://lnkd.in/g4pACaX5) के जरिए या QR कोड स्कैन करके अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन के साथ अपना पोर्टफोलियो सबमिट करना भी जरूरी होगा।
