Greater नोएडा ड्रग्स फैक्ट्री की हक़ीक़त जान कर चौंक जाएंगे

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा पुलिस (Greater Noida Police) ने सेक्टर ओमिक्रोन वन के एक मनाक में चल रहे अवैध ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर चार नाइजीरियाई नागरिकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके पास से 26 किलोग्राम एमडीएमए ड्रग्स, (MDMA Drugs) ड्रग्स बनाने के उपकरण, सप्लाई में प्रयोग होने वाली 2 कार बरामद की है। तैयार हुए ड्रग्स की कीमत लगभग 100 करोड़ है और 50 करोड़ का कच्चा माल भी यहां से पुलिस ने बरामद किया गया है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें
ये भी पढ़ेंः Gaur City में किराएदार कर रहे बड़ा खेल..पूरी ख़बर ध्यान से पढ़िए

Pic Social media

डीसीपी साद मियां खान (DCP Saad Mian Khan) ने कहा कि पुलिस ने गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के पास से एक कार में सवार ओनय्कची फ्रैंक और इमैनुवल निवासी नाइजीरिया को गिरफ्तार किया है। उनके पास से कार में रखी एमडीएमए ड्रग्स बरामद की गई है। गिरफ्तार किए गए युवकों ने बताया कि वे सेक्टर ओमिक्रान वन स्थित एक मकान में रहते हैं और वहां मादक पदार्थ बनाने की फैक्ट्री चलाते हैं। पुलिस ने जब छापा मारा तो वहां ड्रग्स तैयार की जा रही थी। पुलिस ने इफेनयी जॅनबॉस्को, चिडी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए नाइजीरियाई किराये के मकान में अवैध ड्रग्स फैक्ट्री चला रहे थे।

छात्रों को ड्रग्स की लत लगवा रहा था गिरोह

यह गिरोह दिल्ली-एनसीआर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को ड्रग्स सप्लाई कर उन्हें ड्रग्स की लत लगवा रहे थे। डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि अवैध ड्रग्स फैक्ट्री चलाते हुए चार नाइजीरियाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में एक आरोपी के पास भारत का वैध वीजा मिला, तो वहीं एक आरोपी के वीजा की अवधि समाप्त हो चुकी थी। वहीं, दो आरोपियों के पास कोई वीजा या पासपोर्ट नहीं था। ये लोग भारत में अवैध रूप से रह रहे थे।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: इस सोसायटी के लोग ख़ौफ़ में जीने को मजबूर..जानिए क्यों?

यह गिरोह शॉपिंग ऐप, ऑनलाइन ऑर्डर और एजेंट के जरिए से ड्रग्स सप्लाई करता था। छात्रों के साथ ही उत्तर-पूर्व के राज्यों में भी ड्रग्स की सप्लाई की जाती थी। नाइजीरियाई नागरिक ड्रग्स बनाने का तरीका अपने देश में सीख कर आए थे। फैक्ट्री में ड्रग्स तैयार करने वाला कुक इमेनुएल चार महीने पहले ही नाइजीरिया से भारत आया था। इसके बाद उसने ग्रेटर नोएडा में अपने साथियों के साथ मिलकर ड्रग्स की फैक्ट्री चलाने लगा।

रसोई में तैयार किए थे लैब

विदेशी नागरिकों ने ड्रग्स की फैक्ट्री चलाने के लिए एक महिला से विदेशी लड़कियों के नाम पर मकान किराये पर ले रखा था। इस घर में अवैध ड्रग्स की फैक्ट्री संचालित की जा रही थी। घर की रसोई में लैब बनाया गया था। पुलिस ने घर किराये पर देने वाली महिला को नोटिस भेजा है।

ग्रेटर नोएडा में एक साल में चौथी फैक्ट्री पकड़ी गई

ग्रेटर नोएडा में यह पहली फैक्ट्री नहीं है, आपको बता दें कि बीते एक साल के भीतर चार अवैध ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ी जा चुकी हैं। पुलिस ने पिछले साल मई में सेक्टर थीटा और मित्रा इंक्लेव सोसाइटी में दो फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया था। जहां से 500 करोड़ रुपये की 70 किलोग्राम ड्रग्स के साथ अफ्रीकी नागरिक पकड़े गए थे। इन्हें संरक्षण देने के आरोप में दस पुलिसकर्मी दोषी पाए गए थे। जनवरी में भी दिल्ली पुलिस ने एक फैक्ट्री पकड़ी थी।