YEIDA Plot: ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में प्लॉट लेने का बेहतरीन अवसर आया है।
YEIDA Plot: ग्रेटर नोएडा के यमुना प्राधिकरण (Yamuna Authority) क्षेत्र में शैक्षिक संस्थानों (Educational Institutions) के लिए प्लॉट (Plot) लेने का बेहतरीन अवसर आया है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) ने संस्थागत श्रेणी में 15 प्लॉट की योजना लॉन्च की है, जिसके तहत सीनियर सेकेंडरी स्कूल (Senior Secondary School) और उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए प्लॉट का आवंटन किया जाएगा। इस योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया आज 1 जुलाई से शुरू होकर 31 जुलाई 2025 तक चलेगी। पढ़िए पूरी खबर…

विभिन्न सेक्टरों में मिलेंगे प्लॉट
आपको बता दें कि प्राधिकरण द्वारा सीनियर सेकेंडरी स्कूलों (Senior Secondary School) के लिए 10 प्लॉट सेक्टर-17, 18, 20 और 22ई में प्रस्तावित किए गए हैं। वहीं, विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज, डिग्री कॉलेज, पीजी कॉलेज, मैनेजमेंट एवं तकनीकी संस्थान, वोकेशनल कॉलेज, स्पोर्ट्स कॉलेज एवं एकेडमी, इंटीग्रेटेड रेजिडेंशियल स्कूल और रिसर्च व डेवलपमेंट सेंटर जैसे उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए 5 भूखंड सेक्टर-17ए, 22ई और सेक्टर-13 में आरक्षित किए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वालों के लिए अच्छी खबर, इन 12 मेट्रो स्टेशनों पर मिलेगी पार्किंग
ई-नीलामी के जरिए होगा आवंटन
योजना के तहत सभी प्लॉट का आवंटन ई-नीलामी प्रक्रिया (E-Auction Process) के माध्यम से किया जाएगा। आवेदन करने वालों को एक माह का समय दिया गया है, जिसमें वे प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
4 सितंबर को होगी नीलामी
सीनियर सेकेंडरी स्कूलों (Senior Secondary Schools) के लिए निर्धारित प्लॉट की नीलामी 4 सितंबर 2025 को की जाएगी। यमुना प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने कहा कि इस योजना के जरिए यीडा सिटी में शैक्षिक, खेल एवं अनुसंधान से जुड़ी गतिविधियों का ढांचा मजबूत होगा और शहर में गुणवत्तापूर्ण शैक्षिक संस्थानों की संख्या बढ़ेगी।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लाखों लोगों के लिए गुड न्यूज़
शिक्षा और विकास को मिलेगा बढ़ावा
इस योजना से न सिर्फ शिक्षा क्षेत्र को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि रिसर्च एवं डेवलपमेंट, खेल और तकनीकी शिक्षा के लिए एक नया मंच तैयार होगा। यमुना प्राधिकरण का यह कदम क्षेत्र में समग्र शैक्षणिक विकास की दिशा में अहम माना जा रहा है।
