Delhi

Delhi से गाजियाबाद मिनटों में पहुंचेंगे..फ्लाइओवर लाया बड़ी खुशखबरी

गाज़ियाबाद दिल्ली दिल्ली NCR
Spread the love

Delhi से गाजियाबाद का सफर हुआ आसान, शुरू हुआ यह फ्लाइओवर

Delhi News: राजधानी दिल्ली से गाजियाबाद (Ghaziabad) जाने वाले लोगों के लिए बड़ी और अच्छी खबर है। अब दिल्ली (Delhi) से गाजियाबद पहुंचने में मात्र कुछ मिनटों का ही समय लगेगा। आपको बता दें कि दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (CM Atishi) ने अप्सरा बॉर्डर से आनंद विहार के बीच बने 2.2 किलोमीटर लंबे फ्लाईओवर (Flyover) का उद्घाटन किया। इस फ्लाईओवर के शुरू हो जाने से सड़क के इस हिस्से पर पड़ने वाले तीन सिग्नल समाप्त हो जाएंगे। इससे लोगों का सफर सुखद होगा।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: अच्छी ख़बर..ग्रेटर नोएडा में यहां-यहां बनेंगे EV चार्जिंग स्टेशन

Pic Social Media

सयम की होगी बचत

दिल्ली (Delhi) की सीएम आतिशी (CM Atishi) ने कहा कि फ्लाईओवर बनने से हर वाहन चालकों का समय बचेगा। इससे वाहनों में डीजल और पेट्रोल की खपत भी कम हो होगी और लोगों को जाम का भी सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि एक अनुमान के मुताबिक, 40,300 लीटर पेट्रोल-डीजल की बचत होगी। ईंधन की खपत कम होने से कार्बन गैस का उत्सर्जन भी कम होगा जो लगभग 5900 पेड़ों जितनी हवा साफ करने के बराबर है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

Pic Social Media

अप्सरा ब़ॉर्डर (Apsara Border) से आनंद विहार (Anand Vihar) के बीच बने इस फ्लाईओवर के ऊपर ही अभी भी दो पेड़ हैं। दोनों पेड़ों को काटने की मंजूरी नहीं मिली है। दोनों पेड़ आनंद विहार से अप्सरा बॉर्डर की ओर जाने वाले कैरिज वे पर हैं। एक फ्लाईओवर के बिल्कुल बीच में और दूसरा फ्लाईओवर से उतरते समय है। दोनों ही जगह सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे बैरिकेड किया गया है। साथ ही एक गार्ड की भी ड्यूटी लगाई गई है।

ये भी पढ़ेंः Noida: Jaypee Wish Town के फ्लैट खरीदार मुश्किल में क्यों हैं?

जाम से मिलेगा छुटकारा

रोड नंबर-56 पर बने इस फ्लाईओवर के निर्माण से रामप्रस्थ कॉलोनी गाजियाबाद, विवेक विहार, विज्ञान विहार और श्रेष्ठ विहार लाल बत्ती पर लगने वाले जाम से छुटकारा मिल जाएगा। 2.5 किलोमीटर के सफर को पूरा करने में करीब आधे घंटे का समय लग जाता था। लेकिन अब फ्लाईओवर बनने के बाद यह दावा किया जा रहा है कि सफर पांच मिनट से भी कम समय में पूरा हो जाएगा।

गाजियाबाद के 50 हजार वाहन चालकों को होगा फायदा

आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में अप्सरा बॉर्डर के पास से आनंद विहार तक फ्लाईओवर शुरू होने से गाजियाबाद के लोगों ने राहत की सांस ली है। यहां से हरदिन लगभग 50 हजार वाहन चालक आनंद विहार की तरफ जाते हैं। लोगों का कहना है कि पहले अब 5 से 7 मिनट में आनंद विहार पहुंच जाएंगे, वहीं पहले आधा घंटा लगता था। दिल्ली जाने वाले लोगों में ज्यादातर जॉब वाले होते हैं, जिन्हें ऑफिस पहुंचने में लेट हो जाता था। कोयल एंक्लेव निवासी गोपाल का कहना है कि वह रोजाना आईटीओ जाते हैं। उनका रूट आनंद विहार होकर जाने का ही है। अभी तक अप्सरा बॉर्डर से आनंद विहार तक लगभग घंटा लगता था। मगर अब फ्लाईओवर शुरू हो गया है तो पांच से सात मिनट की दूरी रह गई है। इससे काफी सहूलियत मिली है।

कट से भी मिल गया छुटकारा

शालीमार गार्डन में रहने वाले शैलेंद्र कुमार ने कहा कि सामान्य मार्ग पर तीन जगह ट्रैफिक सिग्नल है। हर सिग्नल पर लगभग 5-5 मिनट का समय लगता था। इसके साथ ही कई कट भी हैं, जहां से अचानक वाहनों के आने पर यातायात बाधित होता था। फ्लाईओवर शुरू होने से ये सभी झंझट खत्म हो गए हैं।

प्रदूषण से भी मिलेगी राहत

डीएलएफ कॉलोनी में रहने वाले मनोज गौड़ ने बताया कि पहले 30 मिनट तक वाहन का इंजन ईंधन जलाता था, अब पांच से सात मिनट ही ईंधन जलेगा। इससे प्रदूषण भी कम होगा और पेट्रोल, डीजल व सीएनजी पर होने वाले खर्च में भी कमी आएगी। फ्लाईओवर के बनने से गाजियाबाद के लोगों को बड़ी राहत मिली है।