आपकी फेवरेट एंकर अदिति अवस्थी अब इस चैनल पर

TV

Jyoti Shinde,Editor

टीवी मीडिया से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जानी मानी एंकर अदिति अवस्थी(Aditi avasthi) ने शमशेर सिंह(Shamsher Singh) के नेतृत्व में लॉन्च होने वाले चैनल इंडिया डेली(India Daily) का दामन थाम लिया है। अदिति यहां सीनियर एंकर की भूमिका में होंगी।चैनल के एडिटर इन चीफ शमशेर सिंह ने अदिति अवस्थी को नई पारी के लिए शुभकामनाएं भी दी है।

इसके पहले अदित ज़ी न्यूज़ से (Zee News) से जुड़ी थीं। अदिति यहां Editor (एंटरटेनमेंट) और सीनियर एंकर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहीं थीं। ज़ी न्यूज़ में रहते हुए अदिति अवस्थी लंबे समय तक सुपरहिट शो ‘बॉलीवुड ब्रेकिंग’ होस्ट करती थीं। इसके अलावा ‘देश की बड़ी खबरें’, ‘Fast N Facts’ में भी वो अपनी काबिलियत दर्ज करवा चुकी हैं। पिछले एक साल से अदिति ज़ी न्यूज़ के मॉर्निंग प्राइम टाइम शो ‘नमस्ते इंडिया’ का चेहरा थीं।

मूल रूप से झांसी की रहने वाली अदिति ज़ी न्यूज़ से पहले करीब 5 सालों तक ‘आजतक’ में अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। 

ख़बरीमीडिया की तरफ से अदिति अवस्थी को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Anchor Aditi Awasthi-Zee news-Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism