योगी, केजरीवाल या फिर कोई और..सर्वे में CM की पसंद जानिए

उत्तरप्रदेश राजनीति

उद्भव त्रिपाठी, ख़बरीमीडिया

Best Chief Minister: देश में सबसे अच्छा मुख्यमंत्री कौन? योगी आदित्यनाथ(Yogi Adityanath) अरविंद केजरीवाल(Arvind Kejriwal) या कौई और…। सवाल बड़ा है। और लोग जानना चाहते हैं। लेकिन इस पर राय भी एक जैसी नहीं है। हालांकि एक सर्वे में सबसे अच्छे मुख्यमंत्री की लिस्ट में यूपी के सीएम योगी को सबसे ज्यादा लोगों ने पसन्द किया है।

ये भी पढ़ेंः राहुल गांधी 12 तुगलक लेन वाला बंगला छोड़ रहे हैं?

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः UP की जनता को सीएम योगी का बड़ा तोहफ़ा

इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वे के नतीजों में सबसे अच्छे यूपी के सीएम योगी हैं।


योगी सबसे पसंदीदा सीएम
सर्वे में सबसे बेहतर मुख्यमंत्री कौन? इस सवाल के जवाब में 43 फीसदी लोगों ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम लिया। वहीं इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल हैं लेकिन वोट प्रतिशत के मामले में वह काफी पीछे हैं। सीएम केजरीवाल को 19 फीसदी लोग सबसे अच्छा सीएम मानते हैं। वहीं बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को 9 फीसदी लोगों ने इस सर्वे में वोट दिया। इस लिस्ट में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन का नाम चौथे नंबर पर आता है जिन्हें 6 प्रतिशत लोगों ने वोट दिया। वहीं पांचवें नंबर पर ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक हैं जिन्हें 3 प्रतिशत लोग सबसे बेहतर सीएम मानते हैं।
सबसे बेहतर CM कौन वोट प्रतिशत
योगी आदित्यनाथ 43
अरविंद केजरीवाल 19
ममता बनर्जी 09
एमके स्टालिन 06
नवीन पटनायक 03

सबसे बेहतरीन पीएम कौन
वहीं इस सर्वे में सबसे अब तक देश के सबसे अच्छे प्रधानमंत्री कौन हैं, इस सवाल के जवाब में नरेंद्र मोदी के पक्ष में सबसे अधिक लोगों ने वोट किया। इस सर्वे में लोकसभा चुनाव को लेकर भी सवाल किए गए, मिले जवाबों के आधार पर यदि आज चुनाव हुए तो एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती दिख रही है।

इंडिया टुडे-सी वोटर के ही सर्वे में यह पूछा गया कि अब तक देश के सबसे बेहतर प्रधानमंत्री कौन हैं? सर्वे में भाग लेने वाले 43 प्रतिशत लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी को चुना। वहीं दूसरे नंबर पर 15 प्रतिशत लोगों का मानना है कि इंदिरा गांधी गांधी। साथ ही इस सर्वे में अटल बिहारी वाजपेयी को 12 प्रतिशत लोगों ने सबसे अच्छा पीएम बताया तो वहीं मनमोहन सिंह के पक्ष में 11 फीसदी लोगों ने वोट किया। देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू के पक्ष में 6 फीसदी लोगों ने वोट किया।
प्रधानमंत्री वोट प्रतिशत
नरेंद्र मोदी 43
इंदिरा गांधी 15
अटल बिहारी वाजपेयी 12
मनमोहन सिंह 11
जवाहर लाल नेहरू 06

लोकसभा 2024 में किसकी होगी जीत
सर्व में यह भी पूछा गया कि अगर आज लोकसभा चुनाव हो तो देश में किसकी सरकार बनेगी। इंडिया टुडे-सी वोटर के सर्वे के नतीजों में एक बार फिर नरेंद्र मोदी की अगुवाई में NDA की सरकार बनती दिख रही है। एनडीए के खाते में 306 सीटें जाती दिख रही हैं। वहीं हाल ही में बने विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A के पक्ष में 193 सीटें जाती दिख रही हैं। वोट शेयर की बात की जाए तो विपक्षी दलों का गठबंधन एनडीए के बिल्कुल करीब पहुंचता हुआ दिखाई दे रहा है। एनडीए के पक्ष में 43 फीसदी तो वहीं I.N.D.I.A के पक्ष में 41 फीसदी वोट शेयर जाता दिख रहा है।
Read Cm yodi, Modi, khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News khabrimedia- Top news-Latest Noida news-latest greater Noida news-latest greater Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi