Amul

Amul के बाद इस कंपनी ने भी घटाए दूध के दाम

TOP स्टोरी Trending
Spread the love

Amul के बाद इस कंपनी ने कर दिए दूध के दाम कम

Amul Milk: अगर आप भी बाहर से दूध खरीदते हैं तो यह खबर आपके लिए राहत भरी है। आपको बता दें कि पिछले दिनों भारत की प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल ने दूध के दामों में कटौती की थी और अब इसके बाद पंजाब (Punjab) की वेरका (Verka) कंपनी ने भी दूध के दाम में कटौती कर दी है, जिसके कारण आने वाले समय में लोगों की जेब पर कम बोझ पड़ने की संभावना है। दूध की कीमत में कटौती से उपभोक्ताओं को हर दिन के खर्चों में थोड़ी राहत मिल जाएगी, खासकर उन परिवारों को जिनकी दिनचर्या में वेरका (Verka) का दूध महत्वपूर्ण हिस्सा है।
ये भी पढ़ेंः Ghaziabad के हिंडन एयरपोर्ट से 3 और शहरों के लिए उड़ेगी फ्लाइट

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Noida से अच्छी खबर..2 अंडरपास पर काम शुरू
वेरका अमृतसर डेयरी (Verka Amritsar Dairy) के महाप्रबंधक हरमिंदर सिंह संधू ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राहक काफी समय से मांग कर रहे थे कि वेरका दूध के दाम कम करे। इसी दौरान उन्होंने कहा कि वेरका ने स्टैंडर्ड दूध 1 लीटर पैकिंग और वेरका फुल क्रीम दूध 1 लीटर पैकिंग की कीमतों में 1 रुपये की कटौती की है। उन्होंने जानकारी दी कि अब स्टैंडर्ड दूध 1 लीटर पैकिंग 62 रुपये के स्थान पर 61 रुपये में मिलेगी, वहीं फुल क्रीम दूध 1 लीटर पैकिंग की कीमत 68 रुपये से कम कर 67 रुपये कर दी गई है। उन्होंने जानकारी दी कि वेरका रबड़ी का 85 ग्राम पैक 25 रुपये में मिलेगा, जबकि टोंड मिल्क (Toned Milk) की नई पैकिंग ग्राहकों को 20 रुपये में उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ ही कंपनी आने वाले समय में और भी कई नए उत्पाद लेकर मार्केट में आएगी।